Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सीतापुर थानगांव पुलिस_कार्रवाई दुष्कर्म_मामला न्याय_की_मांग
Sanjeev kumar
थाना थानगांव क्षेत्र में छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पुलिस के अनुसार, नामजद आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। सीतापुर थानगांव पुलिस_कार्रवाई दुष्कर्म_मामला न्याय_की_मांग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, एक यूनिट रक्त बचा सकता है किसी का जीवन एडीएचआर की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान संवाददाता,, नरेश गुप्ता हाथरस। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) के तत्वावधान में मंगलवार को सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हाथरस के कॉन्फ्रेंस हॉल में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने की तथा संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डा.) महावीर सिंह छोंकर ने कहा कि एडीएचआर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है और सभी दानों में रक्तदान का विशेष महत्व है, क्योंकि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं से इस मानवीय सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। संचालन करते हुए प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय मानकों के अनुसार पात्र एवं स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 23 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि अभी तक रक्त की कोई फैक्ट्री, कारखाना या मॉल नहीं बना है। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त मानव शरीर से स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान कभी किसी मां के आंसुओं का सहारा बनता है, कभी किसी बहन की राखी की लाज बचाता है और कभी किसी पत्नी के सुहाग की रक्षा में सहायक बनता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 23 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देकर इस मानवीय कार्य को सफल बनाएं। एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए। मानवता का धर्म यही है कि जरूरत के समय हम दूसरों के काम आएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। संगोष्ठी के अंत में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से 23 सितंबर को आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। संगोष्ठी में जिला महासचिव शैलेन्द्र सांवलिया, राजेश वार्ष्णेय, रवि गुप्ता, मुरारी चौधरी,मिस प्रीती वर्मा, मिस किरण चौधरी, मिस अंकिता,डा.वीरेश कुमार शर्मा,डा.सन्तोष कुमार,डा.सन्दीप बनाल, डा. के एन, त्रिपाठी,डा. मो.दानिश,डा.ब्रजेश सिंह कुरावाह,डा.पी के शर्मा,डा.दीपा ग्रोवर,डा. साहब सिंह,डा.प्रेम किशोर,डा.हरिओम सारस्वत,डा.शालिनी अग्रवाल,डा.अनीता शर्मा,समस्त एक्यूआईसी सदस्य,डा.प्रीति वर्मा (अंग्रेजी), डा.पप्पू चौधरी डा.सुनन्दा महाजन, डा.एम पी सिंह आदि सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे1
- दुधवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व गैण्डा दिवस, संरक्षण का दिया संदेश दुधवा पर्यटन परिसर में मंगलवार को विश्व गैण्डा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुनील चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव अनुराधा वेमुरी मौजूद रहीं। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच मिट्टी से वन्यजीव मूर्ति निर्माण, चित्रकला, पजल और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को पार्क प्रशासन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय थारू समुदाय ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। अधिकारियों ने गैण्डों के पर्यावरणीय महत्व और उनके संरक्षण की जरूरत पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय लोगों से संरक्षण कार्यों में सहयोग की अपील की। वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित तकनीकी सत्र में दुधवा के गैण्डों की मॉनिटरिंग, तराई के वन्यजीव आवास और संरक्षण से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी साझा की। सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक हेमंत कुमार ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए। विश्व गैण्डा दिवस के अवसर पर अधिकारियों ने राजकीय हाथियों की सहायता से दुधवा स्थित प्रथम गैण्डा पुनर्वास केंद्र में गैण्डों की मॉनिटरिंग भी की। इसके बाद सलूकापुर स्थित राजकीय हाथी कैंप में हाथियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया।4
- लखीमपुर खीरी,,मितौली। कस्बे के बस स्टॉप पर मंगलवार को दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई से राहगीरों में भगदड़ मच गई। लखीमपुर खीरी,,मितौली। कस्बे के बस स्टॉप पर मंगलवार को दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की लड़ाई से राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान दोनों सांड बस अड्डे के सामने स्थित इसराइल मोबाइल शॉप और उस्मान शू सेंटर में जा घुसे। सांडों को दुकान में घुसता देख दुकानदारों ने शटर गिरा दिए, जबकि ग्राहक भी भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़वाने की मांग की है।1
- वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- : लखीमपुर खीरी में एक शख्स खेत में चारा काट रहा था। अचानक युवक पर अजगर ने हमला कर दिया और युवक के दोनों हाथ और गर्दन को अजगर ने बुरी तरह जकड़ लिया। यूपी आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह युवक को अजगर के चंगुल से मुक्त कराया।1
- बाघ के सामने डटकर खड़ी हुई अंशिका, दादी की बचाई जान; विधायक रोमी साहनी ने किया सम्मानित पलिया कलां/लखीमपुर खीरी। विशेनपुरी कॉलोनी में बाघ के हमले के दौरान अपनी दादी चम्पा देवी यादव की जान बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाने वाली अंशिका से पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुलाकात की। विधायक ने अंशिका की बहादुरी की सराहना करते हुए उसे 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की, जबकि घायल चम्पा देवी के इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। बताया गया कि बाघ ने चम्पा देवी पर हमला कर दिया था। इस दौरान उनकी पोती अंशिका ने बिना घबराए डंडे के सहारे बाघ का मुकाबला किया और अपनी दादी को बचाने का प्रयास किया। अंशिका के साहस से प्रभावित होकर विधायक ने कहा कि ऐसे हौसले और बहादुरी की मिसाल समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। विधायक रोमी साहनी ने अंशिका की वीरता को उचित सम्मान दिलाने के लिए जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर 26 जनवरी के अवसर पर उसे सम्मानित किए जाने की मांग भी की है। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होना केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के साथ खड़ा होना है। यूँ ही कोई विधायक रोमी साहनी नहीं बन जाता—जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होने की यही पहचान उन्हें अलग बनाती है।1
- बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की गिड़गिड़ाती रही, आरोपी उसे घसीटते रहे। BJP शासन में सड़क पर कानून की धज्जियाँ उड़ती रहीं और इंसानियत शर्मसार होती रही। शर्मनाक1
- ब्रेकिंग न्यूज़ लखीमपुर के स्कूल में दिन दहाड़े एक टीचर की गोली मार कर हत्या कर दी थी *Children’s Academy ने जारी किया वीडियो* *सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो, लोगों के बीच चर्चा तेज*1
- शिक्षिका की गोली मारकर हत्या खुद को मारी गोली लखीमपुर खीरी में1