logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार******** शाहजहांपुर: जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गया है पुवायां के नत्थापुर गांव के रहने वाले 75 साल के छोटेलाल की आकस्मिक निधन हो गया 20 सितंबर को उन्हें पास के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया देर शाम बेटा वीरपाल श्मशान घाट की तरफ से गुजर रहा था तो उसने देखा की जलती चिता की आग पर कुछ लोग कुछ चीज पका रहे हैं पास जाकर देखा तो मांस पका रहा था सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर वीरपाल के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। मामले में धारा 301/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।

18 hrs ago
user_पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
Local News Reporter महमूदाबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार******** शाहजहांपुर: जलती चिता पर मांस पकाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार किया गया है पुवायां के नत्थापुर गांव के रहने वाले 75 साल के छोटेलाल की आकस्मिक निधन हो गया 20 सितंबर को उन्हें पास के शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया देर शाम बेटा वीरपाल श्मशान घाट की तरफ से गुजर रहा था तो उसने देखा की जलती चिता की आग पर कुछ लोग कुछ चीज पका रहे हैं पास जाकर देखा तो मांस पका रहा था सूचना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक, विरोध करने पर वीरपाल के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ के दौरान तीनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। मामले में धारा 301/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा अभियुक्तों के कब्ज़े से 224 ग्राम अवैध मॉर्फिन बरामद अभियुक्तों के कब्ज़े से दो मीटर साइकिल भी बरामद पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद। बाराबंकी।थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को अभियुक्तगण 1.अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान पुत्र इल्लजीन निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, 2.चाँदबाबू पुत्र मो0 शमीम निवासी बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को भानमऊ पैट्रोल पम्प के पास से कुल 121 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकलि सं0 UP 32 BY 6758 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 22.09.2026 को अभियुक्तगण 1.मो0 साद पुत्र मो0 हाजी जमील निवासी ग्राम मंगरवल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 2. मो0 माज पुत्र बच्चू अली निवासी कोला गहबड़ी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बरूहा नहर पुलिया के पास से कुल 103 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल सं0 UP 32 HS 3842 के साथ गिरफ्तार कर थाना जैदपुर पर क्रमश: मु0अ0सं0 235/2026 धारा 8/2/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 236/2026 धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
    2
    दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

अभियुक्तों के कब्ज़े से 224 ग्राम अवैध मॉर्फिन बरामद 

अभियुक्तों के कब्ज़े से दो मीटर साइकिल भी बरामद 

पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही 
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल  224 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद।
बाराबंकी।थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को अभियुक्तगण 1.अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान पुत्र इल्लजीन निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, 2.चाँदबाबू पुत्र मो0 शमीम निवासी बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को भानमऊ पैट्रोल पम्प के पास से कुल 121 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकलि सं0 UP 32 BY 6758 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 22.09.2026 को अभियुक्तगण 1.मो0 साद पुत्र मो0 हाजी जमील निवासी ग्राम मंगरवल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 2. मो0 माज पुत्र बच्चू अली निवासी कोला गहबड़ी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बरूहा नहर पुलिया के पास से कुल 103 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल सं0 UP 32 HS 3842 के साथ गिरफ्तार कर थाना जैदपुर पर क्रमश: मु0अ0सं0 235/2026 धारा 8/2/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 236/2026 धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जायदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 224 ग्राम अवैध मारफीन और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान और चाँदबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मौ. साद और मौ. माज को गिरफ्तार कर 103 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों मामलों में थाना जायदपुर में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। #Barabanki #BarabankiPolice #JaidpurPolice #PoliceAction #NDPSAct #CrimeNews
    1
    जायदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
224 ग्राम अवैध मारफीन और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद
बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान और चाँदबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मौ. साद और मौ. माज को गिरफ्तार कर 103 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
दोनों मामलों में थाना जायदपुर में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
#Barabanki #BarabankiPolice #JaidpurPolice #PoliceAction #NDPSAct #CrimeNews
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विधवा की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दानपत्र का खेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने की धमकी, पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जे की कोशिश धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन रोड स्थित जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला ने अपनी और अपनी बेटियों के हिस्से की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अधिकारियों से मिलीभगत करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने जैसी धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। वही थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है। शिकायत के मुताबिक, नवाबगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति के नाम शहर में करीब 0.310 हेक्टेयर और 246.87 वर्गमीटर भूमि थी। इसमें पति के हिस्से की लगभग 5992 वर्गफुट जमीन बताई गई है। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को अलग-अलग समय पर बिक्री के बाद शेष भूमि पर भी विपक्षी पक्ष की नजर पड़ गई। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने 22 नवंबर 2015 को वसीयतनामा के माध्यम से अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। पति की 11 अप्रैल 2022 को मृत्यु के बाद वह अपनी बेटियों के साथ संपत्ति पर काबिज रही। महिला के अनुसार, पति ने वसीयत में अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। 11 अप्रैल 2022 को पति की मौत के बाद जेठ के पुत्र सदफ कमाल, सैफ कमाल, शरफ कमाल फारुकी, आरिज, सामिया अफजल, अफजल, आसिफ रसीद, नुजहत परवीन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि न्यायालय में भी फर्जी मौखिक हिबानामा प्रस्तुत किया गया। पीड़िता के मुताबिक, न्यायालय ने संबंधित वाद में 8 सितंबर 2023 को फैसला देते हुए उसके पक्ष में संपत्ति की बिक्री का अधिकार प्रदान किया था। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और कथित रूप से नए दस्तावेज तैयार कर उपनिबंधक कार्यालय में भी इस्तेमाल किए गए। पीड़िता के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वह बेटियों के साथ अपनी जमीन देखने पहुंची तो बाउंड्री पर विपक्षी पक्ष का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। इसके बाद वह मामले की जानकारी देने के लिए कचहरी और नगर पालिका कार्यालय पहुंची। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग हैं तथा संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके या उसकी पुत्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। *बेटियों को लेकर धमकी से सहमा परिवार* सबसे गंभीर आरोप धमकी को लेकर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीजन उसे और उसकी पुत्रियों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि उसकी बेटियां कॉलेज जाती हैं, किसी दिन उनका अपहरण कर लिया जाएगा या उन पर तेजाब डाल दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी गई कि जमीन उनके नाम कर दी जाए, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
    1
    विधवा की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दानपत्र का खेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने की धमकी, पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जे की कोशिश

धारा लक्ष्य समाचार 

बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन रोड  स्थित जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला ने अपनी और अपनी बेटियों के हिस्से की संपत्ति पर  कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अधिकारियों से मिलीभगत करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने जैसी धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। वही थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है।
शिकायत के मुताबिक, नवाबगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति के नाम शहर में करीब 0.310 हेक्टेयर और 246.87 वर्गमीटर भूमि थी। इसमें पति के हिस्से की लगभग 5992 वर्गफुट जमीन बताई गई है। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को अलग-अलग समय पर बिक्री के बाद शेष भूमि पर भी विपक्षी पक्ष की नजर पड़ गई।
पीड़िता के अनुसार उसके पति ने 22 नवंबर 2015 को वसीयतनामा के माध्यम से अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। पति की 11 अप्रैल 2022 को मृत्यु के बाद वह अपनी बेटियों के साथ संपत्ति पर काबिज रही। महिला के अनुसार, पति ने वसीयत में अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। 11 अप्रैल 2022 को पति की मौत के बाद जेठ के पुत्र सदफ कमाल, सैफ कमाल, शरफ कमाल फारुकी, आरिज, सामिया अफजल, अफजल, आसिफ रसीद, नुजहत परवीन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि न्यायालय में भी फर्जी मौखिक हिबानामा प्रस्तुत किया गया। पीड़िता के मुताबिक, न्यायालय ने संबंधित वाद में 8 सितंबर 2023 को फैसला देते हुए उसके पक्ष में संपत्ति की बिक्री का अधिकार प्रदान किया था। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और कथित रूप से नए दस्तावेज तैयार कर उपनिबंधक कार्यालय में भी इस्तेमाल किए गए। पीड़िता के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वह बेटियों के साथ अपनी जमीन देखने पहुंची तो बाउंड्री पर विपक्षी पक्ष का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। इसके बाद वह मामले की जानकारी देने के लिए कचहरी और नगर पालिका कार्यालय पहुंची।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग हैं तथा संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके या उसकी पुत्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

*बेटियों को लेकर धमकी से सहमा परिवार* 
सबसे गंभीर आरोप धमकी को लेकर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीजन उसे और उसकी पुत्रियों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि उसकी बेटियां कॉलेज जाती हैं, किसी दिन उनका अपहरण कर लिया जाएगा या उन पर तेजाब डाल दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी गई कि जमीन उनके नाम कर दी जाए, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रहीमाबाद में मिट्टी माफिया बेलगाम: हॉस्पिटल के पीछे अवैध डम्पिंग, नाबालिगों के हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग *ग्रामीणों ने लगाया पुलिस संरक्षण का आरोप, बोले - दिन-रात दर्जनों ट्राली गिर रही, शिकायत पर मिलती है धमकी* *रहीमाबाद/लखनऊ।* राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जीवन धारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लाट का है, जहाँ पिछले कई दिनों से दर्जनों ट्राली अवैध मिट्टी डाली जा रही है। *क्या है मामला?* स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के खेतों से उपजाऊ मिट्टी जेसीबी से खोदकर लाई जाती है और हॉस्पिटल के पीछे डम्प की जा रही है। दिन-रात ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आस-पास की सड़कें टूट गई हैं और बरसात में जलभराव की स्थिति बन गई है। मरीजों को हॉस्पिटल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। *सबसे बड़ा खतरा - नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर* ग्रामीणों ने बताया कि जिन ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है, उन्हें 13 से 15 साल के नाबालिग लड़के चला रहे हैं। न नंबर प्लेट, न लाइसेंस और तेज रफ्तार से ये ट्रैक्टर गांव की गलियों में दौड़ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी खुला उल्लंघन है। *पुलिस पर संरक्षण का आरोप* ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ग्रामीणों को ही चुप रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति ट्राली 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की चर्चा है और इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही। *ग्रामीणों की मांग* ग्रामीणों ने जिलाधिकारी लखनऊ, SDM मलिहाबाद और खनन विभाग से मांग की है कि - 1. मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी खनन व डम्पिंग बंद कराई जाए। 2. नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। 3. संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद से संपर्क नहीं हो पाया है जवाब आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    रहीमाबाद में मिट्टी माफिया बेलगाम: हॉस्पिटल के पीछे अवैध डम्पिंग, नाबालिगों के हाथ में ट्रैक्टर की स्टेयरिंग


*ग्रामीणों ने लगाया पुलिस संरक्षण का आरोप, बोले - दिन-रात दर्जनों ट्राली गिर रही, शिकायत पर मिलती है धमकी*
*रहीमाबाद/लखनऊ।* राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में मिट्टी के अवैध कारोबार का काला खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जीवन धारा हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लाट का है, जहाँ पिछले कई दिनों से दर्जनों ट्राली अवैध मिट्टी डाली जा रही है।
*क्या है मामला?*
स्थानीय लोगों के अनुसार, आस-पास के खेतों से उपजाऊ मिट्टी जेसीबी से खोदकर लाई जाती है और हॉस्पिटल के पीछे डम्प की जा रही है। दिन-रात ट्रैक्टरों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आस-पास की सड़कें टूट गई हैं और बरसात में जलभराव की स्थिति बन गई है। मरीजों को हॉस्पिटल आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है।
*सबसे बड़ा खतरा - नाबालिग चला रहे ट्रैक्टर*
ग्रामीणों ने बताया कि जिन ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है, उन्हें 13 से 15 साल के नाबालिग लड़के चला रहे हैं। न नंबर प्लेट, न लाइसेंस और तेज रफ्तार से ये ट्रैक्टर गांव की गलियों में दौड़ रहे हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बाल श्रम कानून का भी खुला उल्लंघन है।
*पुलिस पर संरक्षण का आरोप*
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा ग्रामीणों को ही चुप रहने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रति ट्राली 800 से 1000 रुपये की अवैध वसूली की चर्चा है और इसी कारण कार्रवाई नहीं हो रही।
*ग्रामीणों की मांग*
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी लखनऊ, SDM मलिहाबाद और खनन विभाग से मांग की है कि -
1. मौके पर जांच कर अवैध मिट्टी खनन व डम्पिंग बंद कराई जाए।
2. नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
3. संरक्षण दे रहे पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच हो।
समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद से संपर्क नहीं हो पाया है जवाब आने पर प्रकाशित किया जाएगा।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ । गोमती नगर थाना पुलिस करती है धन उगाही करने वालों का समर्थन, भाजपा राज्य में गोमती नगर पुलिस हुई बेलगाम लखनऊ गोमती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाल पैराडाइज के पास पत्रकार की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद युवकों ने करी पत्रकार के साथ धन उगाही वही दरोगा जसीम रजा कह रहे हैं यह कोई धन उगाही नहीं है पैसे की धन उगाही करने वाला युवक दयाल पैराडाइज चौकी इंचार्ज का जानने वाला इसलिए कर रहे हैं उसका समर्थन कह रहे हैं पैसा लिया कुछ गलत नहीं किया खबर चलने के बाद क्या अधिकारी करेंगे कार्रवाई यह देखने वाली बात है वही कई दिन से लगवा रहे हैं चक्कर नहीं लिख रहे हैं मुकदमा कह रहे हैं कुछ नहीं लिखेंगे मुकदमा जो करना हो कर लो
    1
    लखनऊ । गोमती नगर थाना पुलिस करती है धन उगाही करने वालों का समर्थन, भाजपा राज्य में गोमती नगर पुलिस हुई बेलगाम 
लखनऊ गोमती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाल पैराडाइज के पास पत्रकार की गाड़ी में टक्कर मारने के बाद युवकों ने करी पत्रकार के साथ धन उगाही 
वही दरोगा जसीम रजा कह रहे हैं यह कोई धन उगाही नहीं है 
पैसे की धन उगाही करने वाला युवक दयाल पैराडाइज
चौकी इंचार्ज का जानने वाला इसलिए कर रहे हैं उसका समर्थन कह रहे हैं पैसा लिया कुछ गलत नहीं किया
खबर चलने के बाद क्या अधिकारी करेंगे कार्रवाई यह देखने वाली बात है
वही कई दिन से लगवा रहे हैं चक्कर नहीं लिख रहे हैं मुकदमा कह रहे हैं कुछ नहीं लिखेंगे मुकदमा जो करना हो कर लो
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    12 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति जिंदाबाद इंदिरा नगर लखनऊ भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति जिंदाबाद
    1
    भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जन शक्ति जिंदाबाद इंदिरा नगर लखनऊ
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति जिंदाबाद
    user_ज्ञानचंद पत्रकार
    ज्ञानचंद पत्रकार
    बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
वांछित अभियुक्त शम्भू रत्न मिश्रा गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी
अटरिया पुलिस की कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट के मामले में चल रहा था वांछित, थाना क्षेत्र से दबोचा
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया/सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी, नकबजनी, छिनैती समेत अन्य अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी देव प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराह कांस्टेबल रीतेश एवं कांस्टेबल अभिनव कुमार पाल के साथ थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू रत्न मिश्रा पुत्र राम प्रवेश, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी अम्बरपुर, थाना अटरिया, सीतापुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अटरिया में मु0अ0सं0 236/26, धारा 85, 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस एवं डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय सीतापुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंदिरा नगर में महिला पदाधिकारी से मारपीट का आरोप, भाकियू श्रमिक जनशक्ति ने दी धरने की चेतावनी 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ #थाना_इंदिरा_नगर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की महिला पदाधिकारी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। देर रात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव समेत पदाधिकारी विकास नगर थाने पहुंचे। संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैफ सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी कि जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारी धरने पर बैठेंगे। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
    1
    इंदिरा नगर में महिला पदाधिकारी से मारपीट का आरोप, भाकियू श्रमिक जनशक्ति ने दी धरने की चेतावनी
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़  लखनऊ
#थाना_इंदिरा_नगर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति की महिला पदाधिकारी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है।
देर रात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव समेत पदाधिकारी विकास नगर थाने पहुंचे।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव कैफ सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर चेतावनी दी कि जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारी धरने पर बैठेंगे।
मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखनऊ का थाना इंदिरा नगर बना वसूली अड्डा महिला के साथ हुई घटना मे तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद रात्रि में सुविधा शुल्क 🙏एक आवश्यक सूचना🙏 बिषय -- लेकर छोड़ दिया गया, महिला की हालत खराब लोहिया के इमरजेंसी में भर्ती भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती की महिला जिला अध्यक्ष, लखनऊ श्रीमती जाहिरा बानो के साथ मारपीट की घटना हुई है तथा उनके पति के साथ भी मारपीट की गई है। इस संबंध में दिनांक 20/09/2026 को रात्रि 11:00 बजे थाना प्रभारी, इंदिरा नगर को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा रहा है। महिला को इंदिरा नगर सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। साथ ही, थाना प्रभारी द्वारा बार-बार प्रार्थना पत्र बदलने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। अतः संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि कल दिनांक 22/09/2026 को प्रातः 11:00 बजे डीसीपी कार्यालय, पूर्वी, जयपुरिया कॉलेज के पास, गोमती नगर, लखनऊ पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। हमारी मांग है कि मामले में तुरंत मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए , जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन, लखनऊ की होगी। भवदीय चौधरी कमलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती
    1
    लखनऊ का थाना इंदिरा नगर बना वसूली अड्डा महिला के साथ हुई घटना मे तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद रात्रि में सुविधा शुल्क
🙏एक आवश्यक सूचना🙏
बिषय -- लेकर छोड़ दिया गया, महिला की हालत खराब लोहिया के इमरजेंसी में भर्ती
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती की महिला जिला अध्यक्ष, लखनऊ श्रीमती जाहिरा बानो के साथ मारपीट की घटना हुई है तथा उनके पति के साथ भी मारपीट की गई है। इस संबंध में दिनांक 20/09/2026 को रात्रि 11:00 बजे थाना प्रभारी, इंदिरा नगर को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था।
आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया जा रहा है। महिला को इंदिरा नगर सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। साथ ही, थाना प्रभारी द्वारा बार-बार प्रार्थना पत्र बदलने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है।
अतः संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि कल दिनांक 22/09/2026 को प्रातः 11:00 बजे डीसीपी कार्यालय, पूर्वी, जयपुरिया कॉलेज के पास, गोमती नगर, लखनऊ पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
हमारी मांग है कि मामले में तुरंत मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाए ,
जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन, लखनऊ की होगी।
भवदीय
चौधरी कमलेश यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.