logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजाबाबू की कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात राजाबाबू कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित परिजनों ने कंचौसी नहर पुल पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसमे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन लगातार हंगामा करते रहे हालांकि पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया गया। मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बताया कि युवक की मौत चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई थी। परिजन एफआईआर की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया है। फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार हो चुका है और गांव में स्थिति सामान्य है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम बलरामपुर गांव से कांवड़ लेकर गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया सड़क जाम मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजाबाबू की कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात राजाबाबू कांवड़ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने युवक की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित परिजनों ने कंचौसी नहर पुल पर शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसमे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन लगातार हंगामा करते रहे हालांकि पुलिस के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और जाम खोल दिया गया। मंगलपुर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब छह बजे बताया कि युवक की मौत चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में हुई थी। परिजन एफआईआर की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया है। फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार हो चुका है और गांव में स्थिति सामान्य है। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निन्हौरा के पास ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 30 ट्रकों की जांच में 22 के चालान से मचा हड़कंप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग स्थित निन्हौरा गांव के पास गोपाल ढाबा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खनिज विभाग, एआरटीओ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 ट्रक और डंपरों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों के चालान किए गए। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोपाल ढाबा के पास वाहनों की जांच की। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कई ट्रकों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य अभिलेखों की जांच की। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल ढाबा के पास कई ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी के खड़े हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 30 ट्रक और डंपरों के कागजात चेक किए गए, जिसमें 22 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों की अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए, जबकि कुछ चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से दूर हो गए। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    2
    निन्हौरा के पास ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 30 ट्रकों की जांच में 22 के चालान से मचा हड़कंप
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग स्थित निन्हौरा गांव के पास गोपाल ढाबा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खनिज विभाग, एआरटीओ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 ट्रक और डंपरों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों के चालान किए गए।
जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोपाल ढाबा के पास वाहनों की जांच की। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कई ट्रकों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य अभिलेखों की जांच की।
जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल ढाबा के पास कई ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी के खड़े हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 30 ट्रक और डंपरों के कागजात चेक किए गए, जिसमें 22 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों की अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए, जबकि कुछ चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से दूर हो गए। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    user_Shabanam
    Shabanam
    Agricultural service सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निन्हौरा के पास ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 30 ट्रकों की जांच में 22 के चालान से मचा हड़कंप सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग स्थित निन्हौरा गांव के पास गोपाल ढाबा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खनिज विभाग, एआरटीओ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 ट्रक और डंपरों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों के चालान किए गए। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोपाल ढाबा के पास वाहनों की जांच की। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कई ट्रकों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य अभिलेखों की जांच की। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल ढाबा के पास कई ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी के खड़े हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 30 ट्रक और डंपरों के कागजात चेक किए गए, जिसमें 22 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अधिकारियों की अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए, जबकि कुछ चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से दूर हो गए। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    3
    निन्हौरा के पास ओवरलोड वाहनों पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त छापेमारी, 30 ट्रकों की जांच में 22 के चालान से मचा हड़कंप
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के मुगल मार्ग स्थित निन्हौरा गांव के पास गोपाल ढाबा पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खनिज विभाग, एआरटीओ और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 30 ट्रक और डंपरों के कागजातों की जांच की गई, जिसमें 22 वाहनों के चालान किए गए।
जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत, सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह और नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ गोपाल ढाबा के पास वाहनों की जांच की। एआरटीओ रोहित राजपूत ने कई ट्रकों को रुकवाकर उनके कागजात और अन्य अभिलेखों की जांच की।
जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोपाल ढाबा के पास कई ओवरलोड ट्रक बिना रॉयल्टी के खड़े हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान 30 ट्रक और डंपरों के कागजात चेक किए गए, जिसमें 22 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
अधिकारियों की अचानक हुई कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। चेकिंग देखकर कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए, जबकि कुछ चालक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से दूर हो गए। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग और बिना रॉयल्टी के वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विजय स्कूल की स्कूली मैजिक ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर छात्रा घायल मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रही थी वैन, हादसे के बाद साइकिल क्षतिग्रस्त; कवरेज के दौरान कैमरा छीनने का भी प्रयास.. विजय स्कूल की स्कूली मैजिक ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर छात्रा घायल मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रही थी वैन, हादसे के बाद साइकिल क्षतिग्रस्त; कवरेज के दौरान कैमरा छीनने का भी प्रयास.. विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के सुरासी गांव स्थित विजय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक गाड़ी मंगलवार को अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्रा से जा टकराई। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार जौरवा गांव निवासी साक्षी साइकिल से मंगलपुर कस्बे स्थित पीटीएन इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान सुरासी गांव के पास बच्चों को लेकर जा रही स्कूल की मैजिक गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साक्षी सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को संभाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय मैजिक वाहन में निर्धारित क्षमता और मानकों से अधिक करीब डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन आखिर किस तरह वाहनों का संचालन करा रहा है। यदि अधिक संख्या में बच्चों को एक ही वाहन में बैठाकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है तो किसी बड़े हादसे की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? स्कूल वाहनों की फिटनेस, निर्धारित क्षमता, चालक का वैध लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण और बच्चों की संख्या को लेकर नियम तय हैं। बावजूद इसके यदि इन मानकों की अनदेखी की जा रही है तो यह बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। हादसे की जानकारी जुटाने और मौके की स्थिति को कैमरे में कैद करने के दौरान मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब स्कूल से पहुंचे स्टाफ द्वारा कैमरा छीनने का प्रयास किए जाने का आरोप सामने आया। इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि स्कूल वाहन नियमों के मुताबिक संचालित हो रहा था तो घटना की कवरेज को रोकने का प्रयास क्यों किया गया? मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण सिंह ने मंगलवार को करीब 11:30 बजे बताया कि संबंधित स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में विद्यालय प्रबंधन दोषी पाया जाता है तो एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, चालक का लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण, वाहन की निर्धारित क्षमता और बच्चों की संख्या की विशेष रूप से जांच होनी चाहिए। यह हादसा एक बार फिर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर वास्तव में कार्रवाई होती है या मामला महज नोटिस तक सीमित रह जाता है।
    1
    विजय स्कूल की स्कूली मैजिक ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर छात्रा घायल
मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रही थी वैन, हादसे के बाद साइकिल क्षतिग्रस्त; कवरेज के दौरान कैमरा छीनने का भी प्रयास..
विजय स्कूल की स्कूली मैजिक ने साइकिल सवार छात्रा को मारी टक्कर छात्रा घायल
मानक से अधिक बच्चों को बैठाकर दौड़ रही थी वैन, हादसे के बाद साइकिल क्षतिग्रस्त; कवरेज के दौरान कैमरा छीनने का भी प्रयास..
विकासखंड संदलपुर क्षेत्र के सुरासी गांव स्थित विजय स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक गाड़ी मंगलवार को अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्रा से जा टकराई। हादसे में छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार जौरवा गांव निवासी साक्षी साइकिल से मंगलपुर कस्बे स्थित पीटीएन इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान सुरासी गांव के पास बच्चों को लेकर जा रही स्कूल की मैजिक गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साक्षी सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा को संभाला।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय मैजिक वाहन में निर्धारित क्षमता और मानकों से अधिक करीब डेढ़ दर्जन बच्चे सवार थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार स्कूल प्रबंधन आखिर किस तरह वाहनों का संचालन करा रहा है। यदि अधिक संख्या में बच्चों को एक ही वाहन में बैठाकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है तो किसी बड़े हादसे की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
स्कूल वाहनों की फिटनेस, निर्धारित क्षमता, चालक का वैध लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण और बच्चों की संख्या को लेकर नियम तय हैं। बावजूद इसके यदि इन मानकों की अनदेखी की जा रही है तो यह बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।
हादसे की जानकारी जुटाने और मौके की स्थिति को कैमरे में कैद करने के दौरान मामला उस समय और गंभीर हो गया, जब स्कूल से पहुंचे स्टाफ द्वारा कैमरा छीनने का प्रयास किए जाने का आरोप सामने आया। इस घटनाक्रम को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि स्कूल वाहन नियमों के मुताबिक संचालित हो रहा था तो घटना की कवरेज को रोकने का प्रयास क्यों किया गया?
मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण सिंह ने मंगलवार को करीब 11:30 बजे बताया कि संबंधित स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में विद्यालय प्रबंधन दोषी पाया जाता है तो एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में संचालित सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, चालक का लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण, वाहन की निर्धारित क्षमता और बच्चों की संख्या की विशेष रूप से जांच होनी चाहिए।
यह हादसा एक बार फिर बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर वास्तव में कार्रवाई होती है या मामला महज नोटिस तक सीमित रह जाता है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिकंदरा में राज्य मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल सिकंदरा कस्बे में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरा से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, एसडीएम उषा सिंह, लेखपाल विमल कुमार शुक्ला, नितेश मिश्रा, मेराज अंसारी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से विशाल तिरंगा यात्रा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और पूरे कस्बे में राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
    1
    सिकंदरा में राज्य मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल
सिकंदरा कस्बे में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत पाल की अगुवाई में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कस्बे के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और देशभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरा से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पटेल चौक पहुंची, जहां लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत के सभी सभासदों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह, एसडीएम उषा सिंह, लेखपाल विमल कुमार शुक्ला, नितेश मिश्रा, मेराज अंसारी, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं थाना प्रभारी सिकंदरा सुधाकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने शांतिपूर्ण ढंग से विशाल तिरंगा यात्रा को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला और पूरे कस्बे में राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्ण माहौल नजर आया।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मधु कामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल होने के कारण समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3280 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पीएसी के जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह नरेंद्र सिंह तथा बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    1
    *देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा शिविर में हुआ पौधारोपण   
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को क्लीन में ग्रीन रखने के उद्देश्य से जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 अगस्त-2026 दिन मंगलवार को प्रातः 7 बजे समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में स्थित पीएसी सुरक्षा  शिविर में पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मधु कामिनी, बेलपत्र, हरसिंगार, कदम, गुड़हल, पीपल, पकड़िया, बरगद, चितवन, बोतलपाम, अमरूद, नींबू आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पीएसी के जवानों को सौंपी गई। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत  समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल होने के कारण समिति द्वारा यमुना तट, मंगला काली मंदिर, परिक्रमा पथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने बताया कि शुद्ध प्राणवायु व पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को भी अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए, उन्होंने बताया कि विगत 5 जून-2026 विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हुए लक्ष्य-5100 पौधों के जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत अभी तक 3280 पौधों का पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया, प्रकृति के श्रृंगार हेतु लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा। पौधारोपण अभियान में प्रमुख रूप से पीएसी के जवान अविनाश कुमार, राकेश कुमार, कुंवर पाल सिंह, हरेंद्र यादव, संतोष कुमार, अजय पाल सिंह नरेंद्र सिंह तथा बैंक से सेवानिवृत तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. आर्य प्रबुद्ध, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विपुल कुमार, राजीव पोरवाल (रानू), हिमांशु दुबे, रामचंद्र सोनी, कुलदीप बाजपेई (बाबा), ओम प्रकाश, सतीश कुमार व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजपुर पीएचसी में तैनात संविदा वार्ड बॉय राम सिंह की बीमारी से मौत, परिवार की आर्थिक मदद के लिए कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ राजपुर पीएचसी में तैनात संविदा वार्ड बॉय राम सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पीएचसी के कर्मचारियों ने शोक जताते हुए परिवार की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। बताया गया कि राम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीच-बीच में छुट्टी लेकर इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। इसी दौरान रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार को करीब 10 बजे मिलते ही राजपुर पीएचसी के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि राम सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर से सभी कर्मचारी दुखी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि राम सिंह सरल स्वभाव के थे और अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहते थे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर उनके परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। राम सिंह अपने पीछे पत्नी सोनम, बेटी ईशा, सुचित्र, बेटे अथर्व उर्फ गोलू और मां माया देवी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी छोटे भाई विवेक पर आ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    राजपुर पीएचसी में तैनात संविदा वार्ड बॉय राम सिंह की बीमारी से मौत, परिवार की आर्थिक मदद के लिए कर्मचारियों ने बढ़ाया हाथ
राजपुर पीएचसी में तैनात संविदा वार्ड बॉय राम सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पीएचसी के कर्मचारियों ने शोक जताते हुए परिवार की आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है।
बताया गया कि राम सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीच-बीच में छुट्टी लेकर इलाज करा रहे थे। इलाज के बाद परिजन उन्हें घर ले आए थे। इसी दौरान रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मंगलवार को करीब 10 बजे मिलते ही राजपुर पीएचसी के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. सलिल सचान ने बताया कि राम सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर से सभी कर्मचारी दुखी हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि राम सिंह सरल स्वभाव के थे और अपने काम के प्रति हमेशा सजग रहते थे। कर्मचारियों ने एकजुट होकर उनके परिवार की आर्थिक मदद करने का फैसला किया है।
राम सिंह अपने पीछे पत्नी सोनम, बेटी ईशा, सुचित्र, बेटे अथर्व उर्फ गोलू और मां माया देवी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी छोटे भाई विवेक पर आ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत हारामऊ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नालियां नहीं होने के कारण घरों और रास्तों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। बारिश के बाद कई रास्तों पर जलभराव के साथ कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह वर्षों पुराने ईंटों के खड़ंजे पड़े हैं, जो बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि खराब रास्तों के कारण बच्चों के कपड़े गंदे होने के साथ-साथ उनके फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर कुछ स्थानों पर जानवर बांध दिए जाने से भी आवागमन प्रभावित होता है। इससे पहले से खराब रास्तों पर लोगों को निकलने में और अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी और जर्जर रास्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कीमती देवी, वीरू, लवकुश, वेदपाल सिंह, सतपाल, राजू, सुरेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर पक्की सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से ही जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
    1
    नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल
बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत हारामऊ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नालियां नहीं होने के कारण घरों और रास्तों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। बारिश के बाद कई रास्तों पर जलभराव के साथ कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह वर्षों पुराने ईंटों के खड़ंजे पड़े हैं, जो बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि खराब रास्तों के कारण बच्चों के कपड़े गंदे होने के साथ-साथ उनके फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर कुछ स्थानों पर जानवर बांध दिए जाने से भी आवागमन प्रभावित होता है। इससे पहले से खराब रास्तों पर लोगों को निकलने में और अधिक परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी और जर्जर रास्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
कीमती देवी, वीरू, लवकुश, वेदपाल सिंह, सतपाल, राजू, सुरेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर पक्की सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से ही जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *मेरा युवा भारत औरैया के तत्वावधान में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम* *औरैया।* मेरा युवा भारत औरैया उ०प्र० के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थान शहीद पार्क औरैया में जिसमें मेरा युवा भारत औरैया के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी के आदेशानुसार माय भारत के स्वयंसेवकों ने संचालित किया और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न टोले एवं मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों व नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के महत्व पर संवाद किया। लोगों से अपने घर, आंगन, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की को गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण, खुले में कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आदर्श कुमार स्वयंसेवक ध्रुव वर्मा, कौशिकी दीक्षित, छाया, बालाजी, विपिन कुमार, अंकित आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
    1
    *मेरा युवा भारत औरैया के तत्वावधान में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम*    
*औरैया।*   मेरा युवा भारत औरैया उ०प्र० के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थान शहीद पार्क औरैया में जिसमें मेरा युवा भारत औरैया के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी के आदेशानुसार माय भारत के स्वयंसेवकों ने संचालित किया और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगो को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न टोले एवं मोहल्लों में डोर-टू-डोर संपर्क कर ग्रामीणों व नगर को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के महत्व पर संवाद किया। लोगों से अपने घर, आंगन, गली-मोहल्ले एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की को गीले एवं सूखे कचरे के उचित निस्तारण, खुले में कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर आदर्श कुमार स्वयंसेवक ध्रुव वर्मा, कौशिकी दीक्षित, छाया, बालाजी, विपिन कुमार, अंकित आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बिजहरा में खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव राजपुर थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें राजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी रमाशंकर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, खाना खाने के बाद सीमा देवी चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की मां सुनीता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को को करीब 11 बजे बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
    1
    बिजहरा में खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी महिला की तबीयत, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
राजपुर थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें राजपुर पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान सीमा देवी पत्नी रमाशंकर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, खाना खाने के बाद सीमा देवी चारपाई पर लेटी थीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
सूचना पर राजपुर चौकी इंचार्ज गुरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका की मां सुनीता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया है। राजपुर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को को करीब 11 बजे बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
    user_Sarita singh
    Sarita singh
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.