नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत हारामऊ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नालियां नहीं होने के कारण घरों और रास्तों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। बारिश के बाद कई रास्तों पर जलभराव के साथ कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह वर्षों पुराने ईंटों के खड़ंजे पड़े हैं, जो बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि खराब रास्तों के कारण बच्चों के कपड़े गंदे होने के साथ-साथ उनके फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर कुछ स्थानों पर जानवर बांध दिए जाने से भी आवागमन प्रभावित होता है। इससे पहले से खराब रास्तों पर लोगों को निकलने में और अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी और जर्जर रास्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कीमती देवी, वीरू, लवकुश, वेदपाल सिंह, सतपाल, राजू, सुरेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर पक्की सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से ही जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

- नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी नालियां न होने से हारामऊ गांव में जलभराव, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल बदहाल रास्तों और जलभराव से ग्रामीण परेशान, विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी विकासखंड डेरापुर की ग्राम पंचायत हारामऊ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गांव में नालियां नहीं होने के कारण घरों और रास्तों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। बारिश के बाद कई रास्तों पर जलभराव के साथ कीचड़ की स्थिति बन जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव की समस्या को लेकर अपनी परेशानी बताई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। जगह-जगह वर्षों पुराने ईंटों के खड़ंजे पड़े हैं, जो बारिश के बाद कीचड़ और फिसलन के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलभराव से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि खराब रास्तों के कारण बच्चों के कपड़े गंदे होने के साथ-साथ उनके फिसलकर चोटिल होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर कुछ स्थानों पर जानवर बांध दिए जाने से भी आवागमन प्रभावित होता है। इससे पहले से खराब रास्तों पर लोगों को निकलने में और अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में अपेक्षित विकास कार्य नहीं कराए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी और जर्जर रास्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। कीमती देवी, वीरू, लवकुश, वेदपाल सिंह, सतपाल, राजू, सुरेश सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव का स्थलीय निरीक्षण कराकर पक्की सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा जर्जर रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से ही जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।1
- खोजाफूल में जहरीला कीड़ा सामने आने से बाइक अनियंत्रित, पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल गांव निवासी ज्योति पत्नी गोविंद सोमवार शाम करीब चार बजे अपने बेटे आर्यन के साथ बाइक से सिकंदरा बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर पहुंचीं, तभी अचानक सामने से एक जहरीला कीड़ा निकल आया। उसे देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी ज्योति देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पवन कुमार ने उनका उपचार शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।1
- बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर मांगी रंगदारी, मारपीट का आरोप राजपुर पशु बाजार से लौट रहे किसान ने पुलिस से की शिकायत कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में पशु बाजार से लौट रहे एक किसान ने आधा दर्जन लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। किसान महताब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताया। महताब आलम ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को राजपुर की पशु बाजार में चार भैंसें बेचने आए थे। भैंसें न बिकने पर वह लोडर से घर वापस जा रहे थे। रमऊ-सिलहौला गांव के पास सड़क पर कुछ लोगों ने अपनी बाइकें आड़ी-तिरछी लगाकर लोडर को रोक लिया। किसान के अनुसार, इन लोगों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताते हुए उनसे पांच हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। पीड़ित किसान ने इन लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मयंक ने बताया कि उनके संगठन को सूचना मिली थी कि एक वाहन में चार पशुओं को क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा है, जिससे वे चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने भी पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। एक पक्ष ने रंगदारी और मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने पशु क्रूरता की शिकायत की है। पुलिस दोनों प्रार्थना पत्रों की जांच कर रही है और पशु चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- कुबेर टीला के शिव मंदिर में पूजन-अर्चन, दर्शन को उमड़े रामभक्त । श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कुबेर टीला स्थित शिवलिंग और मुख्य मंदिर के ईशान कोण में स्थित शिव मंदिर में भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। सुबह से ही अयोध्या नगरी ‘जय श्रीराम’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजती रही। सरयू तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कांवड़ियों ने भी माहौल को भक्तिमय बना दिया। सरयू तट से नागेश्वरनाथ मंदिर होते हुए राम जन्मभूमि परिसर की ओर श्रद्धालुओं का निरंतर प्रवाह बना रहा। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा और दर्शन की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। राम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। परिसर के दोनों शिवलिंगों के साथ नंदी महाराज और कच्छप का भी विशेष श्रृंगार किया गया। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भरा रहा।1
- औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी! 🚨 औरैया | गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों पर न्यायालय का बड़ा एक्शन गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपियों के घर पहुंची पुलिस... डुगडुगी बजाकर कराई गई मुनादी! औरैया में गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। मु0अ0सं0 140/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी हारून, इमरान खान और लवकुश कुशवाहा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई। थाना अजीतमल पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में धारा 84 BNSS के तहत कुर्की/मुनादी की कार्रवाई कराई। पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और सार्वजनिक रूप से मुनादी कराते हुए आरोपियों को न्यायालय/कानून के समक्ष हाजिर होने की चेतावनी दी। अब सवाल ये है कि— आखिर कब तक कानून से भागेंगे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी? न्यायालय की सख्ती के बाद क्या अब आरोपी खुद कानून के सामने सरेंडर करेंगे? फिलहाल अजीतमल पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।3
- संतकबीरनगर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी गई। ब्रीफिंग के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने मीडिया को बाइट भी दी। ब्यूरो रिपोर्ट | कानून की नजर 241
- साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप साहनीपुर पंचायत सहायक की नियुक्ति पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप संदलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत साहनीपुर में पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति बिना किसी सार्वजनिक घोषणा के कर दी गई, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। आरोप है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति को लेकर सार्वजनिक रूप से पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई और न ही ग्रामीणों को प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सुशील कुमार ने सोमवार शाम 4 बजे बताया कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की नजरें प्रशासन की जांच पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पंचायत सहायक की नियुक्ति से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया और नियमों के पालन की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी पात्र अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो।1
- पुलिस और शातिर चेन स्नेचरों के बीच मुठभेड़, 2 अभियुक्त गिरफ्तार कल्याणपुर थाना पुलिस ने हाल ही में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एल्डिगो तिराहे के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी प्रशान्त मिश्रा उर्फ मंगल (25 वर्ष, निवासी औरैया) घायल हो गया। उसका साथी आशू ठाकुर (22 वर्ष, निवासी कानपुर देहात) भी मौके से पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 28 जुलाई और 4 अगस्त को छीनी गई 2 सोने की चेन और ₹3,720 नकद बरामद हुए हैं। घायल अपराधी प्रशान्त मिश्रा को उपचार के लिए सीएचसी कल्याणपुर भेजा गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।2