logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद मे ट्रैफिक व्यवस्था फेल, अस्पतालों के बाहर सड़कों पर खड़े वाहन बने ‘मौत का जाम’ शाहजहांपुर। जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सबसे ज्यादा खराब हालात शहर के अस्पतालों के आसपास देखने को मिल रहे हैं, जहां सड़कों पर खड़े ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहनों ने अवैध रूप से स्टैंड बना लिए हैं। इसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल समेत शहर के कई निजी अस्पतालों के बाहर सड़क किनारे दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालक सवारी के इंतजार में सड़क को ही स्टैंड बनाकर खड़े रहते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है। थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ते ही लंबा जाम लग जाता है। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस तक इस जाम में फंस जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए, लेकिन यहां हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। दिनभर सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजा यह है कि अस्पतालों के बाहर सड़कें धीरे-धीरे अवैध वाहन स्टैंड में तब्दील हो गई हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पतालों के आसपास से अवैध वाहन स्टैंड तुरंत हटाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

3 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
134c7824-f26c-4883-b609-49a1c7238cfa

जनपद मे ट्रैफिक व्यवस्था फेल, अस्पतालों के बाहर सड़कों पर खड़े वाहन बने ‘मौत का जाम’ शाहजहांपुर। जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सबसे ज्यादा खराब हालात शहर के अस्पतालों के आसपास देखने को मिल रहे हैं, जहां सड़कों पर खड़े ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहनों ने अवैध रूप से स्टैंड बना लिए हैं। इसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला अस्पताल समेत शहर के कई निजी अस्पतालों के

6a30b049-9f49-449e-9a03-1861f4a6dc41

बाहर सड़क किनारे दर्जनों वाहन खड़े रहते हैं। वाहन चालक सवारी के इंतजार में सड़क को ही स्टैंड बनाकर खड़े रहते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है। थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ते ही लंबा जाम लग जाता है। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस तक इस जाम में फंस जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए, लेकिन यहां हालात इसके बिल्कुल उलट हैं। दिनभर सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की

2525e0e3-f1d5-4862-9467-25a3562c7d11

वजह से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नतीजा यह है कि अस्पतालों के बाहर सड़कें धीरे-धीरे अवैध वाहन स्टैंड में तब्दील हो गई हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अस्पतालों के आसपास से अवैध वाहन स्टैंड तुरंत हटाए जाएं और ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कार से इटावा जा रहे कार सवारो की कार अल्लाहगंज थाना के सुगसुगी के पास रोडवेज बस से टकराई हादसे में तीन लोगों की मौत दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए फरुखाबाद भेजा गया मृतक हैदराबाद खीरी के रहने वाले हैं
    1
    कार से इटावा जा रहे कार सवारो की कार अल्लाहगंज थाना के सुगसुगी के पास रोडवेज बस से टकराई हादसे में तीन  लोगों की मौत दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए फरुखाबाद भेजा गया मृतक हैदराबाद खीरी के रहने वाले हैं
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर। शहर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे, जहां आयोजक प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप बालों ने उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में फूलों की होली और लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने पहुंचकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। होली मिलन समारोह में पूरे समय उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    1
    शाहजहांपुर। शहर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समारोह में बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा मुख्य रूप से पहुंचे, जहां आयोजक प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप बालों ने उनका फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी राजेश द्विवेदी तथा नगर आयुक्त डॉ. विपिन मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में फूलों की होली और लट्ठमार होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रंग, गुलाल और फूलों की खुशबू के बीच लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के हजारों लोगों ने पहुंचकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। होली मिलन समारोह में पूरे समय उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में
    2
    शाहजहाँपुर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *“थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।”* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर, संबंधित वाद सं0 1591/10 धारा 3/7 ई०सी० एक्ट, नियत तिथि 04.04.2026, माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-16 शाहजहाँपुर द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में दिनांक 09.03.2026 को समय 20:05 बजे थाना तिलहर के सामने रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    3
    *“थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को किया गया गिरफ्तार।”*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ के क्रम में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दातागंज थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर, संबंधित वाद सं0 1591/10 धारा 3/7 ई०सी० एक्ट, नियत तिथि 04.04.2026, माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-16 शाहजहाँपुर द्वारा निर्गत वारंट के अनुपालन में दिनांक 09.03.2026 को समय 20:05 बजे थाना तिलहर के सामने रोड के किनारे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उक्त वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Hs tv चैनल में जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9450906122
    1
    Hs tv चैनल में जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9450906122
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर ग्राम पंचायत जौरा भूड़ में होली के बाद यार देखने को मिला है तो कोहरे के मौसम देखिए आज के सुबह का कोहरा पड़ता है और दोपहर को गर्मी पड़ती है यह बीमारी होती है आपको समझ के घर से बाहर के लिए इसलिए हवा के रुख बदलते हैं और बीमारी फैलती है गेहूं वाला मच्छर काफी देखने को हाथों में पैरों में दिखाई पड़ रहा है गर्मी का शुरुआत है
    6
    जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर ग्राम पंचायत जौरा भूड़ में होली के बाद यार देखने को मिला है तो कोहरे के मौसम देखिए आज के सुबह का कोहरा पड़ता है और दोपहर को गर्मी पड़ती है यह बीमारी होती है आपको समझ के घर से बाहर के लिए इसलिए हवा के रुख बदलते हैं और बीमारी फैलती है गेहूं वाला मच्छर काफी देखने को हाथों में पैरों में दिखाई पड़ रहा है गर्मी का शुरुआत है
    user_रिपोर्टर बृजेश गुप्ता दिल्ली क्राइम नेशनल न्यूज़
    रिपोर्टर बृजेश गुप्ता दिल्ली क्राइम नेशनल न्यूज़
    रिपोर्टर बृजेश गुप्ता तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मदनापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।
    1
    मदनापुर (शाहजहांपुर)।
कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा।
जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.