मदनापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।

- Post by MAHARAJ SINGH1
- शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने अभियान ‘रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित अपराधी/वारंटी’ के तहत एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिलहर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार वारंटी सचिन गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता उर्फ अनिल कुमार (36) निवासी मोहल्ला दातागंज, थाना तिलहर को 9 मार्च 2026 को रात 8:05 बजे थाना तिलहर के सामने सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 1591/10 धारा 3/7 ईसी एक्ट के मामले में वांछित था और उसके खिलाफ एसीजेएम कक्ष संख्या-16 शाहजहांपुर न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ तिलहर थाने में विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और कांस्टेबल तुषान्त चौधरी शामिल रहे।1
- शाहजहाँपुर: हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने लिया हिरासत में2
- #कोहरा समझने की गलती करना ही सबसे बड़ी गलती हो सकती है क्योंकि यह जिसे देख कर #कोहरा समझा जा रहा है यह यक़ीनन वो नहीं जो हम देख रहे है। इसके बारे में पिछले लगभग 15 दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से बताया जा रहा है कि घने कोहरे के तुम में कोई भी बीमारी हो सकती है जिसे स्वयं की सांसों से महसूस किया जा सकता है इस लिए #मास्क लगाने की सलाह भी दी गई थी। #highlightseveryonefollowers4
- जिला शाहजहांपुर थाना मदनापुर ग्राम पंचायत जौरा भूड़ में होली के बाद यार देखने को मिला है तो कोहरे के मौसम देखिए आज के सुबह का कोहरा पड़ता है और दोपहर को गर्मी पड़ती है यह बीमारी होती है आपको समझ के घर से बाहर के लिए इसलिए हवा के रुख बदलते हैं और बीमारी फैलती है गेहूं वाला मच्छर काफी देखने को हाथों में पैरों में दिखाई पड़ रहा है गर्मी का शुरुआत है6
- आदरणीय विधायक श्री डॉ वीर बिक्रम सिंह प्रिंस जी कटरा के कार्यालय पर होली मिलन समारोह1
- शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने युवती की मौत से जुड़े चर्चित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को न्यू चर्च कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि मनमोहन पाण्डेय उर्फ सोनू निवासी नई बस्ती, मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन ने वादी की बहन आरती के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने आरती के परिचित ब्रजदीप पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और आरती पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मनमोहन पाण्डेय उर्फ सोनू (35) जिला अस्पताल में इलाज करा रहा था। मंगलवार को पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद आरोपी के स्वस्थ पाए जाने पर उसे डिस्चार्ज होते ही दोपहर करीब 2:05 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा संख्या 65/26 धारा 352/105 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कार्यपालक थानाध्यक्ष संजीव कुमार, उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह और हेड कांस्टेबल महेशपाल सिंह शामिल रहे।1
- शाहजहांपुर में आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस टाउनशिप के सामने एक भीषण सड़क हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।1
- जिला अस्पताल से हत्या का आरोपी गिरफ्तार1