logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवती की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल से पुलिस ने लिया हिरासत में शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने युवती की मौत से जुड़े चर्चित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को न्यू चर्च कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि मनमोहन पाण्डेय उर्फ सोनू निवासी नई बस्ती, मोहल्ला रेती थाना रामचन्द्र मिशन ने वादी की बहन आरती के घर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसने आरती के परिचित ब्रजदीप पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और आरती पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी मनमोहन पाण्डेय उर्फ सोनू (35) जिला अस्पताल में इलाज करा रहा था। मंगलवार को पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और चिकित्सकों से जानकारी लेने के बाद आरोपी के स्वस्थ पाए जाने पर उसे डिस्चार्ज होते ही दोपहर करीब 2:05 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा संख्या 65/26 धारा 352/105 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कार्यपालक थानाध्यक्ष संजीव कुमार, उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह और हेड कांस्टेबल महेशपाल सिंह शामिल रहे।

6 hrs ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शाहजहांपुर में बस-कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
    1
    शाहजहांपुर में बस-कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • Post by विवेक मिश्र
    1
    Post by विवेक मिश्र
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • ​पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक बेहद भावुक और आत्मीय रूप देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए वर-वधु के परिजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया। ​"यह मेरा परिवार है" ​भोजन के दौरान जब लोगों ने उन्हें वीआईपी डाइनिंग की ओर ले जाने का प्रयास किया, तो मंत्री ने सहजता से मना कर दिया। उन्होंने कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच बैठकर जमीन पर भोजन किया और कहा: ​"ये सभी मेरे अपने लोग हैं और आज का दिन खुशी का अवसर है। यह मेरा परिवार है और अपनों के साथ बैठकर भोजन करने से जो आनंद मिलता है, वह कहीं और नहीं।" ​प्रमुख बिंदु: ​सामूहिक विवाह का आयोजन: जिले में आयोजित इस भव्य समारोह में दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। ​सादा जीवन, उच्च विचार: राज्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण व्यवहार की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है। ​सरकार की योजना पर जोर: मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जहां बिना किसी आर्थिक बोझ के बेटियां सम्मान के साथ विदा हो रही हैं।
    1
    ​पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक बेहद भावुक और आत्मीय रूप देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए वर-वधु के परिजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
​"यह मेरा परिवार है"
​भोजन के दौरान जब लोगों ने उन्हें वीआईपी डाइनिंग की ओर ले जाने का प्रयास किया, तो मंत्री ने सहजता से मना कर दिया। उन्होंने कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच बैठकर जमीन पर भोजन किया और कहा:
​"ये सभी मेरे अपने लोग हैं और आज का दिन खुशी का अवसर है। यह मेरा परिवार है और अपनों के साथ बैठकर भोजन करने से जो आनंद मिलता है, वह कहीं और नहीं।"
​प्रमुख बिंदु:
​सामूहिक विवाह का आयोजन: जिले में आयोजित इस भव्य समारोह में दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
​सादा जीवन, उच्च विचार: राज्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण व्यवहार की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है।
​सरकार की योजना पर जोर: मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जहां बिना किसी आर्थिक बोझ के बेटियां सम्मान के साथ विदा हो रही हैं।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Saurabh Trivrdi
    1
    Post by Saurabh Trivrdi
    user_Saurabh Trivrdi
    Saurabh Trivrdi
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Sanjana ki fali se Kai emergency Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo
    1
    Sanjana ki fali se Kai emergency Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल
    2
    अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कार से इटावा जा रहे कार सवारो की कार अल्लाहगंज थाना के सुगसुगी के पास रोडवेज बस से टकराई हादसे में तीन लोगों की मौत दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए फरुखाबाद भेजा गया मृतक हैदराबाद खीरी के रहने वाले हैं
    1
    कार से इटावा जा रहे कार सवारो की कार अल्लाहगंज थाना के सुगसुगी के पास रोडवेज बस से टकराई हादसे में तीन  लोगों की मौत दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए फरुखाबाद भेजा गया मृतक हैदराबाद खीरी के रहने वाले हैं
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मदनापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।
    1
    मदनापुर (शाहजहांपुर)।
कस्बे में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा।
जानकारी के अनुसार गांव ढुकुरी कला निवासी संतोष पंडित पुत्र जगतपाल मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे मदनापुर कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सड़क पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह शराब के नशे में थे और लड़खड़ाते हुए सड़क के बीच चल रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के समय सड़क पर कई वाहन गुजर रहे थे, लेकिन चालकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक लिए, जिससे वह वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर थाना मदनापुर पुलिस के कांस्टेबल आकाश कुमार और सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक ई-रिक्शा की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी मदनापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संतोष पंडित नशे की हालत में थे और अचानक सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायल को अस्पताल भिजवाया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.