Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा चार लोगों की दर्दनाक मौत
Saurabh Trivrdi
शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा चार लोगों की दर्दनाक मौत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शाहजहांपुर: रोडवेज बस और कार की टक्कर में 3 की मौत, 2 घायल — एसपी ने दी जानकारी शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज क्षेत्र में रोडवेज बस और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुआ जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने घटना के संबंध में बताया कि रोडवेज बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हुई है तथा दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- शाहजहांपुर, 11 मार्च । अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कार और बस की आमने सामने हुई टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी मोड़ के पास कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से टकर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।मृतको की पहचान जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अरुण, ऋषभ तथा संजय के रूप में हुई है तथा घायलो में गौरव एवं अनिल है।सभी लोग 28 से 35 वर्ष के है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से कार में फंसे सभी लोगो को कार से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलो को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।4
- शाहजहांपुर में बस-कार की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत1
- Post by विवेक मिश्र1
- पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक बेहद भावुक और आत्मीय रूप देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए वर-वधु के परिजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया। "यह मेरा परिवार है" भोजन के दौरान जब लोगों ने उन्हें वीआईपी डाइनिंग की ओर ले जाने का प्रयास किया, तो मंत्री ने सहजता से मना कर दिया। उन्होंने कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच बैठकर जमीन पर भोजन किया और कहा: "ये सभी मेरे अपने लोग हैं और आज का दिन खुशी का अवसर है। यह मेरा परिवार है और अपनों के साथ बैठकर भोजन करने से जो आनंद मिलता है, वह कहीं और नहीं।" प्रमुख बिंदु: सामूहिक विवाह का आयोजन: जिले में आयोजित इस भव्य समारोह में दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सादा जीवन, उच्च विचार: राज्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण व्यवहार की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है। सरकार की योजना पर जोर: मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जहां बिना किसी आर्थिक बोझ के बेटियां सम्मान के साथ विदा हो रही हैं।1
- Post by Saurabh Trivrdi1
- Sanjana ki fali se Kai emergency Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo1
- अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल2