हीटवेव को लेकर सीएचसी सरेनी अलर्ट,अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी रायबरेली में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भी गर्मी से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं।सीएचसी सरेनी के अधीक्षक डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें,यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को गमछा,टोपी या छाते से ढककर निकलें।हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें।दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि लू और हीटवेव से बचाव के लिए ओआरएस,नींबू पानी,छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है।साथ ही बच्चों,बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि सीएचसी सरेनी में हीटवेव मरीजों के लिए एक विशेष रूम रिजर्व किया गया है,जहां इलाज और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में सतर्कता ही बचाव है,इसलिए लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
हीटवेव को लेकर सीएचसी सरेनी अलर्ट,अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी रायबरेली में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भी गर्मी से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं।सीएचसी सरेनी के अधीक्षक डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें,यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को गमछा,टोपी या छाते से ढककर निकलें।हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें।दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि लू और हीटवेव से बचाव के लिए ओआरएस,नींबू पानी,छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है।साथ ही बच्चों,बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि सीएचसी सरेनी में हीटवेव मरीजों के लिए एक विशेष रूम रिजर्व किया गया है,जहां इलाज और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में सतर्कता ही बचाव है,इसलिए लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
- रिमझिम रिमझिम बारिश हो रही है 🖕1
- हीटवेव को लेकर सीएचसी सरेनी अलर्ट,अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी रायबरेली में लगातार बढ़ रहे तापमान और हीटवेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने भी गर्मी से निपटने के लिए खास इंतजाम किए हैं।सीएचसी सरेनी के अधीक्षक डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि दोपहर की तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें,यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को गमछा,टोपी या छाते से ढककर निकलें।हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें।उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें।दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि लू और हीटवेव से बचाव के लिए ओआरएस,नींबू पानी,छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन जरूरी है।साथ ही बच्चों,बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।डॉ. शुभम सिंह ने बताया कि सीएचसी सरेनी में हीटवेव मरीजों के लिए एक विशेष रूम रिजर्व किया गया है,जहां इलाज और आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की गई है।उन्होंने लोगों से अपील की कि गर्मी के मौसम में सतर्कता ही बचाव है,इसलिए लापरवाही न बरतें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।1
- रायबरेली के सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर बने एक मकान को गिराने जब नगर पालिका परिषद रायबरेली की टीम पहुंची, तो मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि मकान मालिक महिला ने कुल्हाड़ी लेकर टीम को काफी दूर तक खदेड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ईओ स्वर्ण सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। अब बड़ा सवाल यह है-क्या प्रशासन को निर्माण की पहले से जानकारी नहीं थी? अगर जानकारी थी, तो कार्रवाई छत पड़ने तक क्यों टाली गई? या फिर पूरे मामले में भ्रष्टाचार और धन उगाही के आरोप सच हैं? इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका सवालों के घेरे में है, और स्थानीय लोगों में चर्चा तेज हो गई है।1
- सलोन,रायबरेली।सलोन कस्बे के मोहल्ला कच्ची मस्जिद मोहल्ले में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कस्बे के कच्ची मस्जिद मोहल्ले में अनस चौधरी के घर के समीप लगा जर्जर विद्युत पोल अचानक टूटकर उनके मकान की छत पर जा गिरा। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर पोल लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन उन्हें बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।घटना की जानकारी विद्युत कर्मियों द्वारा विभागीय ग्रुप में साझा की गई। इस संबंध में एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें पोल टूटने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैसेज भेज दीजिए, कल मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।1
- रायबरेली से इस वक्त की बड़ी खबर। पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। भदोखर थाना क्षेत्र के महंगू का पुरवा निवासी कपिराज मिश्रा ने नगर कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल धीरज गौड़ पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि वह अपनी बहन के पारिवारिक विवाद के मामले में नगर कोतवाली पहुंचा था। उसकी बहन ने अपने पति के साथ हुए विवाद की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि इसी दौरान कोतवाली में मौजूद कॉन्स्टेबल ने उसकी बहन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब कपिराज मिश्रा ने इसका विरोध किया और सवाल पूछा, तो कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट कर दी। अब इस पूरे मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं,क्षेत्राधिकारी नगर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।फिलहाल, देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।1
- ऊंचाहार: युवक ने दबंगों पर लगाया जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित रंजीत कुमार निर्मल, निवासी ग्राम पट्टी रहस कैथवल, ने पुलिस को गुरुवार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:45 बजे की है। रंजीत अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, तभी गांव का ही एक दबंग व्यक्ति अपने एक अज्ञात साथी के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू कर दी और घर के दरवाजे पर लातें मारीं। जब रंजीत ने विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें खींचकर थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को ' जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। रंजीत के अनुसार, पुलिस के आने के बाद भी आरोपी ने फोन पर भद्दी गालियां और धमकियां देना जारी रखा, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। फिलहाल, पीड़ित ने ऊंचाहार थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं। हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।1
- Anshu Vip News1