logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेमरिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटकी में नदी से मुख्य मार्ग होते हुए पुरानी नहर मार्ग तक जाने वाली सड़क के अत्यंत खराब होने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। बरसात के कारण रास्ता ठप होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, वे गर्मी के मौसम से ही पंचायत के संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा रहे थे। बरसात शुरू होने पर पंचायत द्वारा कुछ स्थानों पर मुरूम डलवाया गया, लेकिन वह प्रयास भी पूरी तरह विफल साबित हुआ। इस स्थिति के विरोध में भारतीय सर्व सेवा संगठन की युवा इकाई के तत्वाधान में 26 जुलाई को गड़नतहा नाला के पास ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से 4 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर पहुंचे सरपंच द्वारा जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क का पक्का निर्माण न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

21 hrs ago
user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
उमेश पाठक सेमरिया रीवा
सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

सेमरिया विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटकी में नदी से मुख्य मार्ग होते हुए पुरानी नहर मार्ग तक जाने वाली सड़क के अत्यंत खराब होने से ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। बरसात के कारण रास्ता ठप होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, वे गर्मी के मौसम से ही पंचायत के संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा रहे थे। बरसात शुरू होने पर पंचायत द्वारा कुछ स्थानों पर मुरूम डलवाया गया, लेकिन वह प्रयास भी पूरी तरह विफल साबित हुआ। इस स्थिति के विरोध में भारतीय सर्व सेवा संगठन की युवा इकाई के तत्वाधान में 26 जुलाई को गड़नतहा नाला के पास ग्रामीणों ने सुबह 10 बजे से 4 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्टर के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर पहुंचे सरपंच द्वारा जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क का पक्का निर्माण न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • AI का फर्जीवाड़ा: मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में 'बाढ़' का झूठा वीडियो वायरल* यूट्यूब चैनल 'अध्यात्म' पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में बाढ़ का एक फर्जी वीडियो अपलोड किया गया है। 💥 *बड़ी खबर*💥 *AI का फर्जीवाड़ा: मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में 'बाढ़' का झूठा वीडियो वायरल* यूट्यूब चैनल 'अध्यात्म' पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में बाढ़ का एक फर्जी वीडियो अपलोड किया गया है। पुलिस ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं में गलत जानकारी और दहशत फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पूरी तरह काल्पनिक है। अफवाह फैलाने वाले पर हो सकती है कानूनी कार्यवाही।
    1
    AI का फर्जीवाड़ा: मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में 'बाढ़' का झूठा वीडियो वायरल*
यूट्यूब चैनल 'अध्यात्म' पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में बाढ़ का एक फर्जी वीडियो अपलोड किया गया है।
💥 *बड़ी खबर*💥
*AI का फर्जीवाड़ा: मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में 'बाढ़' का झूठा वीडियो वायरल*
यूट्यूब चैनल 'अध्यात्म' पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से निर्मित मैहर माता मंदिर की सीढ़ियों में बाढ़ का एक फर्जी वीडियो अपलोड किया गया है। पुलिस ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं में गलत जानकारी और दहशत फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो पूरी तरह काल्पनिक है। अफवाह फैलाने वाले पर हो सकती है कानूनी कार्यवाही।
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के रीवा जिले में निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का निरीक्षण करते हुए प्रभारीमंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। रीवा जिले के हुज़ूर उप-जिले में स्थित इस न्यायालय भवन के निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के दौरान, श्रीमती उईके ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया और समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने निर्माण से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में निर्माणाधीन जिला न्यायालय भवन का निरीक्षण करते हुए प्रभारीमंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। रीवा जिले के हुज़ूर उप-जिले में स्थित इस न्यायालय भवन के निर्माण की प्रगति का जायजा लेने के दौरान, श्रीमती उईके ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया और समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस निरीक्षण के दौरान, उन्होंने निर्माण से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    6 hrs ago
  • चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील के बसीला गांव में पाइप नाइन चालू नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की है। गांव में पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण गांव में पानी की कमी हो गई है और लोग पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का त्वरित समाधान करने का अनुरोध किया है।
    1
    चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील के बसीला गांव में पाइप नाइन चालू नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने की मांग की है। गांव में पानी की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण गांव में पानी की कमी हो गई है और लोग पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का त्वरित समाधान करने का अनुरोध किया है।
    user_Urmila anuragi
    Urmila anuragi
    मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • NEET और CBSE परीक्षा परिणामों में व्यापक अनियमितता और आंदोलनरत छात्रों पर राजतंत्र की बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार 25 जुलाई 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेला ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर गौटिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेपी मोड़ स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से गोविंदगढ़ मोड़ तक कैंडल लाइट मार्च निकालकर सरकार को घेरा। मार्च में हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर 'छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद', 'शिक्षा में भ्रष्टाचार बंद करो' के नारे गूंजे। वक्ताओं ने कहा कि NEET में पेपर लीक और CBSE रिजल्ट में गड़बड़ी से देश के लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। न्याय मांगने पर छात्रों पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या की गई। कांग्रेस ने मांग की कि मामले की जांच CBI से कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर गौटिया के साथ डॉ राजेश पांडे, बसंत मिश्रा, मंडलम ककलपुर, ओमकार प्यासी, जय प्रकाश, शोभनाथ सिंह, संदीप सिंह युवा अध्यक्ष, जय प्रकाश साकेत, बाबूलाल गुप्ता साकेत, अरविंद साकेत, रामजी गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, इंद्रभान कुशवाहा, राजेश वर्मा, पहलवान उर्फ, कमलाकांत मिश्रा, सोहनलाल कोल, रामकुशल कोल, सुदर्शन प्रसाद कोल, वंशपति कोल, रामेश्वर केवट, मंगलेश्वर पटेल, इंद्रजीत साकेत, दिनेश कोल, प्रशांत कोल, राम विश्वराम सोधिया, प्रदीप साकेत, सचिन सिंह, भरत मिश्रा, गौरीशंकर केवट, संजय सिंह, राजकुमार केवट, जोगाल केवट, रमेश प्रसाद केवट, संतोष केवट, धर्मेंद्र केवट, लोकेश केवट, पप्पू साकेत, सुरेश केवट, राकेश केवट, रामलाल केवट, सुनील केवट, अनिल केवट, राजू केवट, संजय केवट, संतोष केवट, अजय केवट, राजेश केवट, राकेश केवट, संजय केवट शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत मांगें नहीं मानी तो कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।
    1
    NEET और CBSE परीक्षा परिणामों में व्यापक अनियमितता और आंदोलनरत छात्रों पर राजतंत्र की बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार 25 जुलाई 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेला ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर गौटिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेपी मोड़ स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से गोविंदगढ़ मोड़ तक कैंडल लाइट मार्च निकालकर सरकार को घेरा। मार्च में हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर 'छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद', 'शिक्षा में भ्रष्टाचार बंद करो' के नारे गूंजे।

वक्ताओं ने कहा कि NEET में पेपर लीक और CBSE रिजल्ट में गड़बड़ी से देश के लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। न्याय मांगने पर छात्रों पर लाठीचार्ज कर लोकतंत्र की हत्या की गई। कांग्रेस ने मांग की कि मामले की जांच CBI से कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर गौटिया के साथ डॉ राजेश पांडे, बसंत मिश्रा, मंडलम ककलपुर, ओमकार प्यासी, जय प्रकाश, शोभनाथ सिंह, संदीप सिंह युवा अध्यक्ष, जय प्रकाश साकेत, बाबूलाल गुप्ता साकेत, अरविंद साकेत, रामजी गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, इंद्रभान कुशवाहा, राजेश वर्मा, पहलवान उर्फ, कमलाकांत मिश्रा, सोहनलाल कोल, रामकुशल कोल, सुदर्शन प्रसाद कोल, वंशपति कोल, रामेश्वर केवट, मंगलेश्वर पटेल, इंद्रजीत साकेत, दिनेश कोल, प्रशांत कोल, राम विश्वराम सोधिया, प्रदीप साकेत, सचिन सिंह, भरत मिश्रा, गौरीशंकर केवट, संजय सिंह, राजकुमार केवट, जोगाल केवट, रमेश प्रसाद केवट, संतोष केवट, धर्मेंद्र केवट, लोकेश केवट, पप्पू साकेत, सुरेश केवट, राकेश केवट, रामलाल केवट, सुनील केवट, अनिल केवट, राजू केवट, संजय केवट, संतोष केवट, अजय केवट, राजेश केवट, राकेश केवट, संजय केवट शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत मांगें नहीं मानी तो कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।
    user_रामदत्त दाहिया
    रामदत्त दाहिया
    Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्राम पंचायत खेरिया में माता आलोपन जी का प्रसिद्ध मंदिर है जहां सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इस भीड़ के बीच एक बड़ी समस्या है - पानी की। मंदिर परिसर में हैंड पंप तो है लेकिन वह खराब है और माननीय सरपंच महोदय रावेन्द्र सिंह जी ने इसे ठीक करवाने की कोई पहल नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार सरपंच से इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। सोमवार को आई भारी भीड़ में श्रद्धालु पानी के लिए त्रस्त नजर आए। इस अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे सरपंच से इस समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    ग्राम पंचायत खेरिया में माता आलोपन जी का प्रसिद्ध मंदिर है जहां सोमवार को भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन इस भीड़ के बीच एक बड़ी समस्या है - पानी की। मंदिर परिसर में हैंड पंप तो है लेकिन वह खराब है और माननीय सरपंच महोदय रावेन्द्र सिंह जी ने इसे ठीक करवाने की कोई पहल नहीं की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार सरपंच से इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है। सोमवार को आई भारी भीड़ में श्रद्धालु पानी के लिए त्रस्त नजर आए। इस अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी है और वे सरपंच से इस समस्या का त्वरित समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Krishn kumar dwivedi
    Krishn kumar dwivedi
    Classified ads newspaper publisher Rampur Baghelan, Satna•
    14 hrs ago
  • रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के आरोपों के बाद 13 पार्षदों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की और अपनी बात रखी। पार्षदों ने अध्यक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए अविश्वास प्रस्ताव को लोकतांत्रिक निर्णय बताया। इसके साथ ही पार्षदों ने नगर परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी भुगतान और प्रशासनिक मनमानी के आरोप लगाए। उन्होंने पूरे कार्यकाल की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही, जांच पूरी होने तक अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार समाप्त करने की मांग भी उठाई। वहीं, अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह पहले ही इन आरोपों को निराधार बता चुकी हैं।
    1
    रीवा जिले की गुढ़ नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह के आरोपों के बाद 13 पार्षदों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की और अपनी बात रखी। पार्षदों ने अध्यक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए अविश्वास प्रस्ताव को लोकतांत्रिक निर्णय बताया।

इसके साथ ही पार्षदों ने नगर परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं, फर्जी भुगतान और प्रशासनिक मनमानी के आरोप लगाए। उन्होंने पूरे कार्यकाल की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही, जांच पूरी होने तक अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार समाप्त करने की मांग भी उठाई। वहीं, अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह पहले ही इन आरोपों को निराधार बता चुकी हैं।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत की मौजूदगी में नशे से दूरी है जरूरी,अभियान के तहत रीवा में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत की मौजूदगी में नशे से दूरी है जरूरी,अभियान के तहत रीवा में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।
    1
    आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत की मौजूदगी में नशे से दूरी है जरूरी,अभियान के तहत रीवा में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।
आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत की मौजूदगी में नशे से दूरी है जरूरी,अभियान के तहत रीवा में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।
    user_पत्रकार शुभम तिवारी
    पत्रकार शुभम तिवारी
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रीवा जिले के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ागांव पिछले लगभग डेढ़ माह से सचिव विहीन चल रही है। इस कारण पंचायत के समस्त प्रशासनिक और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। बारिश के इस मौसम में जहाँ गाँव में जलभराव, गंदगी और नाली नाले की सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से निपटने की तुरंत जरूरत है वहीं आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर सरपंच के पास जाते हैं तो सरपंच द्वारा भी सचिव न होने की बात कहकर अपनी लाचारी व्यक्त कर दी जाती है। ऐसे संकटपूर्ण समय में डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत में नए सचिव की पदस्थापना न किया जाना प्रशासनिक कार्यशैली और मंशानिरपेक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्राम पंचायत बड़ागांव में सचिव की पदस्थापना में हो रहे इस अत्यधिक विलंब का मुख्य कारण राजनीतिक खींचतान बताया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़ागांव में अपने अपने चहेते सचिव को पदस्थ कराने के लिए कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी राजनीतिक रस्साकशी के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा अब तक किसी निष्पक्ष अधिकारी की पदस्थापना नहीं की जा सकी है। ग्राम पंचायत बड़ागांव की आम जनता ने जिला प्रशासन एवं सीईओ जिला पंचायत से गुहार लगाई है कि पंचायत के हित को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल सचिव की पदस्थापना की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से माँग की है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उस सचिव की पदस्थापना करें जिसका नाम जनपद पंचायत से भेजे गए विवादित प्रस्ताव में शामिल न हो। यदि जनपद से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर किसी सचिव की नियुक्ति की जाती है तो गाँव में लगातार विरोध की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए उस प्रस्ताव से हटकर किसी अन्य निष्पक्ष एवं कार्यकुशल सचिव को यहाँ पदस्थ किया जाए ताकि पंचायत का माहौल शांतिपूर्ण रहे और विकास कार्यों को गति मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जो तथाकथित नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए गांव के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, आने वाले समय में जनता उन्हें करारा जवाब देगी। गांव के विकास विरोधी ऐसे कथित नेताओं को पद पर रहने या जनप्रतिनिधित्व करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रीवा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से मांग की है कि राजनीतिक दबाव से परे हटकर जनहित में तत्काल प्रभाव से बड़ागांव पंचायत में स्वतंत्र एवं योग्य सचिव की नियुक्ति की जाए ताकि वर्षाकाल में ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    1
    रीवा जिले के जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ागांव पिछले लगभग डेढ़ माह से सचिव विहीन चल रही है। इस कारण पंचायत के समस्त प्रशासनिक और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। बारिश के इस मौसम में जहाँ गाँव में जलभराव, गंदगी और नाली नाले की सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं से निपटने की तुरंत जरूरत है वहीं आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याओं को लेकर सरपंच के पास जाते हैं तो सरपंच द्वारा भी सचिव न होने की बात कहकर अपनी लाचारी व्यक्त कर दी जाती है। ऐसे संकटपूर्ण समय में डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत में नए सचिव की पदस्थापना न किया जाना प्रशासनिक कार्यशैली और मंशानिरपेक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

ग्राम पंचायत बड़ागांव में सचिव की पदस्थापना में हो रहे इस अत्यधिक विलंब का मुख्य कारण राजनीतिक खींचतान बताया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत बड़ागांव में अपने अपने चहेते सचिव को पदस्थ कराने के लिए कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी राजनीतिक रस्साकशी के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा अब तक किसी निष्पक्ष अधिकारी की पदस्थापना नहीं की जा सकी है।

ग्राम पंचायत बड़ागांव की आम जनता ने जिला प्रशासन एवं सीईओ जिला पंचायत से गुहार लगाई है कि पंचायत के हित को सर्वोपरि रखते हुए तत्काल सचिव की पदस्थापना की जाए। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से माँग की है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उस सचिव की पदस्थापना करें जिसका नाम जनपद पंचायत से भेजे गए विवादित प्रस्ताव में शामिल न हो। यदि जनपद से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर किसी सचिव की नियुक्ति की जाती है तो गाँव में लगातार विरोध की स्थिति बनी रहेगी। इसलिए उस प्रस्ताव से हटकर किसी अन्य निष्पक्ष एवं कार्यकुशल सचिव को यहाँ पदस्थ किया जाए ताकि पंचायत का माहौल शांतिपूर्ण रहे और विकास कार्यों को गति मिल सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जो तथाकथित नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए गांव के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, आने वाले समय में जनता उन्हें करारा जवाब देगी। गांव के विकास विरोधी ऐसे कथित नेताओं को पद पर रहने या जनप्रतिनिधित्व करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर रीवा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से मांग की है कि राजनीतिक दबाव से परे हटकर जनहित में तत्काल प्रभाव से बड़ागांव पंचायत में स्वतंत्र एवं योग्य सचिव की नियुक्ति की जाए ताकि वर्षाकाल में ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Huzur, Rewa•
    6 hrs ago
  • 27 जुलाई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का साक्षी रहा है। 1656 में प्रसिद्ध दार्शनिक बारुख स्पिनोज़ा को यहूदी समुदाय से निष्कासित किया गया था। वहीं वर्ष 1940 में दुनिया के लोकप्रिय कार्टून किरदार बग्स बनी ने पहली बार फिल्म 'A Wild Hare' में आधिकारिक रूप से पदार्पण किया। इसके बाद 1953 में कोरियाई युद्ध को समाप्त करने के लिए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1996 में अमेरिका के अटलांटा ओलंपिक के दौरान सेंटेनियल ओलंपिक पार्क में बम विस्फोट हुआ था। इसी तारीख को साल 2015 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देते समय निधन हो गया था। इसके साथ ही, 27 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस भी मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण की रक्षा, जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश देता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य बनाया जा सके।
    1
    27 जुलाई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का साक्षी रहा है। 1656 में प्रसिद्ध दार्शनिक बारुख स्पिनोज़ा को यहूदी समुदाय से निष्कासित किया गया था। वहीं वर्ष 1940 में दुनिया के लोकप्रिय कार्टून किरदार बग्स बनी ने पहली बार फिल्म 'A Wild Hare' में आधिकारिक रूप से पदार्पण किया। इसके बाद 1953 में कोरियाई युद्ध को समाप्त करने के लिए युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1996 में अमेरिका के अटलांटा ओलंपिक के दौरान सेंटेनियल ओलंपिक पार्क में बम विस्फोट हुआ था। इसी तारीख को साल 2015 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का आईआईएम शिलांग में व्याख्यान देते समय निधन हो गया था।

इसके साथ ही, 27 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस भी मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण की रक्षा, जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत एवं जिम्मेदार उपयोग का संदेश देता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित भविष्य बनाया जा सके।
    user_PAVAN KUMAR YADAV
    PAVAN KUMAR YADAV
    Mechanic हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.