Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीट बाईपास सुमेर नगर मानसरोवर में झुकी वालों को खाली करने का दिया 3 दिन का टाइम
Rakesh Kumar Swami
बीट बाईपास सुमेर नगर मानसरोवर में झुकी वालों को खाली करने का दिया 3 दिन का टाइम
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर में माननीय मुख्य सचिव के आगमन पर डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने स्वागत किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के प्रथम आगमन पर महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु 42 Women PCR Vans (1090) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सुरक्षित राजस्थान की दिशा में सशक्त कदम — आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #RajasthanPolice #SafeRajasthan #GoodGovernance #PublicSafety #RajasthanSuraksha #BhajanLalSharma #CSRajasthan1
- जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ खुलेआम मनचलों द्वारा एक युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती के कपड़ों में मनचला जबरन हाथ डाल रहा है, जबकि आसपास लोग मौजूद हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में पढ़ाई और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर दूर-दराज़ इलाकों से आने वाली छात्राओं और युवतियों के लिए इस तरह की घटनाएं भय और असुरक्षा का माहौल बना रही हैं। परिजनों में भी इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई परिवार अब अपनी बेटियों को जयपुर भेजने से हिचकिचाने लगे हैं। सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा?1
- कांग्रेस वाले आपस में ही लड़कर खुश हैं... कोटा का नज़ारा है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल और लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल के समर्थक आज आयोजित बैठक में भिड़ गए। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बात यह थी कि जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने गुंजल का नाम नहीं लिया था। इससे नाराज होकर उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। जवाब में धारीवाल समर्थक भी नारे लगाने लगे।1
- 📍 जयपुर जयपुर के करतारपुरा क्षेत्र में रेलवे लाइन के समीप संचालित हो रही अवैध लॉन्ड्री के खिलाफ स्थानीय निवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यह लॉन्ड्री कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रही है, जिसके कारण आसपास के लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लॉन्ड्री से निकलने वाला धुआं, केमिकल युक्त गंदा पानी और तेज दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैल रही है, जिससे वायु एवं जल प्रदूषण बढ़ रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। पास स्थित विद्यालय के छात्र भी इससे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त लॉन्ड्री में अवैध निर्माण, अवैध बिजली कनेक्शन एवं बॉयलर का उपयोग किया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। इस समस्या से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से मांग की कि अवैध लॉन्ड्री को तुरंत बंद किया जाए, प्रदूषण पर रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। — जारीकर्ता स्थानीय निवासी, करतारपुरा, जयपुर1
- करतारपुरा में दर्दनाक हादसा: नाबालिग की लापरवाही ने ली महिला की जान करतारपुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा CCTV कैमरे में कैद हुआ। एक नाबालिग द्वारा चलाई जा रही गाड़ी अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठी महिला पर चढ़ गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और भीड़ तुरंत घटनास्थल पर जुट गई। लोगों का कहना है कि कम उम्र में वाहन चलाना न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा फिर एक बार बड़ी चेतावनी बनकर सामने आया है कि नाबालिगों को वाहन चलाने देना सीधे मौत को दावत देना है। संदेश: नियमों का पालन करें—क्योंकि एक गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।1
- Post by Dashrath singh Bardwa1
- Post by Rakesh Kumar Swami1