उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन अजीतमल। संकुल बल्लापुर की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय दीक्षित द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अजय पाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अरविन्द राजपूत ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर के बच्चे खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अपना नाम रोशन कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे। एआरपी विनीत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत रूप से किया जा रहा है। साथ ही निपुण भारत मिशन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, बस्ता, पुस्तकें एवं बस्ता हेतु धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। समय-समय पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया जाता है। नोडल शिक्षक हर्ष पांडे ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से समय से विद्यालय आने और मन से शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई। इसके पश्चात संकुल के प्रत्येक विद्यालय के मेधावी एवं खेलकूद में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” एवं “ये देश है वीर जवानों का” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर एआरपी शैलेंद्र पाल, अरुण तोमर, नेमा शिव कुमार, ज्ञान लता, आशुतोष पांडे, अनुभा सिंह, ग्राम प्रधान राज कुमार नायक, जितेंद्र कुमार, अमित भदौरिया, अभिनव दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, राघवेंद्र राजपूत, राजेश कुमार, कौशलेंद्र प्रिंस, ब्रजेश कुमार, नरेश बाबू, अमित कुमार सहित अनेक शिक्षकगण एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

- औरैया –उत्तरप्रदेश औरैया में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त राहतपुर में चला बुलडोजर1
- औरैया। एनएच-19, इटावा रोड, चिरहुली स्थित वैदिक हैरिटेज पब्लिक स्कूल में ‘कल्चरल कार्निवल’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक देव प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, भाषण, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर रंगारंग प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। वहीं निदेशक देव प्रताप सिंह ने शिक्षा और संस्कृति के समन्वय को बेहतर नागरिक निर्माण का आधार बताते हुए अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कार्निवल के दौरान पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश एवं गतिविधि शुल्क में विशेष छूट का लाभ दिया गया। समापन अवसर पर निदेशक और प्रधानाचार्या ने संयुक्त रूप से विजेताओं को ट्रॉफी एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।3
- बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे में लगी नुमाइश में बिना अनुमति जलपरी का तमाशा लगाए जाने के बाद जलपरी तमाशा आयोजक द्वारा जलपरी का बकाया भुगतान न दिए जाने पर जलपरियों द्वारा शनिवार को दोपहर बिधूना कोतवाली पहुंच कर पुलिस से शिकायत की गई जिस पर भुगतान को लेकर काफी देर तक कोतवाली में वाद विवाद चला रहा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान व उप निरीक्षक गंगासागर द्वारा जलपरियों का बकाया 7200 रुपए संबंधित आयोजक से दिलवाकर मामला रफा दफा कराया गया। . ज्ञातव्य हो कि बिधूना कस्बे में चल रही नुमाइश में टिकट पर जलपरी का तमाशा दिखाया जा रहा है और इसमें दर्शकों की काफी भीड़ें भी जुट रही है। हालांकि जनचर्चा तो आम यह भी है कि नुमाइश की अनुमति तो दी गई है लेकिन शायद जलपरी का तमाशा लगाने की अनुमति नहीं मिली है लेकिन आयोजकों द्वारा भारी मुनाफा कमाने की मंशा से यह तमाशा चलवाया जा रहा है। हालांकि जिस समय शनिवार को दोपहर बिधूना कोतवाली में जलपरियों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था उस समय थाना समाधान दिवस के चलते उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया व सीओ पी पुनीत मिश्रा भी मौजूद थे जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि सिर्फ नुमाइश की अनुमति दी गई है यदि जलपरी का तमाशा लगाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।1
- इटावा:पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग आग लगते ही फैक्ट्री मालिक फरार बगल के प्राइवेट स्कूल में टला बड़ा हादसा तेज धमाकों से स्कूल में मची अफरा-तफरी दमकल टीम ने आग पर पाया गया काबू फैक्ट्री में भारी मात्रा में मिले पटाखों के अवशेष थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के विष्णुपुरम का मामला3
- औरैया --सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज होली से पहले उज्जवला योजना के अंतर्गत रिफिल सब्सिडी बितरण कार्यक्रम हुआ4
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *होली पर्व के मद्देनज़र सदर कोतवाली पुलिस की अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई।* *पछैय्या बस्ती में अवैध रूप से शराब बनाने वालों के ठिकानों पर अचानक दबिश, मचा हड़कंप।* *मौके पर भारी मात्रा में लहन बरामद, पुलिस ने तत्काल कराया नष्ट।* *अवैध शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी, दोबारा धंधा करने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत।* *छापेमारी के दौरान कोतवाल राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद।* *त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस का साफ संदेश अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।*3
- Auraiya। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले सदर विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीति धीरे-धीरे गरमाने लगी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के युवाओं एवं बुजुर्गों ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वेश बाबू गौतम एक पढ़े-लिखे, साफ-सुथरी छवि वाले और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता हैं, जिन्हें क्षेत्र की समस्याओं की गहरी समझ है। ग्रामीणों के अनुसार सर्वेश बाबू गौतम वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के कारण युवाओं की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। उनका मानना है कि यदि पार्टी उन्हें सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करती है तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्य हो सकेगा। गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर अपनी मांग सार्वजनिक की है। वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण सर्वेश बाबू गौतम के समर्थन में नारे लगाते और उन्हें योग्य उम्मीदवार बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र को एक शिक्षित और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है, जो विकास कार्यों को प्राथमिकता दे। ग्रामीणों ने पार्टी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से अपील की है कि स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाए। फिलहाल इस मांग को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।1
- औरैया। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल (जिला इकाई) की ओर से व्यापारियों पर कथित रूप से दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा यह मामला प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है कि जनपद फर्रुखाबाद में स्थानीय व्यापारियों के विरुद्ध दबाव बनाकर मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। आरोप है कि बिना ठोस आधार के व्यापारियों को नामजद किया गया, जिससे व्यापारिक माहौल प्रभावित हुआ है। संगठन का कहना है कि 28 जनवरी 2026 को हुई कार्रवाई के बाद 15 व्यापारियों को नामजद किया गया, जिनमें से 7 व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। मामले को लेकर व्यापारियों में भारी रोष है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच कराकर फर्जी मुकदमों को वापस नहीं लिया गया, तो 1 मार्च 2026 को सांकेतिक विरोध दर्ज कराया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, व्यापारियों पर लगाए गए झूठे मुकदमों को समाप्त किया जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजय आनंद के माध्यम से भेजा गया है। संगठन के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और निर्भीक व्यापारिक वातावरण के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष आरती नंदन तिवारी, महामंत्री मयंक शुक्ला एडवोकेट, दीपक पुरवार, रानू पांडे, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद शोएब, अवधेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, अभिषेक तोमर, शिवम सिंह कुशवाहा, हनी अग्रवाल, ऋषभ यादव, शिवम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *दिबियापुर के एक मैरिज होम में शादी के मंडप पर उस वक्त बवाल मच गया जब दुल्हन ने सातवां फेरा लेने से साफ इनकार कर दिया।* *छह फेरे पूरे होने के बाद दुल्हन ने आरोप लगाया कि फेरे उल्टे पड़ गए हैं, इसी को लेकर उसने शादी रोक दी।* *अचानक फैसले से समारोह में अफरा-तफरी मच गई, दोनों पक्षों में तीखी बहस और कहासुनी शुरू हो गई।* *नाराज दूल्हे ने भी शादी से पीछे हटने का ऐलान कर दिया और दुल्हन की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए।* *मामला बढ़ता देख सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, काफी देर समझाइश के बाद माहौल शांत कराया गया।* *अंततः पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा पूरा कराया गया और शादी की रस्म संपन्न हुई।*1