जगदीशपुर के युवाओं और बुजुर्गों ने उठाई मांग, सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को बनाया जाए सदर प्रत्याशी Auraiya। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले सदर विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीति धीरे-धीरे गरमाने लगी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के युवाओं एवं बुजुर्गों ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वेश बाबू गौतम एक पढ़े-लिखे, साफ-सुथरी छवि वाले और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता हैं, जिन्हें क्षेत्र की समस्याओं की गहरी समझ है। ग्रामीणों के अनुसार सर्वेश बाबू गौतम वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के कारण युवाओं की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। उनका मानना है कि यदि पार्टी उन्हें सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करती है तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्य हो सकेगा। गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर अपनी मांग सार्वजनिक की है। वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण सर्वेश बाबू गौतम के समर्थन में नारे लगाते और उन्हें योग्य उम्मीदवार बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र को एक शिक्षित और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है, जो विकास कार्यों को प्राथमिकता दे। ग्रामीणों ने पार्टी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से अपील की है कि स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाए। फिलहाल इस मांग को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।
जगदीशपुर के युवाओं और बुजुर्गों ने उठाई मांग, सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को बनाया जाए सदर प्रत्याशी Auraiya। आगामी वर्ष 2027 में होने वाले सदर विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र की राजनीति धीरे-धीरे गरमाने लगी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के गांव जगदीशपुर के युवाओं एवं बुजुर्गों ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्वेश बाबू गौतम एक पढ़े-लिखे, साफ-सुथरी छवि वाले और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता हैं, जिन्हें क्षेत्र की समस्याओं की गहरी समझ है। ग्रामीणों के अनुसार सर्वेश बाबू गौतम वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े होने के कारण युवाओं की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। उनका मानना है कि यदि पार्टी उन्हें सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करती है तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रभावी कार्य हो सकेगा। गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर अपनी मांग सार्वजनिक की है। वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीण सर्वेश बाबू गौतम के समर्थन में नारे लगाते और उन्हें योग्य उम्मीदवार बताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र को एक शिक्षित और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है, जो विकास कार्यों को प्राथमिकता दे। ग्रामीणों ने पार्टी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से अपील की है कि स्थानीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाए। फिलहाल इस मांग को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और आने वाले समय में यह मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है।
- औरैया। पी.बी.आर.पी. अकादमी जसवंतपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य संदीप सिंह तथा मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह कुशवाह एवं अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा मां शारदे एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मां शारदा से देश के वैज्ञानिकों पर कृपा बनाए रखने और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान दिवस का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सशक्त बनाना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर अभिभावक एवं आगंतुक उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही अन्य विषयों में भी बच्चों ने अपनी कला और कौशल का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने स्वयं विभिन्न प्रकार के चटपटे, खट्टे-मीठे व्यंजन तैयार किए, जिनका स्वाद लेकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। मेले में गुब्बारा निशानेबाजी, झूले और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास और प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।5
- औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर साई मंदिर के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल (50 सैया) पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। विजय बहादुर निवासी बीसलपुर अपने साले जवाहरलाल निवासी लखनऊ के साथ बाइक से औरैया से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे साई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश अवैध कृषि भूमि सरकारी घोषित1
- औरैया। विकासखंड औरैया के साईं मंदिर परिसर में ग्राम प्रधानों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना तथा विद्यालयों के समग्र विकास के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश भदौरिया, सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र कुशवाहा, कुंवर सिंह बाथम, हरपाल ठाकुर तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में ग्राम प्रधानों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा, निपुण मिशन, पुस्तकालय विकास एवं स्मार्ट क्लास—पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति और विद्यालय विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण में सहयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर एआरपी डॉ. अनुजा सेंगर, विपिन दुबे, प्रताप नारायण सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।2
- इटावा: बैंक से लोन दिलवाने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शातिर ठग के पास से एक जोड़ी पायल, एक मोबाइल, एक लैपटॉप,दो हजार की नगदी बरामद,थाना सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही।2
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (युवा इकाई) औरैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (सदर) के माध्यम से सौंपा। व्यापारियों ने फर्रुखाबाद में मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 22 व्यापारी नेताओं के विरुद्ध दर्ज गलत मुकदमे की निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कार्रवाई की माँग की। इकाई ने साफ कहा यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। ज्ञापन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी और महामंत्री मयंक शुक्ला (एड.) के साथ दीपक पुरवार, रानू पांडे, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद शोएब, अवधेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, अभिषेक तोमर, शिवम सिंह कुशवाहा, हनी अग्रवाल, ऋषभ यादव, शिवम गुप्ता सहित लगभग पचास व्यापारी मौजूद रहे। फर्रुखाबाद की कार्रवाई को लेकर औरैया के कारोबारियों में भारी आक्रोश दिखा।2
- अजीतमल। संकुल बल्लापुर की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय दीक्षित द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अजय पाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अरविन्द राजपूत ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर के बच्चे खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अपना नाम रोशन कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे। एआरपी विनीत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत रूप से किया जा रहा है। साथ ही निपुण भारत मिशन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, बस्ता, पुस्तकें एवं बस्ता हेतु धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। समय-समय पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया जाता है। नोडल शिक्षक हर्ष पांडे ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से समय से विद्यालय आने और मन से शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई। इसके पश्चात संकुल के प्रत्येक विद्यालय के मेधावी एवं खेलकूद में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” एवं “ये देश है वीर जवानों का” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर एआरपी शैलेंद्र पाल, अरुण तोमर, नेमा शिव कुमार, ज्ञान लता, आशुतोष पांडे, अनुभा सिंह, ग्राम प्रधान राज कुमार नायक, जितेंद्र कुमार, अमित भदौरिया, अभिनव दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, राघवेंद्र राजपूत, राजेश कुमार, कौशलेंद्र प्रिंस, ब्रजेश कुमार, नरेश बाबू, अमित कुमार सहित अनेक शिक्षकगण एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।1