logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया,ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित औरैया। विकासखंड औरैया के साईं मंदिर परिसर में ग्राम प्रधानों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना तथा विद्यालयों के समग्र विकास के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश भदौरिया, सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र कुशवाहा, कुंवर सिंह बाथम, हरपाल ठाकुर तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में ग्राम प्रधानों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा, निपुण मिशन, पुस्तकालय विकास एवं स्मार्ट क्लास—पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति और विद्यालय विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण में सहयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर एआरपी डॉ. अनुजा सेंगर, विपिन दुबे, प्रताप नारायण सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_Jahid Akhter
Jahid Akhter
Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
b597d359-ee57-49a1-9ded-a3ebc7a484d1

औरैया,ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित औरैया। विकासखंड औरैया के साईं मंदिर परिसर में ग्राम प्रधानों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना तथा विद्यालयों के समग्र विकास के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश भदौरिया, सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र कुशवाहा, कुंवर सिंह बाथम, हरपाल ठाकुर तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में ग्राम प्रधानों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा,

आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा, निपुण मिशन, पुस्तकालय विकास एवं स्मार्ट क्लास—पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति और विद्यालय विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण में सहयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर एआरपी डॉ. अनुजा सेंगर, विपिन दुबे, प्रताप नारायण सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर साई मंदिर के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल (50 सैया) पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। विजय बहादुर निवासी बीसलपुर अपने साले जवाहरलाल निवासी लखनऊ के साथ बाइक से औरैया से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे साई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
    1
    औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर साई मंदिर के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल (50 सैया) पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। विजय बहादुर निवासी बीसलपुर अपने साले जवाहरलाल निवासी लखनऊ के साथ बाइक से औरैया से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे साई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया , उत्तरप्रदेश अवैध कृषि भूमि सरकारी घोषित
    1
    औरैया , उत्तरप्रदेश अवैध कृषि भूमि सरकारी घोषित
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। विकासखंड औरैया के साईं मंदिर परिसर में ग्राम प्रधानों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना तथा विद्यालयों के समग्र विकास के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश भदौरिया, सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र कुशवाहा, कुंवर सिंह बाथम, हरपाल ठाकुर तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में ग्राम प्रधानों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा, निपुण मिशन, पुस्तकालय विकास एवं स्मार्ट क्लास—पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति और विद्यालय विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण में सहयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर एआरपी डॉ. अनुजा सेंगर, विपिन दुबे, प्रताप नारायण सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
    2
    औरैया। विकासखंड औरैया के साईं मंदिर परिसर में ग्राम प्रधानों, परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना तथा विद्यालयों के समग्र विकास के लिए सामूहिक रणनीति तैयार करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अवधेश भदौरिया, सर्वेन्द्र सिंह भदौरिया, कौशलेंद्र कुशवाहा, कुंवर सिंह बाथम, हरपाल ठाकुर तथा खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह शामिल रहे। अतिथियों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में ग्राम प्रधानों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं ऑपरेशन कायाकल्प, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की शिक्षा, निपुण मिशन, पुस्तकालय विकास एवं स्मार्ट क्लास—पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति और विद्यालय विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण में सहयोग की अपेक्षा की गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रशांत अवस्थी ने किया। इस अवसर पर एआरपी डॉ. अनुजा सेंगर, विपिन दुबे, प्रताप नारायण सहित बड़ी संख्या में प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (युवा इकाई) औरैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (सदर) के माध्यम से सौंपा। व्यापारियों ने फर्रुखाबाद में मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 22 व्यापारी नेताओं के विरुद्ध दर्ज गलत मुकदमे की निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कार्रवाई की माँग की। इकाई ने साफ कहा यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। ज्ञापन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी और महामंत्री मयंक शुक्ला (एड.) के साथ दीपक पुरवार, रानू पांडे, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद शोएब, अवधेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, अभिषेक तोमर, शिवम सिंह कुशवाहा, हनी अग्रवाल, ऋषभ यादव, शिवम गुप्ता सहित लगभग पचास व्यापारी मौजूद रहे। फर्रुखाबाद की कार्रवाई को लेकर औरैया के कारोबारियों में भारी आक्रोश दिखा।
    2
    औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (युवा इकाई) औरैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (सदर) के माध्यम से सौंपा। व्यापारियों ने फर्रुखाबाद में मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 22 व्यापारी नेताओं के विरुद्ध दर्ज गलत मुकदमे  की निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कार्रवाई की माँग की। इकाई ने साफ कहा यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।
ज्ञापन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी और महामंत्री मयंक शुक्ला (एड.) के साथ दीपक पुरवार, रानू पांडे, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद शोएब, अवधेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, अभिषेक तोमर, शिवम सिंह कुशवाहा, हनी अग्रवाल, ऋषभ यादव, शिवम गुप्ता सहित लगभग पचास व्यापारी मौजूद रहे। फर्रुखाबाद की कार्रवाई को लेकर औरैया के कारोबारियों में भारी आक्रोश दिखा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया --सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज होली से पहले उज्जवला योजना के अंतर्गत रिफिल सब्सिडी बितरण कार्यक्रम हुआ
    4
    औरैया --सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज होली से पहले उज्जवला योजना के अंतर्गत रिफिल सब्सिडी बितरण कार्यक्रम हुआ
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *होली पर्व के मद्देनज़र सदर कोतवाली पुलिस की अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई।* *पछैय्या बस्ती में अवैध रूप से शराब बनाने वालों के ठिकानों पर अचानक दबिश, मचा हड़कंप।* *मौके पर भारी मात्रा में लहन बरामद, पुलिस ने तत्काल कराया नष्ट।* *अवैध शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी, दोबारा धंधा करने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत।* *छापेमारी के दौरान कोतवाल राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद।* *त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस का साफ संदेश अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।*
    3
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
*होली पर्व के मद्देनज़र सदर कोतवाली पुलिस की अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई।*
*पछैय्या बस्ती में अवैध रूप से शराब बनाने वालों के ठिकानों पर अचानक दबिश, मचा हड़कंप।*
*मौके पर भारी मात्रा में लहन बरामद, पुलिस ने तत्काल कराया नष्ट।*
*अवैध शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी, दोबारा धंधा करने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत।*
*छापेमारी के दौरान कोतवाल राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद।*
*त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस का साफ संदेश अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Newspaper publisher औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया के बिधूना कस्बे में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग तैयारियों में जुटे हैं, वहीं बाजार भी पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। कस्बे के भगत सिंह चौराहे से लेकर फीडर रोड, दुर्गा मंदिर क्षेत्र और लोहा मंडी तक दुकानों पर रंग-बिरंगी अबीर-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं।
    1
    औरैया के बिधूना कस्बे में होली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग तैयारियों में जुटे हैं, वहीं बाजार भी पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। कस्बे के भगत सिंह चौराहे से लेकर फीडर रोड, दुर्गा मंदिर क्षेत्र और लोहा मंडी तक दुकानों पर रंग-बिरंगी अबीर-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • औरैया –उत्तरप्रदेश औरैया में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त राहतपुर में चला बुलडोजर
    1
    औरैया –उत्तरप्रदेश
औरैया में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
राहतपुर में चला बुलडोजर
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.