पी.बी.आर.पी. अकादमी जसवंतपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन औरैया। पी.बी.आर.पी. अकादमी जसवंतपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य संदीप सिंह तथा मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह कुशवाह एवं अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा मां शारदे एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मां शारदा से देश के वैज्ञानिकों पर कृपा बनाए रखने और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान दिवस का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सशक्त बनाना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर अभिभावक एवं आगंतुक उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही अन्य विषयों में भी बच्चों ने अपनी कला और कौशल का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने स्वयं विभिन्न प्रकार के चटपटे, खट्टे-मीठे व्यंजन तैयार किए, जिनका स्वाद लेकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। मेले में गुब्बारा निशानेबाजी, झूले और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास और प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
पी.बी.आर.पी. अकादमी जसवंतपुर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का भव्य आयोजन औरैया। पी.बी.आर.पी. अकादमी जसवंतपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य संदीप सिंह तथा मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह कुशवाह एवं अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा मां शारदे
एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मां शारदा से देश के वैज्ञानिकों पर कृपा बनाए रखने और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान
दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान दिवस का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सशक्त बनाना तथा विकसित भारत
के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर अभिभावक एवं आगंतुक उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही अन्य विषयों में भी बच्चों ने अपनी कला और कौशल का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित बाल
मेले ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने स्वयं विभिन्न प्रकार के चटपटे, खट्टे-मीठे व्यंजन तैयार किए, जिनका स्वाद लेकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। मेले में गुब्बारा निशानेबाजी, झूले और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास और प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
- औरैया। पी.बी.आर.पी. अकादमी जसवंतपुर में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य संदीप सिंह तथा मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह कुशवाह एवं अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा मां शारदे एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मां शारदा से देश के वैज्ञानिकों पर कृपा बनाए रखने और विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान दिवस का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में सशक्त बनाना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को देखकर अभिभावक एवं आगंतुक उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही अन्य विषयों में भी बच्चों ने अपनी कला और कौशल का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों ने स्वयं विभिन्न प्रकार के चटपटे, खट्टे-मीठे व्यंजन तैयार किए, जिनका स्वाद लेकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। मेले में गुब्बारा निशानेबाजी, झूले और अन्य मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास और प्रेरणादायक वातावरण में सम्पन्न हुआ।5
- औरैया। एनएच-19, इटावा रोड, चिरहुली स्थित वैदिक हैरिटेज पब्लिक स्कूल में ‘कल्चरल कार्निवल’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक देव प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, भाषण, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर रंगारंग प्रस्तुतियों और तालियों की गूंज से सराबोर रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति सिंह ने कहा कि विद्यालय का लक्ष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। वहीं निदेशक देव प्रताप सिंह ने शिक्षा और संस्कृति के समन्वय को बेहतर नागरिक निर्माण का आधार बताते हुए अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की कि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कार्निवल के दौरान पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश एवं गतिविधि शुल्क में विशेष छूट का लाभ दिया गया। समापन अवसर पर निदेशक और प्रधानाचार्या ने संयुक्त रूप से विजेताओं को ट्रॉफी एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।3
- बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे में लगी नुमाइश में बिना अनुमति जलपरी का तमाशा लगाए जाने के बाद जलपरी तमाशा आयोजक द्वारा जलपरी का बकाया भुगतान न दिए जाने पर जलपरियों द्वारा शनिवार को दोपहर बिधूना कोतवाली पहुंच कर पुलिस से शिकायत की गई जिस पर भुगतान को लेकर काफी देर तक कोतवाली में वाद विवाद चला रहा। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान व उप निरीक्षक गंगासागर द्वारा जलपरियों का बकाया 7200 रुपए संबंधित आयोजक से दिलवाकर मामला रफा दफा कराया गया। . ज्ञातव्य हो कि बिधूना कस्बे में चल रही नुमाइश में टिकट पर जलपरी का तमाशा दिखाया जा रहा है और इसमें दर्शकों की काफी भीड़ें भी जुट रही है। हालांकि जनचर्चा तो आम यह भी है कि नुमाइश की अनुमति तो दी गई है लेकिन शायद जलपरी का तमाशा लगाने की अनुमति नहीं मिली है लेकिन आयोजकों द्वारा भारी मुनाफा कमाने की मंशा से यह तमाशा चलवाया जा रहा है। हालांकि जिस समय शनिवार को दोपहर बिधूना कोतवाली में जलपरियों के भुगतान को लेकर विवाद चल रहा था उस समय थाना समाधान दिवस के चलते उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया व सीओ पी पुनीत मिश्रा भी मौजूद थे जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि सिर्फ नुमाइश की अनुमति दी गई है यदि जलपरी का तमाशा लगाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।1
- इटावा: बैंक से लोन दिलवाने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर ठग को पुलिस ने किया गिरफ्तार,शातिर ठग के पास से एक जोड़ी पायल, एक मोबाइल, एक लैपटॉप,दो हजार की नगदी बरामद,थाना सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही।2
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (युवा इकाई) औरैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (सदर) के माध्यम से सौंपा। व्यापारियों ने फर्रुखाबाद में मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 22 व्यापारी नेताओं के विरुद्ध दर्ज गलत मुकदमे की निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कार्रवाई की माँग की। इकाई ने साफ कहा यदि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। ज्ञापन के दौरान युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी और महामंत्री मयंक शुक्ला (एड.) के साथ दीपक पुरवार, रानू पांडे, रामू गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमित अग्निहोत्री, मोहम्मद शोएब, अवधेश तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, अभिषेक तोमर, शिवम सिंह कुशवाहा, हनी अग्रवाल, ऋषभ यादव, शिवम गुप्ता सहित लगभग पचास व्यापारी मौजूद रहे। फर्रुखाबाद की कार्रवाई को लेकर औरैया के कारोबारियों में भारी आक्रोश दिखा।2
- औरैया --सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आज होली से पहले उज्जवला योजना के अंतर्गत रिफिल सब्सिडी बितरण कार्यक्रम हुआ4
- अजीतमल। संकुल बल्लापुर की संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय दीक्षित द्वारा किया गया तथा अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अजय पाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री अरविन्द राजपूत ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर के बच्चे खेलकूद और शिक्षा के क्षेत्र में जिले में अपना नाम रोशन कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करते रहेंगे। एआरपी विनीत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास का संचालन विधिवत रूप से किया जा रहा है। साथ ही निपुण भारत मिशन के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को निःशुल्क ड्रेस, बस्ता, पुस्तकें एवं बस्ता हेतु धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। समय-समय पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया जाता है। नोडल शिक्षक हर्ष पांडे ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते हैं और उनका भविष्य शिक्षकों पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी शिक्षक साथियों से समय से विद्यालय आने और मन से शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई। इसके पश्चात संकुल के प्रत्येक विद्यालय के मेधावी एवं खेलकूद में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी” एवं “ये देश है वीर जवानों का” गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों ने धूम्रपान के दुष्प्रभावों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर एआरपी शैलेंद्र पाल, अरुण तोमर, नेमा शिव कुमार, ज्ञान लता, आशुतोष पांडे, अनुभा सिंह, ग्राम प्रधान राज कुमार नायक, जितेंद्र कुमार, अमित भदौरिया, अभिनव दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार, राघवेंद्र राजपूत, राजेश कुमार, कौशलेंद्र प्रिंस, ब्रजेश कुमार, नरेश बाबू, अमित कुमार सहित अनेक शिक्षकगण एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।1