logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच हुए विवाद और झड़प के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हैं। क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बनी हुई है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। हालात पर लगातार सतर्क नजर रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता एक स्थान पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे, जिसका उसी समाज के दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और झड़प हो गई, जिसमें प्रतिमा को नुकसान पहुंचा। इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाहों से भ्रमित होकर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।

8 hrs ago
user_Ankur Pathak
Ankur Pathak
Local News Reporter Bilsi, Budaun•
8 hrs ago
9920765f-7d0f-42d4-b285-14104a7006e4

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच हुए विवाद और झड़प के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। डीएम-एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हैं। क्षेत्र में शांति और सामान्य स्थिति बनी हुई है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। हालात पर लगातार सतर्क नजर रखी जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने बताया कि भीम आर्मी के कार्यकर्ता एक स्थान पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे, जिसका उसी समाज के दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच छीना-झपटी और झड़प हो गई, जिसमें प्रतिमा को नुकसान पहुंचा। इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाहों से भ्रमित होकर पुलिस कर्मियों पर पथराव किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायपुर कलां में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती
    1
    रायपुर कलां में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर विरोध हुआ। पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। इस पर भीड़ ने मूर्ति हटवाने वाली महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई। इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो लोग भड़क उठे। पुलिस पर पथराव कर दिया। कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे के बाद हालात को काबू में किया गया है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है। दोपहर करीब 12 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम से चले गए। उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी। दोपहर करीब 12 बजे मूर्ति स्थापना हुई। उसके बाद गांव के लोग रैली में चले गए। मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 4 बजे बांकेगंज की रहने वाली भार्गव समाज की चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना परमिशन मूर्ति स्थापना का विरोध किया। यह देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं। पुलिस ने मूर्ति हटवाना चाहा, इसी बीच छीना-झपटी शुरू हो गई और मूर्ति टूट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उनमें आग लगा दी। सड़क पर खड़ी पास के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3 के प्रधान के बेटे सुखवीर सिंह की बोलेरो में भी तोड़फोड़ की गई। हालात संभालने में करीब 5 घंटे लग गए। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मीटिंग की है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर हैं। क्षेत्र में अब शांति है। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है
    3
    लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती पर मंगलवार शाम बवाल हो गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने पर विरोध हुआ।
पुलिस ने मूर्ति हटवाने का प्रयास किया तो लोग भड़क गए। धक्का-मुक्की और छीना-झपटी में मूर्ति टूट गई। इस पर भीड़ ने मूर्ति हटवाने वाली महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने महिला को भीड़ से निकालकर उसकी जान बचाई।
इसके बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया तो लोग भड़क उठे। पुलिस पर पथराव कर दिया। कई जगहों पर तोड़फोड़ की। गाड़ियों को बीच सड़क पलट दिया। सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर की गाड़ियों में आग लगा दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे के बाद हालात को काबू में किया गया है। मामला गोला गोकर्ण थाना क्षेत्र का है।
दोपहर करीब 12 बजे प्रधान वीरेंद्र गौतम कार्यक्रम से चले गए। उनके जाने के बाद मूर्ति गांव वालों ने स्थापित कर दी।
दोपहर करीब 12 बजे मूर्ति स्थापना हुई। उसके बाद गांव के लोग रैली में चले गए। मौके पर केवल महिलाएं मौजूद थीं। 
ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 4 बजे बांकेगंज की रहने वाली भार्गव समाज की चंदा देवी पुलिस को लेकर आईं। उन्होंने बिना परमिशन मूर्ति स्थापना का विरोध किया। यह देखकर पहले से मौजूद महिलाएं भी विरोध में आ गईं।
पुलिस ने मूर्ति हटवाना चाहा, इसी बीच छीना-झपटी शुरू हो गई और मूर्ति टूट गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि मूर्ति को बचाने के प्रयास में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
आरोप है कि मूर्ति टूटने और लाठीचार्ज की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। 
भीड़ ने सीओ गोला रमेश तिवारी, नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, संसारपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह की गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उनमें आग लगा दी। सड़क पर खड़ी पास के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 3 के प्रधान के बेटे सुखवीर सिंह की बोलेरो में भी तोड़फोड़ की गई।
हालात संभालने में करीब 5 घंटे लग गए। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों के पास मूर्ति स्थापित करने की कोई अनुमति नहीं थी। इसे जबरन विवादित जगह पर रखा गया था। ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मीटिंग की है। 
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर हैं। क्षेत्र में अब शांति है। माहौल बिगाड़ने वालों की पहचान की जा रही है
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान नई शुरुआत के संकेत, कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण दिन
    2
    आज का राशिफल: जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान
नई शुरुआत के संकेत, कुछ राशियों के लिए बड़ा मौका तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण दिन
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • गाजियाबाद पुलिस की दबिश पर BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी ने कहा – "गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट के लिए मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया" "गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर 5 दिन का इंतजार कर लें, मैं स्वयं ऑफिस आकर सरेंडर/गिरफ्तारी दूंगी, लेकिन आप मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को डरा/धमका नहीं सकते"
    1
    गाजियाबाद पुलिस की दबिश पर BJP नेत्री डॉ. उदिता त्यागी ने कहा –
"गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट के लिए मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया"
"गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर 5 दिन का इंतजार कर लें, मैं स्वयं ऑफिस आकर सरेंडर/गिरफ्तारी दूंगी, लेकिन आप मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को डरा/धमका नहीं सकते"
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • Post by Ashish Kumar
    1
    Post by Ashish Kumar
    user_Ashish Kumar
    Ashish Kumar
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में आवारा सांड का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब यह सीधे-सीधे लोगों की जान पर बन आया है, लेकिन प्रशासन और सरकार की चुप्पी ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का रही है। सोमवार दोपहर 65 वर्षीय सूरजा देवी, जो गांव के किनारे झोपड़ी में अकेली रहती हैं, परिवार में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से आए सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यही सांड बीते 20 दिनों में पहले भी दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। करीब 20 दिन पहले विमला देवी पर हमला हुआ था, जबकि चार दिन पहले शीला देवी को घायल कर दिया गया था। दोनों अभी भी इलाज करा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान ने कोई पहल की और न ही प्रशासन ने इस खतरनाक सांड को पकड़ने की जहमत उठाई। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है ? गांव में अब गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    4
    रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज
बरेली। जनपद की ग्राम पंचायत हर्रामपुर में आवारा सांड का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब यह सीधे-सीधे लोगों की जान पर बन आया है, लेकिन प्रशासन और सरकार की चुप्पी ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का रही है।
सोमवार दोपहर 65 वर्षीय सूरजा देवी, जो गांव के किनारे झोपड़ी में अकेली रहती हैं, परिवार में चल रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। तभी अचानक पीछे से आए सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। यही सांड बीते 20 दिनों में पहले भी दो महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। करीब 20 दिन पहले विमला देवी पर हमला हुआ था, जबकि चार दिन पहले शीला देवी को घायल कर दिया गया था। दोनों अभी भी इलाज करा रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो ग्राम प्रधान ने कोई पहल की और न ही प्रशासन ने इस खतरनाक सांड को पकड़ने की जहमत उठाई। सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है ?
गांव में अब गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रेकिंग न्यूज बदायूं उत्तर प्रदेश जिला बदायूं की विधानसभा सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेल एवं सोनबूढीं में समाजपार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेद्र पाल जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं प्रभातफेरी निकाली इस अवसर पर आयोजक कुंवर हरीबाबू वीरपाल,आकाश लालाराम, रामबाबू, धर्मेन्द्र पाल, ओमपाल श्योराज विपिन, पप्पू , पिरबेन्द्र देवेन्द्र , प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे
    2
    ब्रेकिंग न्यूज बदायूं उत्तर प्रदेश 
जिला बदायूं की विधानसभा सहसवान क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढेल एवं सोनबूढीं में समाजपार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेद्र पाल  जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की 135 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं प्रभातफेरी निकाली 
इस अवसर पर आयोजक कुंवर हरीबाबू वीरपाल,आकाश लालाराम, रामबाबू, धर्मेन्द्र पाल, ओमपाल श्योराज विपिन, पप्पू , पिरबेन्द्र देवेन्द्र , प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    1
    Post by Chunmun Gupta पत्रकार
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.