Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह जिले की मायसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ द्वारा जगथर ग्राम में शासकीय स्कूल का किया गया कायाकल्प। न्यूज सारथी चैनल हेड-शैलेष श्रीवास्तव
Shailesh Shrivastava
दमोह जिले की मायसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ द्वारा जगथर ग्राम में शासकीय स्कूल का किया गया कायाकल्प। न्यूज सारथी चैनल हेड-शैलेष श्रीवास्तव
- Ram prasad SoniNarsimhapur, Narsinghpur😡5 hrs ago
- Ram prasad SoniNarsimhapur, Narsinghpur😤5 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के सरखड़ी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सागर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत देहात थाना इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि व्यक्ति की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मृतक की पहचान तुलसीराम अठ्या के रूप में बताई जा रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी या टक्कर लगने के कुछ समय बाद हुई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।1
- *टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में जश्न के दौरान मचा उत्पात, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; 4 गिरफ्तार* देवास। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के बाद देवास में सयाजी गेट के सामने मन रहे जश्न उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने पटाखे जलाकर आसपास खड़े लोगों व महिलाओं के साथ पुलिसकर्मियों पर फेंकना शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े, जो पुलिसकर्मियों पर गिरे। पुलिसकर्मियों के साथ सीएसपी को भी मामूली चोट आई। देर रात तक सयाजी द्वार पर भीड़ लगी रही और फोर्स तैनात रहा। पुलिस ने पटाखे फेंककर शांति भंग करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान की गई। *कई परिवार पहुंचकर जश्न मना रहे थे:* भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर विश्व कप अपने नाम किया तो रंगपंचमी के दिन देवास में उत्साह चरम पर पहुंच गया था। रंग-गुलाल के साथ हुई आतिशबाजी ने पूरे माहौल को दीवाली जैसा बना दिया था। मैच खत्म होने से पहले ही शहर में जश्न शुरू हो गया था। रात को सयाजी द्वार पर बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार पहुंचे और जमकर जश्न मनाया। जमकर आतिशबाजी की गई और युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजी के समय जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। मुख्य मार्गों से युवा भारत माता की जय और जय-जय सियाराम के उद्घोष करते हुए जुलूस की शक्ल में सयाजी द्वार पहुंचने लगे। सयाजी द्वार पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। युवाओं ने नृत्य किया, देशभक्ति के नारे लगाए और रंगपंचमी के रंगों के बीच भारत की ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया। रंग-गुलाल और आतिशबाजी के साथ रंगपंचमी और दीवाली दोनों का उत्सव एक साथ मनाया गया।1
- चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें SARTHI NEWS NETWORK चैनल हेड-शैलेष श्रीवास्तव1
- एंकर/- हटा में 11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। इसी के संबंध में सोमवार दोपहर सागर कमिश्नर अनिल सुचारी, सागर आईजी हिमानी खन्ना के साथ दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने हटा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल सभी स्थानों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। कमिश्नर और आईजी ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने की निर्देश दिए।1
- होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ पटेरा से अमर सेन की रीपोर्ट दमोह -कुम्हारी होली मिलन समारोह का आयोजन जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह के द्वारा मझगुवा हंसराज में आयोजित करवाया गया जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई | आए हुए सभी क्षेत्रीय,ग्रामीण,वरिष्ठ जन, प्रतिनिधि, जिन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी रंग पंचमी तक यह लगातार त्यौहार मनाया जाता है | जिसमें सभी रंग ग़ुलाल एक दूसरे को लगाते हैं और उत्सव मनाते हैं | रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति में कलाकारों ने विशेष प्रस्तुत दिया दी मनमोहक नृत्य किया सभी समर्थक झूमते हुए नजर आए |1
- परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ । *जिला सागर मध्य प्रदेश* *तहसील देवरी के ग्राम* मोरई परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज जी के निर्देशन में एवं माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदम्बा जी की असीम कृपा से तह, देवरी ग्राम मोरई में 24 घंटे का चालीसा पाठ सम्पन्न हुआ/ एवं मां गुरुवर श्री जी के मंत्रो का जाप किया गया और मां गुरुवर श्री जी की जयकारे लगाए गए/ मां गुरुवर श्री जी की आरती की गई समापन के बाद शक्ति जल प्रसाद वितरण किया गया एवं संगठन और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया गया समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए और 5 घंटे के एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं आरती कृम करवाए जाते हैं ,समाज को नशा मुक्त मांसाहार ,से मुक्त चरित्रवान, जीवन चेतनावन, भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है/ आय दिन शराब के कारण दुर्घटना जैसी अपराध हो रहे हैं/ परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा समाज को सुधारने का कार्य कर रहे हैं/ शासन प्रशासन अवैध शराब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं/ गांव में शराब माफिया द्वारा अवैध शराब ले जा रहे हैं/ तो संगठन के कार्यकर्ता के द्वारा शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं / कार्यक्रम में उपस्थित भगवती मानव कल्याण संगठन जिला संगठन मंत्री पुरुषोत्तम वैश/ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह लोधी/ युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार लोधी/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष विशाल राजपूत/ वीरेंद्र नामदेव समस्त मां के भक्त उपस्थित रहे आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर सोनू प्रजापति की रिपोर्ट1
- Post by सुशील सिंह ठाकुर3
- Post by Shailesh Shrivastava1