Shuru
Apke Nagar Ki App…
शत्रुघ्न सिन्हा भी अब जया बच्चन से कम नहीं नजर आ रहे हैं। दरअसल, पोज मारकर उनके साथ फोटो खिंचा रहे एक प्रशंसक को शत्रुघ्न सिन्हा ने फटकार लगा दी, जिसके बाद वह शख्स शर्मिंदा होकर वहां से चला गया। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा फैन को इस तरह डांटे जाने पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने 'बेचारे को डरा दिया'।
गजेन्द्र कुमार सिंह
शत्रुघ्न सिन्हा भी अब जया बच्चन से कम नहीं नजर आ रहे हैं। दरअसल, पोज मारकर उनके साथ फोटो खिंचा रहे एक प्रशंसक को शत्रुघ्न सिन्हा ने फटकार लगा दी, जिसके बाद वह शख्स शर्मिंदा होकर वहां से चला गया। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा फैन को इस तरह डांटे जाने पर लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने 'बेचारे को डरा दिया'।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भदोही के राजपुरा चौराहा स्थित एक होटल में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रयागराज क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के दौरान डॉ. सिंह ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया कि जनता के समर्थन से सूबे में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्वांचल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, क्योंकि रालोद की मजबूती ही एनडीए की मजबूती है। इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता अभियान, संगठन के विस्तार और आगामी रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रालोद नेता ने संगठन को धार देने और आगामी चुनाव को लेकर अपनी पूरी रणनीति कार्यकर्ताओं के सामने रखी।1
- भदोही में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने भदोही में बोलते हुए दावा किया कि आगामी 2027 के चुनाव के बाद एक बार फिर एनडीए (NDA) की सरकार बनेगी।1
- वाराणसी में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अपने परिवार के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया है। वृक्षारोपण करने के साथ ही उन्होंने सभी को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का संदेश दिया।1
- वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के कैथी में सामाजिक संस्था 'आशा ट्रस्ट' और 'बोधायन' के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का आयोजन भंदहा कला स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें भविष्य का वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में तीन जिलों के 28 विद्यालयों के कुल 38 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें कक्षा 7 से लेकर स्नातक स्तर तक के अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शामिल रहे। कार्यशाला के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और रिवॉल्विंग गेट से बिजली बनाकर विज्ञान का कमाल कर दिखाया।1
- उत्तर प्रदेश के चंदौली मारूफपुर व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कांत अग्रहरी ने शपथ दिलाई है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम की जानकारी जनता न्यूज़ टीवी के ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय ने दी है।1
- Post by Babulal1
- वाराणसी में समान शिक्षा की मांग को लेकर तीन दिवसीय पदयात्रा की शुरुआत हो गई है। विख्यात समाजसेवी और मैगसेसे सम्मान से सम्मानित डॉ. संदीप पांडे की अगुवाई में इस यात्रा का आरंभ मुंशी प्रेमचंद की जन्मस्थली लमही में एक जनसभा के आयोजन के साथ किया गया। इस अभियान के तहत "चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो समान" के नारे के साथ सामाजिक समानता की आवाज बुलंद की जा रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार, कल यानी मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को यह यात्रा प्रातः 8:30 बजे कोरौती गांव से प्रारंभ होगी और आगे बढ़ते हुए लोकबंधु राजनारायण के गांव गंजारी तक पहुंचेगी।1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने का एक मॉडल तैयार किया गया है। इस मॉडल के माध्यम से गतिज ऊर्जा को बिजली में बदलने का काम किया जा सकेगा।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में RPF के पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन के डिप्टी अधीक्षक (डिप्टी SS) को घसीटते हुए ले गए। दरअसल, स्टेशन पर एक ट्रेन रुकी थी और एक महिला यात्री नीचे उतरकर सामान खरीदने लगी, तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। यह देखकर डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने अपने वॉकी-टॉकी से बोलकर ट्रेन को रुकवा दिया। ट्रेन रुकते ही RPF पुलिसकर्मियों ने चेन पुलिंग करने के आरोप में उस महिला यात्री को रोक लिया। डिप्टी SS नरेंद्र चाहर ने RPF के इस कदम का विरोध किया, जिसके बाद RPF वाले उन्हें घसीटते हुए ले गए। इस मामले में कार्रवाई करते हुए RPF के चार पुलिसकर्मियों मेघराज, बालकिशन मीणा, बदन सिंह और जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है।1