Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर के पास युवक पर चाकुओं से हमला, फिर कट्टे से मारी गोली उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी इलाके में एक युवक पर हथियारबंद हमलावरों ने पहले चाकुओं से हमला किया और इसके बाद कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Bheem rajawat 9628800458
घर के पास युवक पर चाकुओं से हमला, फिर कट्टे से मारी गोली उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी इलाके में एक युवक पर हथियारबंद हमलावरों ने पहले चाकुओं से हमला किया और इसके बाद कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली /दो बदमाशों ने किया आत्मसमर्पण /35 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर बरामद* *कोंच में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट का खुलासा मुठभेड़ में बदमाश घायल पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली दो ने किया आत्मसमर्पण* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली /दो बदमाशों ने किया आत्मसमर्पण /35 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर बरामद* *कोंच में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट का खुलासा मुठभेड़ में बदमाश घायल पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली दो ने किया आत्मसमर्पण* *35 हजार रुपये नकद समेत सोने चांदी के आभूषण बरामद /वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी मिला* जनपद जालौन उरई कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में जन्माष्टमी की रात रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर की गई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया सोमवार को बदमाशों की तलाश में जुटी एसओजी सर्विलांस और कोंच कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम की अंडा-बिरगुवां गांव रोड पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई वहीं दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 35 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण बरामद किए इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए एक ई-रिक्शा को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है आप को बता दें मुखबिर की सूचना पर शुरू हुई थी घेराबंदी पुलिस के अनुसार रिटायर्ड रेलकर्मी के घर हुई लूट के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं एसओजी सर्विलांस और कोंच कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी इसी दौरान सोमवार को मुखबिर से बदमाशों के संबंध में अहम सूचना मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंडा-बिरगुवां गांव रोड पर चेकिंग शुरू कर दी इसी दौरान संदिग्ध बदमाश पुलिस टीम के सामने आ गए पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिए अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई इसके बाद दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया पुलिस ने घायल आरोपी को कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया जन्माष्टमी की रात दंपती को बनाया था बंधक ग्राम सिमिरिया में चार-पांच सितंबर की रात बदमाशों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी के घर धावा बोला था बदमाशों ने घर में मौजूद रिटायर्ड रेलकर्मी और उनकी पत्नी को बंधक बना लिया था इसके बाद घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे वारदात के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचने के लिए कई टीमें गठित की थीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों संदिग्ध लोगों और संभावित रास्तों की जानकारी जुटाते हुए जांच आगे बढ़ाई इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें बरामद सामान से जुड़ी अहम कड़ी मिली पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद के साथ सोने चांदी के आभूषण बरामद किए पुलिस का मानना है कि बरामद सामान लूट की घटना से जुड़ा हो सकता है इसके साथ ही एक ई-रिक्शा भी बरामद किया गया है जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि लूट की पूरी वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आ सके पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाशों ने वारदात की योजना कैसे बनाई और घटना के बाद लूट का सामान कहां ले गए थे अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक आईपीएस डॉ. ईशान सोनी और सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे दोनों अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस टीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि चार-पांच सितंबर की रात रिटायर्ड रेलकर्मी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया आरोपियों के कब्जे से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए बता दें उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और लूट की वारदात में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है पुलिस बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है4
- जालौन में 1.32 लाख जरूरतमंदों को पेंशन का सहारा जिलाधिकारी राजेश कुमार जालौन। जिले में सरकार की पेंशन योजनाएं बुजुर्गों, दिव्यांगों, कुष्ठ रोगियों और निराश्रितों के लिए आर्थिक सहारा बनी हुई हैं। शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 1,32,475 लाभार्थियों के खातों में हर माह आर्थिक सहायता पहुंच रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। 📌 पेंशन योजनाओं की स्थिति— 🔹 वृद्धावस्था पेंशन: 85,016 लाभार्थी ➡️ ₹1,000 प्रतिमाह 🔹 निराश्रित पेंशन: 31,523 लाभार्थी ➡️ ₹1,000 प्रतिमाह 🔹 दिव्यांग पेंशन: 15,824 लाभार्थी ➡️ ₹1,000 प्रतिमाह 🔹 कुष्ठ पेंशन: 112 लाभार्थी ➡️ ₹3,000 प्रतिमाह 👉 चारों योजनाओं को मिलाकर 1,32,475 पात्र लाभार्थियों को नियमित पेंशन का लाभ मिल रहा है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रशासन की ओर से पात्रता, भुगतान और योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है। 📍 जालौन में हजारों परिवारों के लिए हर माह मिलने वाली पेंशन आर्थिक संबल का आधार बन रही है। #Jalaun #JalaunNews #PensionScheme #GovernmentScheme #जालौन #पेंशन_योजना #उत्तरप्रदेश1
- जालौन में न्यायालय के आदेश पर दुकान खाली कराई गई, पुलिस बल भी रहा मौजूद नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज न्यायालय के आदेश पर उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में दुकान खाली कराई गई है1
- कोच में हुई डकैती की घटना का खुलासा करते ए एस पी डा ईशान सोनी ने बताया कि पुलिस मुठभेड मे 3 अभियुक्तों को गोली लगने पर गिरफ्तार किया विश्ववार्ता न्यूज कोच कोंच में दंपति को बंधक बनाकर डकैती करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली कोंच /जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमरिया में वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डालने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, 4/5 सितंबर की रात करीब एक बजे बदमाशों ने ग्राम सिमरिया में करीब 70 वर्षीय वृद्ध दंपति को बंधक बनाकर घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर से लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश ई-रिक्शा में बैठकर कोंच क्षेत्र में असलहा लेकर घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर एसओजी टीम और कोंच थाना पुलिस ने घेराबंदी कर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ दो राउंड फायर किए, जिसमें रवि अहिरवार के पैर में गोली लग गई। वहीं उसके दो साथियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरिफ बादशाह की रिपोर्ट कोच संवाद दाता2
- Breaking News Lucknow - उत्तर प्रदेश की तरक्की से जुड़ी 4 बड़ी खबरें लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास, निवेश, शिक्षा और आपदा राहत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल सामने आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी और चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से 9 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक क्लस्टर विकसित किए जाने की योजना है। इससे निवेश, उत्पादन, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है। स्टार्टअप और निवेश के क्षेत्र में भी नई पहल की जा रही है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) निवेशकों का पूल तैयार करेगा, जिससे प्रदेश के स्टार्टअप्स को निवेश हासिल करने में आसानी होगी और नए उद्यमों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में 11,350 लाइब्रेरी खोले जाने की तैयारी है। इन पुस्तकालयों के माध्यम से गांवों के छात्र और युवा आधुनिक अध्ययन संसाधनों से जुड़ सकेंगे। यानी राहत से लेकर उद्योग, स्टार्टअप और शिक्षा तक—उत्तर प्रदेश विकास की नई दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।1
- धाम के पास दबंगों द्वारा कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी है। घायल ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उस पर हमला किया और अवैध हथियार से फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी का है।1
- जालौन में आबकारी निरीक्षक, SDM राकेश सोनी और CO अजय सिंह ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण जालौन। आबकारी निरीक्षक, एसडीएम राकेश सोनी एवं क्षेत्राधिकारी (CO) अजय सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में संचालित अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर बिक्री व्यवस्था, लाइसेंस, अभिलेखों समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। एसडीएम राकेश सोनी ने दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि शराब की बिक्री निर्धारित नियमों एवं समय के अनुसार ही की जाए। उन्होंने दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं CO अजय सिंह ने दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संचालकों को नियमों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की हिदायत दी। प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- 22 ठेकों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण, 1.5 लाख का जुर्माना ठोंका उरई और आसपास के देहाती इलाकों में लगातार आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) उत्तम कुमार, तहसीलदार सुरेश कुमार गौतम और क्षेत्राधिकारी (सीओ) की संयुक्त टीम ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कुल 22 शराब दुकानों पर अचानक छापा मारकर अनियमितता पाए जाने पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। प्रशासन ने विक्रेताओं को सख्त चेतावनी (अल्टीमेटम) दी है कि शराब केवल तय सरकारी दामों पर ही बेची जाए, अधिक दाम वसूलने की शिकायत पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। निरीक्षण की मुख्य बातें: शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान: भगत सिंह चौराहा, कालपी रोड, कोंच रोड, स्टेशन रोड, करमेर रोड और राठ रोड समेत कई मुख्य चौराहों तथा आसपास के गांवों में दुकानों की जांच की गई। स्टॉक और रजिस्टर की पड़ताल: अधिकारियों ने दुकान के स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया और बोतलों की गिनती व बारकोड का मिलान किया। लापरवाही पर सख्त रुख: सेल्समेनों और ठेकेदारों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग या लापरवाही मिलने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त करने जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।4
- स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया 🚨 बेरी-कदौरा मार्ग पर बढ़ते हादसे: बदहाल सड़क बनी जान का खतरा, फिर पलटा ऑटो—6 साल के मासूम की गर्दन दबी रिपोर्ट विजय शर्मा गड्ढों और बदहाल सड़क ने फिर मचाया हड़कंप, लोगों ने दौड़कर ऑटो उठाया तो बची मासूम की जान—आखिर कब जागेगा जिम्मेदार विभाग? कदौरा। बेरी-कदौरा मार्ग की बदहाल हालत अब सिर्फ परेशानी का कारण नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगी के लिए लगातार बढ़ता खतरा बनती जा रही है। सड़क की दुर्दशा के बीच आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं और अब हादसों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को इसी बदहाल मार्ग पर एक ऑटो अचानक पलट गया। ऑटो में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना गंभीर था कि करीब 6 साल के मासूम बच्चे की गर्दन ऑटो के नीचे दब गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए दौड़कर ऑटो को उठाया और मासूम को बाहर निकाला। लोगों की तत्परता से बची मासूम की जान हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए नहीं दौड़ते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। घटना ने एक बार फिर बेरी-कदौरा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल सड़क का नहीं, अब लोगों की जिंदगी का है स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़क के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए यह मार्ग खास तौर पर जोखिम भरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और हादसों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। 🚨 आज ऑटो पलटा, मासूम की गर्दन दबी—कल अगर किसी की जान चली गई तो जिम्मेदार कौन होगा? सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर प्रशासन और संबंधित विभाग कब जागेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? क्या सड़क की मरम्मत या निर्माण के लिए पहले किसी मासूम की जान जाना जरूरी है? बेरी-कदौरा मार्ग पर बढ़ते हादसे अब चेतावनी दे रहे हैं। अगर समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। जनता की मांग—सड़क की तत्काल जांच हो, गड्ढों को दुरुस्त कराया जाए और मार्ग का स्थायी समाधान किया जाए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस हादसे को भी महज एक घटना मानकर भूल जाता है या फिर सड़क की बदहाली को दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाता है। @जिलाधिकारी हमीरपुर @मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर @उपजिलाधिकारी हमीरपुर @PWD हमीरपुर @लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश @उत्तर प्रदेश सरकार @मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश @जनपद हमीरपुर प्रशासन #कदौरा #बेरी_रोड #बेरी_कदौरा_मार्ग #सड़क_हादसा #बदहाल_सड़क #गड्ढों_की_सड़क #हादसों_में_बढ़ोतरी #PWD #हमीरपुर #कुरारा #प्रशासन_जागो #सड़क_निर्माण #जनता_की_आवाज #जिम्मेदार_कौन #BreakingNews2