Shuru
Apke Nagar Ki App…
माननीय विधायक विवेक शर्मा जी द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए
Abhishek Kumar Bhatia
माननीय विधायक विवेक शर्मा जी द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- माननीय विधायक विवेक शर्मा जी द्वारा 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए2
- हमीरपुर देश में जिस ढंग से लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं वह बहुत ही चिंता का विषय है और अगर जल्द इन पर कोई कड़ी कार्यवाही और सख्त कानून नहीं बनाएंगे तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे शनिवार को हमीरपुर में लव जिहाद और धर्मांतरण की बढ़नी घटनाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर देश में इसके ऊपर कड़े कानून बनाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश सह मंत्री पंकज भारतीय ने इस मौके पर कहा कि आज कॉरपोरेट सेक्टर में भी हिंदू लड़कियों के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है। हिंदू बेटियों की सुरक्षा और उनके भविष्य को देखते हुए जल्द ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए और जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। पंकज भारतीय ने नशे की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें अपने युवाओं को इससे बचाना होगा। उन्हें खेलों के साथ जोड़कर नशे से दूर रखना होगा। हिमाचल जैसे प्रदेश में भी आज सरकारी कर्मचारी नशा बेचते हुए पकड़े गए हैं जिन्हें सरकार ने सस्पेंड किया है ऐसे लोगों पर और सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। आज के प्रभावशाली और बड़े लोग भी नशे के कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी जिला मंत्री अश्विनी शर्मा जिला सह मंत्री संदीप अग्निहोत्री बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विपिन शर्मा जीवन ढड़वाल, प्रखंड मंत्री अश्विनी शर्मा दुर्गा वाहिनी पल्लवी, रीता पठानिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- Post by Dinesh Kumar1
- सुजानपुर सुजानपुर टीहरा में 18 से 22 अप्रैल तक अखिल भारतीय सैनिक स्कू लों की प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता (ग्रुप 'A') का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के सात सैनिक एवं अन्य विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिनमें मेज़बान सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा सहित कपूरथला, कुंजपुरा, नगरोटा, वुड्स पार्क हमीरपुर, दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला तथा रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल फतेहाबाद शामिल हैं। लगभग 256 खिलाड़ी और 17 अधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी। आयोजन को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तमाम खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं2
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ऊना में कर रहे पत्रकार वार्ता #himachalpunjabnews1
- घुमारवीं (बिलासपुर), मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा4
- Post by Lalankumar1
- कुटलैहड़ परिवार के साथ हर दुख दुख खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता में शुमार, विवेक शर्मा बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए 17 परिवारों को कुल 1 लाख 91 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए। यह सहायता राशि बुजुर्गों की दवाई, बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य जरूरी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाना है, ताकि किसी भी परिवार को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें अचानक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधि का कर्तव्य बनता है कि वह उनकी मदद के लिए आगे आए।विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बुजुर्गों की सेहत और बच्चों की शिक्षा समाज की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतें हैं, इसलिए इन क्षेत्रों में सहायता देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार में बुजुर्ग दवाई के अभाव में परेशान हों या बच्चों की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित हो, तो यह समाज के लिए चिंता का विषय है, जिसे दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि वह कुटलैहड़ की जनता को अपने परिवार के समान मानते हैं और उनका प्रयास रहता है कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और हर व्यक्ति को समय पर मदद मिलती रहे। उन्होंने कहा कि वह हर समय अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य जारी रहेंगे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना के साथ वह लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर रहे हैं। इस दौरान सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सहायता से बुजुर्गों की दवाई, बच्चों की फीस तथा अन्य आवश्यक कार्यों में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका जगदीश शर्मा सहित कर्मचारी अधिकारी एवं पार्टी प्रमुख मौजूद रहे।1