Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कृषि उपज मंडी के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक 55 वर्षीय महिला सिर कुँअर यादव अपने घर से सड़क किनारे कचरा फेंक कर वापस आ रही थी इसी दौरान उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन की दिल्ली की ओर से टीकमगढ़ की ओर जा रही यात्री बस की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,,,
Hemant verma
निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कृषि उपज मंडी के पास आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब एक 55 वर्षीय महिला सिर कुँअर यादव अपने घर से सड़क किनारे कचरा फेंक कर वापस आ रही थी इसी दौरान उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन की दिल्ली की ओर से टीकमगढ़ की ओर जा रही यात्री बस की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,,,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ससुराल की चौकट बंद, पति फरार ,गोद मे मासूम को लेकर बहू धरने पर बैठी, बहू ने ससुराल जनों पर झाँसी कोतवाली मे कराया मुक़दमा दर्ज.1
- झांसी के सदर बाजार थानाक्षेत्र के ग्राम भगवंतपुरा में रहने वाली नैनका अपने परिजनों के साथ पिछले तीन दिनों से 12 साल के बेटे अरपन की तलाश में थाने-चौकी के अलावा शहर-शहर के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कक्षा 6 में पढ़ने वाला छात्र अरपन का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। हाथ में बैनर लेकर लापता छात्र के परिजन आज थाने पर पहुंचे और पुलिस से अरपन का पता लगाने की गुहार लगाई; उन्होंने बच्चे का पता बताने वाले को 21 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।1
- gadiyon ko bahut problem ho rahi hai paise Koi dekhne nahin aata Hai1
- झाँसी के अम्बाबाय स्थित झाँसी–ग्वालियर हाईवे पर आयोजित पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ कार्यक्रम में इस बार भी ग्रामीण संस्कृति और किसानों का जोश चरम पर नजर आया। पूरे बुंदेलखंड से आए प्रतिभागियों ने न सिर्फ अपने सजे-धजे बैलों के साथ दमखम दिखाया, बल्कि बच्चों की दौड़ ने भी आयोजन में नई ऊर्जा भर दी। किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। झाँसी क्षेत्र के अम्बाबाय में झाँसी–ग्वालियर हाईवे पर आयोजित पारंपरिक बैलगाड़ी दौड़ कार्यक्रम में इस बार किसानों की भागीदारी और उत्साह देखने लायक रहा। आयोजन के संयोजक बालजी गुर्जर ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों और उनके बच्चों को प्रोत्साहित करना है, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल सके और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम में बैलगाड़ी दौड़ के साथ-साथ बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता भी कराई गई,1
- आज बबीना थाना परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आगामी त्यौहारों को लेकर सभी आम जनों को बुलाया गया और महाशिवरात्रि पर होली एवं अन्य त्योहारों को लेकर चर्चा की गई फीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक विनय साहू की अध्यक्ष में की गई बताया गया कि किसी प्रकार की कोई भी अराजकता फैलता है या किसी धर्म को लेकर कोई अफवाह फैलता है या विद्रोह करता नजर आया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अगर किसी को कोई भी शिकायत है तो वह मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर या मुझे व्यक्तिगत रूप से बताएं कोई भी गलत कार्य नहीं होने दूंगा और ना ही देखूंगा इसी के साथ खिलार बबीना एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे4
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बबीना थाना परिसर के सभागार में नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।1
- Post by News24harkhabar1
- दिनांक 12 फरवरी 2026 को पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरुआसागर (झांसी) में वार्षिक खेलकूद महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय चेयरमैन नगर पालिका परिषद बरुआसागर श्रीमती सुशीला राजेंद्र सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य (PES) श्री रजनेश कुमार एवं DIET प्रवक्ता श्री मुकेश शुक्ला ,श्री अरुण कुमार जी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम अर्थशास्त्र की प्रवक्ता श्रीमती प्रभा ,वार्ड पार्षद श्री राहुल अभिभावक संघ अध्यक्ष श्री अन्नत राम कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट, योगासन एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने देशभक्ति एवं एकता का संदेश देते हुए मानव पिरामिड का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की। प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शैली शुक्ला द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम की सफलता में समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं— श्रीमती रश्मि बिज़रोंनिया,श्रीमती रजनी वर्मा श्रीमती आरती पाराशर श्रीमती नीरज मिश्रा श्रीमती प्रियंका साहू सुश्री उमा मिश्रा श्रीमती अंकिता श्रीमती नेहा एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मानसी आर्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।2
- झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ माननीय सांसद अनुराग शर्मा ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद जी ने संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने झाँसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हसारी रोड पर फोर-लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि हसारी क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को काफी कठिनाई होती है, अतः इस प्रोजेक्ट की जल्द वित्तीय स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू करना नितांत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने ललितपुर की रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से वहां 'कोच वाशिंग पिट लाइन' की स्थापना की मांग की ताकि ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से हो सके। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए सांसद ने विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के विषय में भी रेल मंत्री से सार्थक वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और वह जनता की सुख-सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुरैना लोकसभा के सांसद शिव मंगल सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेल मंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।1