logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::

1 hr ago
user_Aditya Mishra
Aditya Mishra
पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
830c1952-7f93-4703-b32e-49fb0e183633

अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें

5839b55e-1361-470d-98e5-b781e26a0829

मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों

को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिसरौली मार्केट में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, दुकानदारों में दहशत अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिसरौली मार्केट में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो मार्केट में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से चोरी हुए सामान की जानकारी ली। दुकानदार राम पियारे पुत्र राम लखन निवासी ठेंगहा ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 2,500 रुपये नकद तथा लगभग 1,000 रुपये कीमत का गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान उठा ले गए। वहीं कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र लालमनी निवासी चक्रधरपुर की दुकान से करीब 2,000 रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। कपिल यादव ने बताया कि उनकी दुकान से सुपारी और करीब 50 रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा गुलाब सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी करनाईपुर की दुकान में ग्राहक की मरम्मत के लिए रखी दो पुरानी साइकिलों के साथ टायर-ट्यूब समेत करीब 5,000 रुपये का सामान चोरी होने की जानकारी दी गई है। एक ही रात में चार दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
    1
    मिसरौली मार्केट में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, दुकानदारों में दहशत
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिसरौली मार्केट में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो मार्केट में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से चोरी हुए सामान की जानकारी ली।
दुकानदार राम पियारे पुत्र राम लखन निवासी ठेंगहा ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 2,500 रुपये नकद तथा लगभग 1,000 रुपये कीमत का गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान उठा ले गए।
वहीं कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र लालमनी निवासी चक्रधरपुर की दुकान से करीब 2,000 रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। कपिल यादव ने बताया कि उनकी दुकान से सुपारी और करीब 50 रुपये नकद चोरी हुए हैं।
इसके अलावा गुलाब सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी करनाईपुर की दुकान में ग्राहक की मरम्मत के लिए रखी दो पुरानी साइकिलों के साथ टायर-ट्यूब समेत करीब 5,000 रुपये का सामान चोरी होने की जानकारी दी गई है।
एक ही रात में चार दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अमेठी में नई बनी सड़क बदहाल, पटरी न होने से राहगीरों और स्कूली छात्रों को परेशानी अमेठी में नई बनी सड़क बदहाल, पटरी न होने से राहगीरों और स्कूली छात्रों को परेशानी अमेठी। नगर पंचायत अमेठी में लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ माह पहले बनाई गई सीसी सड़क की हालत अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। रामलीला मैदान से होकर गुजरने वाला यह संपर्क मार्ग दो प्रमुख राजमार्गों को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, राहगीर और वाहन चालक आवागमन करते हैं। अमेठी रेलवे स्टेशन जाने और ट्रेन से वापस आने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। सड़क की चौड़ाई कम होने और दोनों ओर पटरी नहीं बनाए जाने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार जाम में फंसने के कारण यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाने की बात सामने आती है। परेशान लोग इसके लिए नगर पंचायत को जिम्मेदार ठहराते हैं। नगर पंचायत सभासद के प्रतिनिधि फैजान खान ने बताया कि कुछ लोग सड़क की खराब व्यवस्था के लिए नगर पंचायत को दोषी बता रहे हैं, जबकि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर पटरी निर्माण के लिए विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्य नहीं हुआ। फैजान खान ने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग पटरी का निर्माण नहीं करा सकता तो नगर पंचायत को एनओसी दे दी जाए। नगर पंचायत अपने स्तर से पटरी का निर्माण करा सकती है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और दोनों ओर पटरी बनवाने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
    1
    अमेठी में नई बनी सड़क बदहाल, पटरी न होने से राहगीरों और स्कूली छात्रों को परेशानी

अमेठी में नई बनी सड़क बदहाल, पटरी न होने से राहगीरों और स्कूली छात्रों को परेशानी
अमेठी। नगर पंचायत अमेठी में लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ माह पहले बनाई गई सीसी सड़क की हालत अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। रामलीला मैदान से होकर गुजरने वाला यह संपर्क मार्ग दो प्रमुख राजमार्गों को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, राहगीर और वाहन चालक आवागमन करते हैं।
अमेठी रेलवे स्टेशन जाने और ट्रेन से वापस आने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग महत्वपूर्ण है। सड़क की चौड़ाई कम होने और दोनों ओर पटरी नहीं बनाए जाने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार जाम में फंसने के कारण यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाने की बात सामने आती है। परेशान लोग इसके लिए नगर पंचायत को जिम्मेदार ठहराते हैं।
नगर पंचायत सभासद के प्रतिनिधि फैजान खान ने बताया कि कुछ लोग सड़क की खराब व्यवस्था के लिए नगर पंचायत को दोषी बता रहे हैं, जबकि सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर पटरी निर्माण के लिए विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कार्य नहीं हुआ।
फैजान खान ने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग पटरी का निर्माण नहीं करा सकता तो नगर पंचायत को एनओसी दे दी जाए। नगर पंचायत अपने स्तर से पटरी का निर्माण करा सकती है। स्थानीय लोगों ने भी सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और दोनों ओर पटरी बनवाने की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुसाफिरखाना में बारिश बनी आफत, एक सप्ताह से जलभराव में डूबा गांव, घरों में घुसा पानी मुसाफिरखाना में बारिश बनी आफत, एक सप्ताह से जलभराव में डूबा गांव, घरों में घुसा पानी मुसाफिरखाना, अमेठी। रुक-रुक कर हो रही बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। ब्लॉक मुसाफिरखाना के पलिया पूरब जोगीबीरन गांव में सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। स्थिति यह है कि गांव के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पोलिटेक्निक कॉलेज के पास जल निकासी के लिए लगी मोटी पाइप बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि यदि पाइप को खोल दिया जाए तो जलभराव की समस्या का समाधान हो सकता है। जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने गांव में भरे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है और अमेठी सांसद व जिला प्रशासन से जल्द पानी निकलवाने की गुहार लगाई है।
    2
    मुसाफिरखाना में बारिश बनी आफत, एक सप्ताह से जलभराव में डूबा गांव, घरों में घुसा पानी
मुसाफिरखाना में बारिश बनी आफत, एक सप्ताह से जलभराव में डूबा गांव, घरों में घुसा पानी
मुसाफिरखाना, अमेठी। रुक-रुक कर हो रही बारिश ग्रामीणों के लिए आफत बन गई है। ब्लॉक मुसाफिरखाना के पलिया पूरब जोगीबीरन गांव में सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। स्थिति यह है कि गांव के कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पोलिटेक्निक कॉलेज के पास जल निकासी के लिए लगी मोटी पाइप बंद होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि यदि पाइप को खोल दिया जाए तो जलभराव की समस्या का समाधान हो सकता है।
जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने गांव में भरे पानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है और अमेठी सांसद व जिला प्रशासन से जल्द पानी निकलवाने की गुहार लगाई है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा। कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर
    3
    कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज
रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम
सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है।
कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा।
आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा।
कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • बिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई-पत्नी को पीटा: गंभीर चोटें आईं, वीडियो सामने आया; जान से मारने की धमकी का आरोप सुल्तानपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बिजली बिल के बकाया को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पीड़ित युवक पंकज यादव (ई-रिक्शा चालक) ने अपने बड़े भाई राहुल यादव (लगभग 30 वर्ष, पिता सभाजीत, निवासी तुलसीनगर, कादीपुर) और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पंकज की पत्नी शिव कुमारी (लगभग 24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कादीपुर सामुदायिक केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है। पंकज ने बताया कि बिजली का कनेक्शन उसके नाम पर है। उसके बड़े भाई राहुल यादव पिछले डेढ़ साल से उसी कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन बिल नहीं भर रहे थे। इस वजह से बिजली का ₹20,000 से ज्यादा का बकाया हो गया था। पंकज ने बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए थाने में आवेदन दिया था। जब वह कनेक्शन कटवाने गया, तो उसके बड़े भाई राहुल और उसके साथियों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। पीड़ित पंकज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी शिव कुमारी का सिर फोड़ दिया गया। साथ ही, उसके गले से मंगलसूत्र और कान से अन्य जेवरात भी छीन लिए गए। पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही में बेची गई जमीन के पैसे का हवाला देते हुए धमकी दी है। राहुल ने कहा कि वह एक लाख रुपये देकर पंकज और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। पंकज के मुताबिक, राहुल के पास चाकू और दूसरे खतरनाक हथियार भी थे। पीड़ित युवक ने अस्पताल परिसर से एक वीडियो बयान जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सुल्तानपुर एसपी कार्यालय से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों के पास जाएगा।
    2
    बिल विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई-पत्नी को पीटा: गंभीर चोटें आईं, वीडियो सामने आया; जान से मारने की धमकी का आरोप
सुल्तानपुर जिले में एक पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे बिजली बिल के बकाया को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पीड़ित युवक पंकज यादव (ई-रिक्शा चालक) ने अपने बड़े भाई राहुल यादव (लगभग 30 वर्ष, पिता सभाजीत, निवासी तुलसीनगर, कादीपुर) और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया है। पंकज की पत्नी शिव कुमारी (लगभग 24 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कादीपुर सामुदायिक केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है।
पंकज ने बताया कि बिजली का कनेक्शन उसके नाम पर है। उसके बड़े भाई राहुल यादव पिछले डेढ़ साल से उसी कनेक्शन से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन बिल नहीं भर रहे थे। इस वजह से बिजली का ₹20,000 से ज्यादा का बकाया हो गया था।
पंकज ने बिजली का कनेक्शन कटवाने के लिए थाने में आवेदन दिया था। जब वह कनेक्शन कटवाने गया, तो उसके बड़े भाई राहुल और उसके साथियों ने उस पर और उसकी पत्नी पर हमला कर दिया।
पीड़ित पंकज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी पत्नी शिव कुमारी का सिर फोड़ दिया गया। साथ ही, उसके गले से मंगलसूत्र और कान से अन्य जेवरात भी छीन लिए गए।
पंकज ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल ने हाल ही में बेची गई जमीन के पैसे का हवाला देते हुए धमकी दी है। राहुल ने कहा कि वह एक लाख रुपये देकर पंकज और उसके परिवार को खत्म करवा देगा। पंकज के मुताबिक, राहुल के पास चाकू और दूसरे खतरनाक हथियार भी थे।
पीड़ित युवक ने अस्पताल परिसर से एक वीडियो बयान जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा कि अगर स्थानीय स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो वह सुल्तानपुर एसपी कार्यालय से लेकर लखनऊ तक उच्च अधिकारियों के पास जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मिर्जापुर के चुनार में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, दरोगा और एक सिपाही स्थानीय ठेला पर बाइक पार कर रहे हैँ बाढ़ का पानी क्रॉस करने का गजब तरीका निकाल लिया।
    1
    मिर्जापुर के चुनार में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा,
दरोगा और एक सिपाही स्थानीय ठेला पर बाइक पार कर रहे हैँ 
बाढ़ का पानी क्रॉस करने का गजब तरीका निकाल लिया।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नहर रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत अमेठी। हथकीकला से मिश्रौली की ओर जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की बाइक सवार तीन लोगों से हुई जोरदार भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रामचंद्र तिवारी (65) पुत्र स्वर्गीय राम समुझ तिवारी, निवासी देवरहा, हथकीकला से मिश्रौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नहर रोड पर सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामचंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    नहर रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
अमेठी। हथकीकला से मिश्रौली की ओर जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की बाइक सवार तीन लोगों से हुई जोरदार भिड़ंत में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार रामचंद्र तिवारी (65) पुत्र स्वर्गीय राम समुझ तिवारी, निवासी देवरहा, हथकीकला से मिश्रौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नहर रोड पर सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन व्यक्तियों ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामचंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय! वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय!
    1
    वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय!
वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय वृंदावन बिहारी लाल की जय!
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • पारिवारिक कलह से तंग युवक ने नहर में लगाई छलांग, 18 घंटे बाद 2 किमी दूर मिला शव पारिवारिक कलह से तंग युवक ने नहर में लगाई छलांग, 18 घंटे बाद 2 किमी दूर मिला शव अमेठी। थाना जगदीशपुर क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर में कूदे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद हुआ है। युवक का शव घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर गूंगेमऊ के पास नहर से मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को थाना जगदीशपुर के हारीमऊ स्थित नैया पुल (दखिन गांव के पास) से एक युवक ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने कूदने से पहले पुल पर अपना मोबाइल फोन और चप्पल छोड़ दी थी। सूचना पर पहुंची जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ देर शाम तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने तक सफलता नहीं मिली। आज सुबह पुनः तलाश शुरू की गई तो गूंगेमऊ के पास नहर में युवक का शव उतराता हुआ मिला। पुल पर मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान अनिल शर्मा (32) पुत्र रामनाथ शर्मा, निवासी थौरी, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    पारिवारिक कलह से तंग युवक ने नहर में लगाई छलांग, 18 घंटे बाद 2 किमी दूर मिला शव
पारिवारिक कलह से तंग युवक ने नहर में लगाई छलांग, 18 घंटे बाद 2 किमी दूर मिला शव
अमेठी। थाना जगदीशपुर क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर में कूदे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद हुआ है। युवक का शव घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर गूंगेमऊ के पास नहर से मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को थाना जगदीशपुर के हारीमऊ स्थित नैया पुल (दखिन गांव के पास) से एक युवक ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ने कूदने से पहले पुल पर अपना मोबाइल फोन और चप्पल छोड़ दी थी।
सूचना पर पहुंची जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ देर शाम तक सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने तक सफलता नहीं मिली। आज सुबह पुनः तलाश शुरू की गई तो गूंगेमऊ के पास नहर में युवक का शव उतराता हुआ मिला।
पुल पर मिले मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान अनिल शर्मा (32) पुत्र रामनाथ शर्मा, निवासी थौरी, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_रामकृष्ण मिश्र
    रामकृष्ण मिश्र
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.