Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिर्जापुर के चुनार में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, दरोगा और एक सिपाही स्थानीय ठेला पर बाइक पार कर रहे हैँ बाढ़ का पानी क्रॉस करने का गजब तरीका निकाल लिया।
Omprakash प्रजापति
मिर्जापुर के चुनार में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, दरोगा और एक सिपाही स्थानीय ठेला पर बाइक पार कर रहे हैँ बाढ़ का पानी क्रॉस करने का गजब तरीका निकाल लिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर के चुनार में बाढ़ का पानी सड़क तक पहुंचा, दरोगा और एक सिपाही स्थानीय ठेला पर बाइक पार कर रहे हैँ बाढ़ का पानी क्रॉस करने का गजब तरीका निकाल लिया।1
- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पास अज्ञात भ्रूण मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही विधिक कार्यवाही पर को सीओ नगर ने क्या कहा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पूरे शुकाल, टेऊंगा के पास अज्ञात भ्रूण मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा की बाइट।1
- रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौबारा गांव में शुक्रवार को करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र कुमार त्रिवेदी पुत्र शिव कुमार घर पर काम के दौरान घरेलू करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में शोक का माहौल है। रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिक मऊ चौबारा गांव में शुक्रवार को करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक राजेंद्र कुमार त्रिवेदी पुत्र शिव कुमार घर पर काम के दौरान घरेलू करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है, गांव में शोक का माहौल है।1
- अजगरा धाम में यक्ष एवं युधिष्ठिर संवाद स्थल पर अजगर बाबा ने दिया 11 साल बाद दर्शन करीब 11 वर्षों के बाद अजगरा धाम यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल पर अजगर बाबा जी ने दर्शन दिए यह हम सभी लोगो के लिए शुभ संकेत है। बोलो अजगर बाबा जी की जय2
- 🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास का वातावरण । भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। यह पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों, कर्मयोग और धर्म की स्थापना के संदेश को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम एवं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण से देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की प्रार्थना करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने “कर्म करते रहो, फल की चिंता मत करो” का संदेश देकर मानव समाज को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन प्रेम, करुणा, नीति, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर सभी देशवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज में मानवता और शांति का संदेश फैलाने का आह्वान किया गया। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::3
- पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का किया उद्घाटन प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित मेस की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- #प्रतापगढ़ *"टेऊंगा के पास मिला अज्ञात भ्रूण! पूरे शुकाल में सनसनी, CO नगर ने दिया बयान"* #Pratapgarh #KotwaliDehat #BreakingNews #UttarPradesh`1