Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का किया उद्घाटन प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित मेस की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
VBed Vyas
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का किया उद्घाटन प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार के साथ थाना पट्टी के नवनिर्मित मेस का विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित मेस की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नशे की हालत में एक जवान द्वारा गुजर रही कारो पर पत्थर मार रहा है राजापाल चौराहे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा का कथित वीडियो वायरल प्रतापगढ़। राजापाल चौराहे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति के नशे की हालत में होने का दावा किया जा रहा है, जिसके बारे में PRD जवान होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि संबंधित व्यक्ति सड़क से गुजर रही कारों के ऊपर पत्थर फेंकता नजर आया, साथ ही राहगीरों और वाहन सवारों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। करीब एक मिनट का बताया जा रहा यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। हम किसी भी प्रकार के आरोप की पुष्टि नहीं करते है।1
- #प्रतापगढ़ *"कोयला आया तो सड़क गई! गौरा स्टेशन जाने वाली 1 KM सड़क पर चलना हुआ मुश्किल"* #Pratapgarh #GauraStation #Railway #VikasKeDawey1
- फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।1
- अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत1
- वृन्दावन होटल में आयोजित हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव स्थानीय कस्बे में स्थित वृन्दावन होटल में बीआरसी शिव प्रताप यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने श्री यादव के साथ पूजन कर क्षेत्र के लोगो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी शिव प्रताप ने लोगों से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पूजन करने का आह्वान किया3
- पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद यदि अभियुक्त निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (अमेठी)।धारा 82 के तहत फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुआ नोटिस न्यायालय के आदेश पर जायस कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद मोसिम के घर पहुंचकर धारा 82 के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मोसिम पुत्र सिकंदर के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर धारा 82 के तहत जारी नोटिस को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया और इसकी उद्घोषणा कराई।1
- मिसरौली मार्केट में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, दुकानदारों में दहशत अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिसरौली मार्केट में चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई तो मार्केट में हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुकानदारों से चोरी हुए सामान की जानकारी ली। दुकानदार राम पियारे पुत्र राम लखन निवासी ठेंगहा ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर करीब 2,500 रुपये नकद तथा लगभग 1,000 रुपये कीमत का गुटखा, सिगरेट और अन्य सामान उठा ले गए। वहीं कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र लालमनी निवासी चक्रधरपुर की दुकान से करीब 2,000 रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आई है। कपिल यादव ने बताया कि उनकी दुकान से सुपारी और करीब 50 रुपये नकद चोरी हुए हैं। इसके अलावा गुलाब सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी करनाईपुर की दुकान में ग्राहक की मरम्मत के लिए रखी दो पुरानी साइकिलों के साथ टायर-ट्यूब समेत करीब 5,000 रुपये का सामान चोरी होने की जानकारी दी गई है। एक ही रात में चार दुकानों में चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।1
- अमेठी पुलिस की फरार अभियुक्त को चेतावनी ll निर्धारित समय सीमा में कोर्ट में सरेंडर करो या थाने में अन्यथा संपत्ति की जाएगी कुर्क अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के वांछित व फरार चल रहे शातिर अभियुक्त मो0 मोसिम पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम पूरे उदवत गुजरन मजरे सरांय महेशा थाना जायस जनपद अमेठी के विरुद्ध मा0 न्यायालय रायबरेली से धारा 82 की नोटिस प्राप्त कर पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर, पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक सुलभ दृष्टिगोचर स्थानों पर गवाहों के समक्ष चस्पा तामील किया गया तथा नियमानुसार लाउडहेलर के माध्यम से ग्राम पूरे उदवत गुजरन में अभियुक्त मो0 मोसिम की फरारी के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त द्वारा भविष्य में गिरफ्तारी/मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण न करने पर अन्तर्गत धारा 83 की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त मो० मोसिम एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जायस थाने में धोखाधड़ी सहित काफी गंभीर धाराओं में 7 मुक़दमे और एक मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाने में दर्ज है। ये कार्रवाई धोखड़ी के मामले में माननीय न्यायालय रायबरेली द्वारा की गई है।2
- अमेठी मे रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल रामचन्द्र तिवारी को उपचार के लिए सीएचसी अमेठी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2