फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
- अमेठी में रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल रामचन्द्र तिवारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत समाज के कई लोग सीएचसी पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना पर शोक जताया। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। :::3
- फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी फरार धोखाधड़ी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया 82 का नोटिस, गांव में कराई मुनादी अमेठी। जायस कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मोसिम के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर, पंचायत भवन और गांव के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चिपकाई। आरोपी पूरे उदवत गुजरन, मजरे सरांय महेशा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जायस थाने में मु.अ.सं. 33/26 धारा 420, 467, 468, 471 में केस दर्ज है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी। पुलिस के मुताबिक मोसिम शातिर किस्म का अपराधी है, उसके खिलाफ जायस और बलरामपुर में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान जायस थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह समेत पुलिस बल मौजूद रहा।1
- अमेठी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सेवानिवृत्त JE रामचन्द्र तिवारी की मौत1
- वृन्दावन होटल में आयोजित हुआ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव स्थानीय कस्बे में स्थित वृन्दावन होटल में बीआरसी शिव प्रताप यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने श्री यादव के साथ पूजन कर क्षेत्र के लोगो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी शिव प्रताप ने लोगों से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति पूजन करने का आह्वान किया3
- पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद यदि अभियुक्त निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (अमेठी)।धारा 82 के तहत फरार अभियुक्त के घर चस्पा हुआ नोटिस न्यायालय के आदेश पर जायस कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त मोहम्मद मोसिम के घर पहुंचकर धारा 82 के तहत उद्घोषणा नोटिस चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मोसिम पुत्र सिकंदर के खिलाफ विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर धारा 82 के तहत जारी नोटिस को सार्वजनिक रूप से चस्पा किया और इसकी उद्घोषणा कराई।1
- अमेठी पुलिस की फरार अभियुक्त को चेतावनी ll निर्धारित समय सीमा में कोर्ट में सरेंडर करो या थाने में अन्यथा संपत्ति की जाएगी कुर्क अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के वांछित व फरार चल रहे शातिर अभियुक्त मो0 मोसिम पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम पूरे उदवत गुजरन मजरे सरांय महेशा थाना जायस जनपद अमेठी के विरुद्ध मा0 न्यायालय रायबरेली से धारा 82 की नोटिस प्राप्त कर पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर, पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक सुलभ दृष्टिगोचर स्थानों पर गवाहों के समक्ष चस्पा तामील किया गया तथा नियमानुसार लाउडहेलर के माध्यम से ग्राम पूरे उदवत गुजरन में अभियुक्त मो0 मोसिम की फरारी के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्त द्वारा भविष्य में गिरफ्तारी/मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण न करने पर अन्तर्गत धारा 83 की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त मो० मोसिम एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जायस थाने में धोखाधड़ी सहित काफी गंभीर धाराओं में 7 मुक़दमे और एक मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाने में दर्ज है। ये कार्रवाई धोखड़ी के मामले में माननीय न्यायालय रायबरेली द्वारा की गई है।2
- नहर में कूदे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव, घटनास्थल से 2 किमी दूर बरामद पारिवारिक कलह के बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, मोबाइल और चप्पल पुल पर छोड़कर नहर में कूदने की बात सामने आई जगदीशपुर, अमेठी। पारिवारिक कलह के चलते नहर में कूदे युवक का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। युवक ने जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिन गांव के पास स्थित पुल से नहर में छलांग लगाई थी। कूदने से पहले युवक द्वारा अपना मोबाइल फोन और चप्पल पुल पर छोड़ने की बात सामने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने नहर में सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह गूंगेमऊ के पास नहर में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। शव घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।1
- अमेठी मे रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत रिटायर सिंचाई विभाग के जेई की सड़क हादसे में मौत अमेठी। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के हथकिला गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता (जेई) रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घायल रामचन्द्र तिवारी को उपचार के लिए सीएचसी अमेठी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामचन्द्र तिवारी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिचित और शुभचिंतक सीएचसी अमेठी पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला, भाजपा नेता काशी तिवारी, अजय तिवारी समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया जा रहा है कि हथकिला गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचन्द्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2