बिजली तारों की चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल राख, किसान बेहाल अमेठी। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के रतापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले और नीचे लटक रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। इस आगजनी में किसान राम आसरे पाण्डेय की लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि फसल तैयार थी और कटाई होने ही वाली थी, लेकिन अचानक लगी आग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। पोल से पोल की दूरी अधिक होने और तारों के नीचे झूलने से हमेशा खतरा बना रहता है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत व्यवस्था को तत्काल ठीक कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।
बिजली तारों की चिंगारी से 20 बीघा गेहूं की फसल राख, किसान बेहाल अमेठी। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के रतापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले और नीचे लटक रहे बिजली के तारों से निकली
चिंगारी के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। इस आगजनी में किसान राम आसरे पाण्डेय की लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि फसल तैयार थी और कटाई होने ही वाली थी, लेकिन अचानक लगी आग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का
कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। पोल से पोल की दूरी अधिक होने और तारों के नीचे झूलने से हमेशा खतरा बना रहता है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत व्यवस्था को तत्काल ठीक कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।
- ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2, मे फाइनल ट्रॉफी कैफ 9 स्टार ने अपने नाम की....1
- अमेठी। जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के रतापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक खेतों के ऊपर से गुजर रहे ढीले और नीचे लटक रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। इस आगजनी में किसान राम आसरे पाण्डेय की लगभग 6 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि फसल तैयार थी और कटाई होने ही वाली थी, लेकिन अचानक लगी आग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। हर साल बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। पोल से पोल की दूरी अधिक होने और तारों के नीचे झूलने से हमेशा खतरा बना रहता है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि विद्युत व्यवस्था को तत्काल ठीक कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। यह घटना एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।3
- ठेंगहा में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मां शीतला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन का लक्ष्य रखा, जिसे कैफ नाइन स्टार अमहट ने 5 ओवर 1 गेंद में बिना विकेट खोए हासिल कर शानदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।3
- अमेठी में व्यापारियों की बैठक में जनसमस्याओं पर जोर, पुल निर्माण में तेजी व मूलभूत सुविधाओं की मांग अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल, जनपद अमेठी की मासिक बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ नगर व क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान कई नए व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कल्पना सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा घनश्याम वर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा नगर अमेठी के मुंशीगंज बाजार में भी संगठन को मजबूत करते हुए उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश सोनी ने की। बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रुचि पाण्डेय ने नगर अमेठी में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाजार आने वाली महिलाओं को इस कारण काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है, इसलिए जल्द से जल्द पिंक शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ ही अमेठी से संग्रामपुर स्थित आदि शक्ति पीठ मां कालिका धाम मार्ग पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी व्यापारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। बैठक में अमेठी नगर लिंक रोड के किनारे अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा कराने की मांग उठी। वहीं रामलीला मैदान के पास हाल ही में बनी सड़क के किनारों पर मिट्टी न डाले जाने से उत्पन्न समस्या को भी प्रमुखता से रखा गया। व्यापारियों ने बताया कि सड़क ऊंची हो गई है और किनारे नीचले होने के कारण वाहन चढ़ाने-उतारने में दिक्कत होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि पुल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराया जाए, नगर में पिंक शौचालय की व्यवस्था की जाए तथा अधूरे सड़क कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। इस मौके पर सुशील जयसवाल,राहुल लोहिया संदीप अग्रहरि,अभय राज मौर्य, सतीश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार तिवारी, कमला,आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।2
- रायबरेली कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धूल भरी आंधी बे मौसम तेज हवाएं व बारिश हुई शुरू रायबरेली में एक बार फिर मौसम ने ली करवट। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं और वर्षा के साथ मौसम ने मचाया तांडव। कहीं गिरे पेड़ तो कहीं धूल भरी आंधी ने मचाया तांडव किसानों के गेहूं की कटी और खड़ी फसल हो गई बर्बाद दो दिन पहले ही तेज़ हवाओ और बारिश मचा चुकी है तबाही भयानक तूफान आने की आशंका किसानों को होगा भारी नुकसान वही आम की फसल भी होगी चौपट2
- प्रयागराज: थ्रेसर की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, मड़ाई के दौरान हुआ हादसा प्रयागराज। जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ गेहूं की मड़ाई के दौरान हुए एक भीषण हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार का 18 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार, जो कक्षा 10वीं का छात्र था, खेत में थ्रेसर मशीन से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। काम के दौरान अचानक सुमित का हाथ मशीन की चपेट में आ गया। हादसा इतना तेज और भयावह था कि जब तक सुमित खुद को संभाल पाता, उसका सिर भी मशीन के अंदर खिंचता चला गया। मौके पर मची चीख-पुकार वहाँ मौजूद अन्य मजदूरों और ग्रामीणों ने जैसे ही यह मंजर देखा, तुरंत मशीन को बंद किया। लेकिन अफसोस, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मशीन के घातक प्रहार से सुमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सावधानी ही एकमात्र बचाव यह घटना हमें एक बार फिर आगाह करती है कि कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनें जितनी मददगार हैं, उतनी ही खतरनाक भी साबित हो सकती हैं। विशेष सावधानी: खेतों में थ्रेसर या किसी भी भारी मशीन का संचालन करते समय ढीले कपड़े न पहनें और अत्यधिक थकान या जल्दबाजी में काम न करें। आपकी एक पल की सतर्कता अनमोल जीवन को बचा सकती है। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं सुमित के परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करे।1
- लालगंज तहसील परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पर्यावरण सेना के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के साथ मिलकर मालश्री व महोगनी के पौधे रोपित किए।1
- Breaking News पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता!! हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए!! उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ!!1