सिंघिया में सांड के हमले से घायल मजदूर की मौत,3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया! समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर बहोर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर भोलाराम की आज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पूर्व सांड की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रविवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि 5 दिन पहले भोला राम सांड की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सांड के हमले में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर किडनी में भी गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा के शर्मा अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दरभंगा R B मेमोरियल, IGIMS पटना ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। वहां से भी रेफर किए जाने के बाद पटना के ही एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन आज उनकी मौत हो गई। एबुलेंस का सायरन सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर की ओर पहुंच गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि भोला राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी छोटे हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, पत्नी के सिर से भी पति का सहारा छिन गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मृतक के चाचा ने बताया कि भोलाराम के चले जाने से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में कुछ सहारा मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की अपील किए।
सिंघिया में सांड के हमले से घायल मजदूर की मौत,3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया! समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर बहोर गांव निवासी 45 वर्षीय मजदूर भोलाराम की आज पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 दिन पूर्व सांड की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने के लिए कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। रविवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतक के चाचा ने बताया कि 5 दिन पहले भोला राम सांड की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए थे। सांड के हमले में उनके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा शरीर के अंदरूनी हिस्सों, विशेषकर किडनी में भी गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा के शर्मा अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें दरभंगा R B मेमोरियल, IGIMS पटना ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। वहां से भी रेफर किए जाने के बाद पटना के ही एक निजी अस्पताल
में उनका उपचार चल रहा था। लेकिन आज उनकी मौत हो गई। एबुलेंस का सायरन सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर की ओर पहुंच गए। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के सदस्यों के विलाप से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने बताया कि भोला राम परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह मजदूरी कर अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी छोटे हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, पत्नी के सिर से भी पति का सहारा छिन गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मृतक के चाचा ने बताया कि भोलाराम के चले जाने से परिवार पूरी तरह बेसहारा हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार के भरण-पोषण में कुछ सहारा मिल सकेगा। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की अपील किए।
- बेगूसराय में # सड़क पर उतरे CPI कार्यकर्त्ता,पूर्व #विधायकों ने डीएम से मिलकर रखी अपनी मांग.NewsBihar,,1
- खानपुर थाना भवन का निर्माण कराना आवश्यक --- जिला पार्षद। खानपुर थाना भवन जर्जर, मरम्मत के साथ नए भवन की मांग। खानपुर,19 पंचायतों की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहा खानपुर थाना इन दिनों जर्जर भवन में संचालित होने को मजबूर है। थाना भवन की स्थिति ऐसी है कि कई जगहों पर छज्जे टूटकर झड़ रहे हैं। इससे थाना परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विभिन्न कार्यों से थाना पहुंचने वाले लोगों में भी हादसे की आशंका बनी रहती है। खासकर बारिश के मौसम में जर्जर छज्जों के गिरने का डर और बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि खानपुर थाना क्षेत्र में कुल 19 पंचायतें आती हैं। इतने बड़े क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले थाने के लिए वर्तमान भवन अपेक्षा के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। थाना भवन में जगह की कमी के साथ-साथ भवन के कई हिस्से काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं जहां आरक्षी को रहना मुनासिब नहीं है। कई स्थानों पर छत और छज्जे क्षतिग्रस्त हैं, जिसके कारण कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है। क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से थाना का कार्यक्षेत्र लगातार महत्वपूर्ण होता जा रहा है, लेकिन भवन की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से पुलिसकर्मियों को सीमित संसाधनों में ही काम करना पड़ रहा है। इस बाबत स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने जर्जर थाना भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होता, तब तक क्षतिग्रस्त छज्जों, छत और अन्य जर्जर हिस्सों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि किसी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।जिला पार्षद ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से खानपुर थाना के लिए नए भवन के निर्माण की दिशा में पहल करने की मांग की है। जिला पार्षद ने कहा कि 19 पंचायतों वाले इस महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्याप्त जगह वाला नया थाना भवन समय की जरूरत है। नए भवन के निर्माण से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का वातावरण मिलेगा और आम लोगों को भी थाना पहुंचने पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षित रहेंगे तो थानाक्षेत्र के लोगों का सुरक्षा कैसे होगा? वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवन की मरम्मत के साथ-साथ नए थाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा।1
- मध्य विद्यालय पुतई में बच्चों को हिंदुस्तान Newspaper की National Level Exam के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया गया था। मैंने बच्चों से साफ कहा—परीक्षा देना किसी भी बच्चे के लिए जबरदस्ती नहीं है। ₹250 फीस है, इसलिए जिसके माता-पिता सहमत हों, वही अपनी इच्छा से फॉर्म भरें। किसी के दबाव में आकर कोई बच्चा फॉर्म न भरे। बताया गया कि परीक्षा में National, Regional, District और School Level पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 🏆 बच्चों को सही जानकारी देना और उनकी सहमति का सम्मान करना सबसे जरूरी है। ❤️ #HindustanNewspaper #NationalLevelExam #PutaiSchool #Education #StudentVoice1
- *बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता जी की स्मृति सभा सम्पन्न, वक्ताओं ने किया नमन* आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, समता-सादगी और समाजवाद के प्रखर नायक स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की स्मृति दिवस पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी सह समाजसेवी हरेंद्र कुमार राय, संचालन छात्र राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सह समाजसेवी मो. शाहिद हुसैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर जी ने कहा कि स्व. तुलसीदास मेहता जी 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से पहला चुनाव जीते और 1969, 1985, 1990, 1995 में लगातार जीत दर्ज की। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और बाद में लालू प्रसाद यादव जी के कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने आजीवन गरीब, वंचित, पिछड़े और किसानों की लड़ाई लड़ी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सादगी भरा जीवन आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सब उनके बताए समाजवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर व्यवसायी हरेंद्र कुमार राय , छात्र नेता मुकेश यादव , अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन , वरीय पत्रकार शिवचंद्र झा, समाजसेवी संदीप सरकार एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में स्व. मेहता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। *भवदीय* *राकेश कुमार ठाकुर* *जिला संयोजक, समस्तीपुर विकास मंच सह प्रवक्ता, जिला राजद समस्तीपुर *बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. तुलसीदास मेहता जी की स्मृति सभा सम्पन्न, वक्ताओं ने किया नमन* आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, समता-सादगी और समाजवाद के प्रखर नायक स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की स्मृति दिवस पर समस्तीपुर विकास मंच के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यवसायी सह समाजसेवी हरेंद्र कुमार राय, संचालन छात्र राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता सह समाजसेवी मो. शाहिद हुसैन ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्तीपुर विकास मंच के जिला संयोजक सह राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर जी ने कहा कि स्व. तुलसीदास मेहता जी 1962 में सोशलिस्ट पार्टी से पहला चुनाव जीते और 1969, 1985, 1990, 1995 में लगातार जीत दर्ज की। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी और बाद में लालू प्रसाद यादव जी के कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्होंने आजीवन गरीब, वंचित, पिछड़े और किसानों की लड़ाई लड़ी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका सादगी भरा जीवन आज के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सब उनके बताए समाजवाद के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर व्यवसायी हरेंद्र कुमार राय , छात्र नेता मुकेश यादव , अधिवक्ता मो. शाहिद हुसैन , वरीय पत्रकार शिवचंद्र झा, समाजसेवी संदीप सरकार एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में स्व. मेहता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। *भवदीय* *राकेश कुमार ठाकुर* *जिला संयोजक, समस्तीपुर विकास मंच सह प्रवक्ता, जिला राजद समस्तीपुर1
- बिहार मे बेरोजगार है सरकारभ्रष्टाचार है सरकारको चाहिएहर पंचायतमे ग्राम रझा दल पुलिस मित्र प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह बीरपुर बेगूसरायबिहार 9472617415 94310167104
- बेगूसराय। वीर कुंवर सिंह चौक पर सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम। राणाभामा।सेतु करने की मांग वीर कुंवर सिंह चौक पर सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम *राणाभामा* *सेतु* करने की मांग को लेकर आंदोलन का हुआ शंखनाद। लोगों ने सरकार पर लगाया वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके अभिन्न सहयोगी दानवीर भामाशाह की उपेक्षा का आरोप। सिमरिया सिक्स लेन पुल का नामकरण *राणाभामा* *सेतु* नहीं होने पर दिया *महापंचायत* बुलाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का अल्टीमेटम। मौके पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता समीर सिंह चौहान ने कहा कि पूरे बिहार में एक भी सेतु का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके अभिन्न सहयोगी दानवीर भामाशाह के नाम पर नहीं है। इससे इन दो महान विभूतियों के प्रति उपेक्षा का भाव परिलक्षित होता है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर स्वाधीनता की रक्षा की। दानवीर भामाशाह ने अपना सर्वस्व देशहित में न्योछावर कर दिया। इन दो महान विभूतियों के सम्मान में सिमरिया सिक्स लेन पुल का नामकरण *राणाभामा* *सेतु* होना चाहिए। सिमरिया सिक्स लेन पुल के निर्माण में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और दानवीर भामाशाह के वंशजों की 600 बीघा जमीन गई है। इस परिप्रेक्ष्य में भी सेतु का नामकरण राणा।भामा सेतू होना चाहिए। मांग की पूर्ति नहीं होने पर बहुत जल्द महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मौके पर सुनील पासवान अखिलेश साहनी रमेश पोद्दार शिव शंकर राजपूत दिनेश क्षत्रिय रघुवीर साहू सुनील साहू मोहम्मद अशरफुल अशोक साहू के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।2
- Canada में अंधभक्त आंटी Arrest 😅 आंटी को कोई समझाए कि यह मोदी जी का भारत नहीं है, ये Canada है… यहाँ कानून और व्यवस्था के हिसाब से सब चलता है। यहाँ किसी भी मामले में अपनी मर्जी से कुछ भी करने के बजाय कानून का पालन करना पड़ता है। 🇨🇦⚖️ देश कोई भी हो, कानून सबसे ऊपर होता है। 😏 #Canada #LawAndOrder #CanadaNews #ViralNews #Arrest KishoreMahendraPaswan1
- सरकरकब तक बिहार मे रोजगार मिलेगा पुराबिहारग्रामरझादलपुलिसमित्र बेरोजगार है यह निकमीसरकर सिर्फ लोलीपोपदे रही है4
- 🌙🙏 चौरचन पाबैन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏🌙 14 सितंबर 2026 | सोमवार मिथिला की परंपरा, हमारी आस्था और हमारी संस्कृति का पावन पर्व — चौरचन पाबैन। चंद्र देव की पूजा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ और शांति लाए। 🌙✨ आप सभी को चौरचन पाबैन की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏❤️ #ChauthChandra #Chaurachan #Mithila #MithilaCulture #Bihar1