सेमरा मानापुर में गणेश चतुर्थी पर सजी भव्य झांकी, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा भक्तों का मन फतेहपुर जिले के हथगाम थानाक्षेत्र के सेमरा मानापुर गांव में बप्पा मित्र मंडल समिति द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान निकाली गई भगवान श्री गणेश और अन्य देवी-देवताओं की भव्य झांकी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात 9 बजे महाआरती से हुआ शुभारंभ उत्सव की शुरुआत रात 9:00 बजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और 'गणपति बाप्पा मोरया' के गगनभेदी जयकारों के बीच मुख्य यजमान और समिति के पदाधिकारियों ने बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया और भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुदामा चरित्र से शुरुआत, भस्म आरती और फूलों की होली ने बांधा समां आरती संपन्न होने के तुरंत बाद अत्याधुनिक रोशनी (लाइटिंग) और मनमोहक संगीत के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों की प्रस्तुति शुरू हुई। कार्यक्रम का आगाज सुदामा झांकी के मर्मस्पर्शी प्रसंग से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने शिव-पार्वती की पावन कथा को जीवंत रूप में मंच पर उतारा। कार्यक्रम में उस समय रोमांच बढ़ गया जब मंच पर माँ काली का विकराल रूप और उज्जैन के महाकाल की भव्य भस्म आरती का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देख पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और उनके बीच खेली गई फूलों की होली ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और हनुमान जी के स्वरूपों में सजे कलाकारों के बेहतरीन नृत्य और अभिनय ने समां बांध दिया। रात 2 बजे हुआ समापन देर रात तक चले इस भव्य आयोजन का समापन रात 2:00 बजे अंतिम आरती और बप्पा के जयकारों के साथ हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। देर रात तक भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस अलौकिक उत्सव के साक्षी बने रहे।
सेमरा मानापुर में गणेश चतुर्थी पर सजी भव्य झांकी, मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा भक्तों का मन फतेहपुर जिले के हथगाम थानाक्षेत्र के सेमरा मानापुर गांव में बप्पा मित्र मंडल समिति द्वारा आयोजित गणेश चतुर्थी उत्सव में भक्ति और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन के दौरान निकाली गई भगवान श्री गणेश और अन्य देवी-देवताओं की भव्य झांकी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रात 9 बजे महाआरती से हुआ शुभारंभ उत्सव की शुरुआत रात 9:00 बजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और 'गणपति बाप्पा मोरया' के गगनभेदी जयकारों के बीच मुख्य यजमान और समिति के पदाधिकारियों ने बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया और भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुदामा चरित्र से शुरुआत, भस्म आरती और फूलों की होली ने बांधा समां आरती संपन्न होने के तुरंत बाद अत्याधुनिक रोशनी (लाइटिंग) और मनमोहक संगीत के बीच रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और झांकियों की प्रस्तुति शुरू हुई। कार्यक्रम का आगाज सुदामा झांकी के मर्मस्पर्शी प्रसंग से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने शिव-पार्वती की पावन कथा को जीवंत रूप में मंच पर उतारा। कार्यक्रम में उस समय रोमांच बढ़ गया जब मंच पर माँ काली का विकराल रूप और उज्जैन के महाकाल की भव्य भस्म आरती का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देख पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और उनके बीच खेली गई फूलों की होली ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और हनुमान जी के स्वरूपों में सजे कलाकारों के बेहतरीन नृत्य और अभिनय ने समां बांध दिया। रात 2 बजे हुआ समापन देर रात तक चले इस भव्य आयोजन का समापन रात 2:00 बजे अंतिम आरती और बप्पा के जयकारों के साथ हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। देर रात तक भक्त पूरी श्रद्धा के साथ इस अलौकिक उत्सव के साक्षी बने रहे।
- उत्तर प्रदेश सरकार महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों चलाईं गयी फर्जी शिकायत करके बन्द करने प्रयास किया जा रहा है जब कि विपिन बिहारी प्रधान द्वारा जानकारी प्राप्त हुई सुबह दोपहर शाम प्रतिदिन बस चलती है झूंठी शिकायत किया गया है4
- बेनामऊ महेड में रास्ते की बदहाली: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ग्रामीण खुद बना रहे रास्ता, जिम्मेदारों से जांच की मांग बांदा जिले के विकासखंड कमासिन की ग्राम पंचायत बेनामऊ महेड के एक पुरवा में रास्ते की बदहाली ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर सरकारी धन खर्च होने के बावजूद जरूरी रास्तों की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। वीडियो में दिखाई दे रहा रास्ता किसी एक परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि आधे से अधिक गांव के लोगों के आवागमन का सहारा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण अपने छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल और रोजमर्रा के कामों के लिए रास्ता मिल सके, इसलिए मजबूरी में अपने स्तर से रास्ता तैयार कर रहा है। सवाल यह है कि जब ग्रामीणों को अपने बच्चों के भविष्य और रोजमर्रा के आवागमन के लिए खुद रास्ता बनाना पड़े, तो ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का लाभ आखिर किसे मिला? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर रास्ते की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराया जाए, ग्राम पंचायत में रास्तों के नाम पर हुए कार्यों और खर्च हुए सरकारी धन की जांच की जाए तथा जरूरत के अनुसार स्थायी रास्ते का निर्माण कराया जाए। यह मामला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि गांव के बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों के सम्मानजनक आवागमन का सवाल है।1
- आज दिनांक 23/09/2026 को नगर पंचायत ऊँचाहार फड़ मोहल्ला निवासी पूजा गुप्ता जी का निधन हो गया सूचना मिलने पर आपका अपना शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ऊँचाहार द्वितीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, मौके पर पहुंचे शोकाकुल परिवार को संतावना दिया ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार वालों को असीम कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें #ucr #rbl #up #omshantiom1
- टीन शेड लगाते समय स्टूल से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत रायबरेली। डलमऊ कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ले में बुधवार को टीन शेड लगाने के दौरान स्टूल से गिरकर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार डलमऊ कस्बे के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी अमीन उर्फ शिबू पुत्र लड्डन बुधवार दोपहर करीब एक बजे आदर्श नगर मोहल्ले में टीन शेड लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह स्टूल पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। हादसे में अमीन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल रहा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।1
- जीआरपी थाने का पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश रायबरेली। बुधवार को जीआरपी पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने रायबरेली जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं को देखते हुए थाना प्रभारी के लिए अलग कमरे की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने थाने में उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बिजली, पानी, उपस्थिति रजिस्टर और रख-रखाव की स्थिति भी जांची गई। स्वच्छता अभियान के तहत थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनों में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की भी समीक्षा की। बताया गया कि पिछले वर्ष ट्रेनों पर पत्थरबाजी की 17 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि इस वर्ष अब तक तीन घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार तीनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध और पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन कराने पर जोर दिया। यक्ष ऐप के माध्यम से संदिग्ध चोरों और घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि कोचों में सीसीटीवी की बेहतर निगरानी से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के साथ आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और उनकी कार्यक्षमता भी जांची गई। पुलिसकर्मियों के हथियारों का निरीक्षण कर उनके रख-रखाव की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल समेत जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जीआरपी थाने का पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश रायबरेली। बुधवार को जीआरपी पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने रायबरेली जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने थाने के अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं को देखते हुए थाना प्रभारी के लिए अलग कमरे की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने थाने में उपलब्ध संसाधनों और कर्मचारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही बिजली, पानी, उपस्थिति रजिस्टर और रख-रखाव की स्थिति भी जांची गई। स्वच्छता अभियान के तहत थाना परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने ट्रेनों में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की भी समीक्षा की। बताया गया कि पिछले वर्ष ट्रेनों पर पत्थरबाजी की 17 घटनाएं सामने आई थीं, जबकि इस वर्ष अब तक तीन घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार तीनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई है। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध और पूर्व में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे आरोपियों का सत्यापन कराने पर जोर दिया। यक्ष ऐप के माध्यम से संदिग्ध चोरों और घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि कोचों में सीसीटीवी की बेहतर निगरानी से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के साथ आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता और उनकी कार्यक्षमता भी जांची गई। पुलिसकर्मियों के हथियारों का निरीक्षण कर उनके रख-रखाव की स्थिति देखी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा यात्रियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सचिन पटेल समेत जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश सरकार मुखिया महन्त श्री आदित्यनाथ योगी जी मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों बस चलने प्राइवेट वाहन चालकों द्वारा फर्जी शिकायत दर्ज कराकर बंद कराना चाह रहे हैं जब विपिन विहारी प्रधान प्रतिनिधि ने बताया समय समय पर बस प्रति दिन आती रात्रि विश्राम कर पुनः सुबह बांदा जाती है सुबह दोपहर शाम तीन चक्कर लगाते हैं4
- पूर्व विधायक राकेश सिंह से खास बातचीत #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #लखनऊ #फतेहपुर #Harchandpur #पंचवटी #RakeshSingh #DineshPratapSingh #vidhayak #BJP4IND पूर्व विधायक राकेश सिंह से खास बातचीत #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #लखनऊ #फतेहपुर #Harchandpur #पंचवटी #RakeshSingh #DineshPratapSingh #vidhayak #BJP4IND1
- ऊंचाहार: किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र सीमा को लेकर विवाद, कोतवाली में जमकर हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा,,, रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र सीमा और 'नेग' (बधाई) मांगने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस मामले में दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। थाने में किन्नरों का हंगामा और पुलिस के फूले हाथ-पांव विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों किन्नरों ने अंदर जमकर हंगामा किया। किन्नरों को दोनों हाथों से जोर-जोर से तालियां बजाकर उग्र विरोध करता देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को सभी किन्नर वापस लौट गए। पहला पक्ष: हिना किन्नर का आरोप कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में लालगंज के डेहटा-चौराहा निवासी हिना किन्नर ने बताया है कि ऊंचाहार निवासी आर.के. किन्नर और उनके भाई दीपक ने उनके साथ अभद्रता की। हिना का आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और यह कहते हुए क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी कि यह उनका इलाका है। हिना ने आरोपियों पर उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष: आर.के. किन्नर का आरोप वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाहार किन्नर समाज के आर.के. किन्नर (संरक्षक सपना गुरु) ने लालगंज के रहने वाले विनय (विपक्षी गुट) के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि विपक्षी गुट का सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपना अलग इलाका है, लेकिन वे मंगलवार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जबरन घुसकर 'बधाई' के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। आर.के. किन्नर का दावा है कि ऊंचाहार उनका जन्मस्थान है और यह क्षेत्र उनके अधिकार में आता है। पुलिस का बयान: इस पूरे मामले में ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित श्योरेन ने बताया कि दो किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा में नेग मांगने का विवाद है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- नमस्कार में शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर राय बरेली थाने के बगल में फल विक्रेता और ऑटो चालक में मारपीट ठेले के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद दोनो पक्षों में जमकर मारपीट तराजू वांट और डंडों से हमले का विडियो वायरल मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के अन्य लोग भी हुए शामिल बछरावा थाना क्षेत्र के बगल का मामलाहै ऑटो और फल वाले दोनों पक्ष की मारपीट1