logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नैनीताल होटल एसोसिएशन ने स्वच्छता के लिए नगर पालिका को सौंपे कूड़ेदान और बेंच नैनीताल। शहर की स्वच्छता बनाए रखने और आगामी नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों के लिए नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने एक सराहनीय पहल की है। एसोसिएशन ने नगर पालिका को 220 से अधिक डस्टबिन (कूड़ेदान) और माल रोड के लिए 10 बेंच (कुर्सियां) भेंट की हैं।एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट और महासचिव वेद शाह ने यह सामग्री पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को सौंपी। पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों के पास ये कूड़ेदान रखे जाएंगे, ताकि कचरा न फैले। उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से नैनीताल को साफ रखने की अपील की है।

47 min ago
user_Nainital news
Nainital news
नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
47 min ago

नैनीताल होटल एसोसिएशन ने स्वच्छता के लिए नगर पालिका को सौंपे कूड़ेदान और बेंच नैनीताल। शहर की स्वच्छता बनाए रखने और आगामी नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों के लिए नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने एक सराहनीय पहल की है। एसोसिएशन ने नगर पालिका को 220 से अधिक डस्टबिन (कूड़ेदान) और माल रोड के लिए 10 बेंच (कुर्सियां) भेंट की हैं।एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट और महासचिव वेद शाह ने यह सामग्री पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को सौंपी। पदाधिकारियों ने बताया कि महोत्सव के दौरान मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों के पास ये कूड़ेदान रखे जाएंगे, ताकि कचरा न फैले। उन्होंने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से नैनीताल को साफ रखने की अपील की है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • देव-वृक्ष के आगमन से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी, कल से शुरू होगा मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण नैनीताल। सरोवर नगरी में ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को धार्मिक और पारंपरिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के मुख्य अनुष्ठान के तहत, श्री राम सेवक सभा का दल मंगोली गांव से पवित्र कदली (केले) के वृक्ष को लेकर नैनीताल पहुंचा। सूखाताल पहुंचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ पवित्र देव-वृक्ष का भव्य स्वागत किया।इसके बाद, कदली वृक्ष को तल्लीताल स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर ले जाया गया, जहां पुरोहितों ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद, कुमाऊं के प्रसिद्ध छोलिया नृत्य की थाप पर भव्य नगर भ्रमण यात्रा शुरू हुई। मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।अंत में पवित्र वृक्ष को मां नयना देवी मंदिर परिसर पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार से मां की भव्य मूर्तियों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा, और श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    देव-वृक्ष के आगमन से भक्तिमय हुई सरोवर नगरी, कल से शुरू होगा मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण
नैनीताल। सरोवर नगरी में ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को धार्मिक और पारंपरिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव के मुख्य अनुष्ठान के तहत, श्री राम सेवक सभा का दल मंगोली गांव से पवित्र कदली (केले) के वृक्ष को लेकर नैनीताल पहुंचा। सूखाताल पहुंचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ पवित्र देव-वृक्ष का भव्य स्वागत किया।इसके बाद, कदली वृक्ष को तल्लीताल स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर ले जाया गया, जहां पुरोहितों ने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद, कुमाऊं के प्रसिद्ध छोलिया नृत्य की थाप पर भव्य नगर भ्रमण यात्रा शुरू हुई। मां नंदा-सुनंदा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।अंत में पवित्र वृक्ष को मां नयना देवी मंदिर परिसर पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार से मां की भव्य मूर्तियों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा, और श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    41 min ago
  • नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद *डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया। *अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण* *1.* मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष। *बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।* *2.* संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष। *बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।* *बरामदगी का विवरण* - कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस - तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 - इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम* *1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम *2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम *3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम *4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज *5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF *6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF
    2
    नशा मुक्ति अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस एवं STF की संयुक्त कार्रवाई, 1.155 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद
*डॉ0 मंजूनाथ टी.सी.,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 15-09-2026 को *श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम* के नेतृत्व में *काठगोदाम पुलिस एवं STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम* द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए *02 चरस तस्करों को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर, काठगोदाम* के पास  अभियुक्तों को मादक पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया।
*अभियुक्त मनोज चंद्र के कब्जे से 609 ग्राम* अवैध चरस तथा *अभियुक्त संजय चंद्र के कब्जे से 546 ग्राम* अवैध चरस बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से *कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस* बरामद हुई। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में *प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402* को भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
*1.* मनोज चंद्र पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 29 वर्ष।
*बरामदगी: 609 ग्राम अवैध चरस।*
*2.* संजय चंद्र पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, जनपद चंपावत, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी: 546 ग्राम अवैध चरस।*
*बरामदगी का विवरण*
- कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस
- तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402
- 
इस संबंध में -कोतवाली काठगोदाम में *मु0अ0सं0 116/26, धारा 08/20/60 NDPS Act* के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस टीम*
*1.* श्री जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम
*2.* व0उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार कोतवाली काठगोदाम
*3.* हे0का0 प्रताप गड़िया कोतवाली काठगोदाम
*4.* उ0नि0 चंदन सिंह बिष्ट, STF कुमाऊं रेंज
*5.* उ0नि0 प्रकाश भगत STF
*6.* हे0का0 मोहित वर्मा STF
    user_Local khabre NTL
    Local khabre NTL
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    3
    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भाजपा नेता मनोज पाठक ने ग्रामीणों को सम्मान पत्र सहित फिजियोथैरेपी मशीन दान की
कोटाबाग के बुजुनियाहल्दू में गुरुवार को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  एवं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा मनोज पाठक के नेतृत्व में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘ग्रामश्री सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। वही इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर एक मनोज पाठक ने ग्राम वासियों की सुविधा के लिए फिजियोथैरेपी मशीन दान की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं सहित सैकड़ों प्रतिष्ठितजनों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay
    1
    teluguay hotel do you know where suppately pyar kaisa hota Hai uska udahara piartos Abdullah usme channel Vincent koi Dil SE likha Hai kahani apni Holi Dil SE kahani apni bol jati Hai kahani Meri aadhi Aditya Meri uski audio okay
    user_Lokesh Yadav
    Lokesh Yadav
    Speech Therapist भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • दोराहा चौकी क्षेत्र में चोरी, लाखों के जेवर और 25 हजार की नकदी पार बाजपुर। दोराहा चौकी क्षेत्र के गांव बाजपुर में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा चोरों के संभावित रास्तों की जांच की।
    1
    दोराहा चौकी क्षेत्र में चोरी, लाखों के जेवर और 25 हजार की नकदी पार
बाजपुर। दोराहा चौकी क्षेत्र के गांव बाजपुर में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा चोरों के संभावित रास्तों की जांच की।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • रामनगर ब्यूरो रिपोर्ट । युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर अज्ञात हमलावरोन हमला कर दिया
    1
    रामनगर ब्यूरो रिपोर्ट । युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर अज्ञात हमलावरोन हमला कर दिया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Ramnagar, Nainital•
    7 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    1
    बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • जल संस्थान में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई पूजा नैनीताल। सृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर नैनीताल जल संस्थान और सूखाताल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद मशीनों, पंपों और तकनीकी औजारों की विशेष साफ-सफाई की।पुजारी दयाल कृष्ण कांडपाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने सरकारी मशीनों पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र गंगोला, जेई चेतन कुमार सहित हेमंत कुमार और विशन रौतेला जैसे कई कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ऊर्जा निगम के आईटीआई पाइंस में भी यंत्रों की पूजा की गई।
    1
    जल संस्थान में श्रद्धा के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, मशीनों और औजारों की हुई पूजा
नैनीताल। सृष्टि के रचनाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर नैनीताल जल संस्थान और सूखाताल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान संस्थान के कर्मचारियों और अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद मशीनों, पंपों और तकनीकी औजारों की विशेष साफ-सफाई की।पुजारी दयाल कृष्ण कांडपाल ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्होंने सरकारी मशीनों पर तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधे और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता गजेंद्र गंगोला, जेई चेतन कुमार सहित हेमंत कुमार और विशन रौतेला जैसे कई कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं ऊर्जा निगम के आईटीआई पाइंस में भी यंत्रों की पूजा की गई।
    user_Nainital news
    Nainital news
    नैनीताल, नैनीताल, उत्तराखंड•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.