logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पीएम ओर गृहमंत्री का फूंका पुतला पाली। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को पाली में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अम्बेडकर सर्कल से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन के साथ प्रधानमंत्री ओर गृहमंत्री का पुतला भी फूंका। पूरे प्रदर्शन के खास बात ये रही कि कोंग्रेश के पार्षद भी नहीं पहुंचे।सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के लोग का सैलाब दिखा। बाइट भीमराज भाटी विधायक पाली

3 hrs ago
user_Hastpal singh
Hastpal singh
पाली, पाली, राजस्थान•
3 hrs ago

कथित वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पीएम ओर गृहमंत्री का फूंका पुतला पाली। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को पाली में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अम्बेडकर सर्कल से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन के साथ प्रधानमंत्री ओर गृहमंत्री का पुतला भी फूंका। पूरे प्रदर्शन के खास बात ये रही कि कोंग्रेश के पार्षद भी नहीं पहुंचे।सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र के लोग का सैलाब दिखा। बाइट भीमराज भाटी विधायक पाली

  • user_अमरसिंह राजपुत अमरसिंह राणावास
    अमरसिंह राजपुत अमरसिंह राणावास
    पाली, पाली, राजस्थान
    पुतले जलाने से कुछ नहीं होगा, हिम्मत है तो सामने जाकर बात करना चाहीये, ये सब कुछ बेकार टाईम पास करने में पब्लिक को बेवकुफ नेता बनाते है
    59 min ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई। जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके। भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।
    1
    EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, 

भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक

पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा  रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया।
पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई।
जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके।
भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। 
पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जोधपुर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन। 23 सितंबर के धमाके के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने रिश्तेदारों पर बनाया दबाव तो किया सरेंडर।
    1
    जोधपुर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन।
23 सितंबर के धमाके के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने रिश्तेदारों पर बनाया दबाव तो किया सरेंडर।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात हंगामा: शराब पार्टी के बाद दो पक्षों में मारपीट जोधपुर।शहर के हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान हंगामे की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिसोर्ट में देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    1
    हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात हंगामा: शराब पार्टी के बाद दो पक्षों में मारपीट
जोधपुर।शहर के हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान हंगामे की सूचना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार रिसोर्ट में देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    user_Sandeep Harsh
    Sandeep Harsh
    Local News Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब का भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी। आज जोधपुर के महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब के निवास स्थान पर जाकर मां भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव उम्मेद सिंह
    3
    महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब का भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी।
आज जोधपुर के महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब के निवास स्थान पर जाकर मां भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी।
प्रदेश महासचिव
उम्मेद सिंह
    user_दिव्य संस्कार न्यूज़
    दिव्य संस्कार न्यूज़
    Photographer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • अमेज़न के जंगल में दिखी रहस्यमयी आदिवासी बस्ती, वीडियो वायरल आसमान से रिकॉर्ड हुए वीडियो ने दुनिया का ध्यान खींचा, लेकिन इसे “नई जनजाति” कहना अभी सही नहीं अमेज़न: ब्राजील के अमेज़न जंगल से सामने आया एक हवाई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घने जंगल के बीच एक आदिवासी बस्ती और वहां मौजूद लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो के बाद दावा किया जा रहा है कि यह ऐसी जनजाति है जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रह रही है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस खास वीडियो में दिखाई देने वाले समुदाय की पहचान और उसके पूरी तरह “अलग-थलग” होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए इसे किसी नई या अज्ञात जनजाति की खोज कहना जल्दबाजी होगी। फिर भी, ब्राजील के अमेज़न में ऐसे isolated Indigenous communities वास्तव में मौजूद हैं, जो बाहरी समाज से संपर्क से दूर रहते हैं। ब्राजील की सरकारी संस्था FUNAI ऐसे समुदायों के क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा करती है। इन समुदायों के लिए जंगल केवल घर नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, भोजन और जीवन का आधार है। विशेषज्ञों और संरक्षण संस्थाओं का जोर इस बात पर है कि उनकी जमीन, निजता और अपनी जीवनशैली चुनने के अधिकार का सम्मान किया जाए। वायरल वीडियो ने भले ही कई सवाल खड़े किए हों, लेकिन इसकी सबसे बड़ी सीख यही है कि अमेज़न में आज भी ऐसी मानव सभ्यताएं मौजूद हैं, जिनका जीवन प्रकृति के बेहद करीब है।
    1
    अमेज़न के जंगल में दिखी रहस्यमयी आदिवासी बस्ती, वीडियो वायरल
आसमान से रिकॉर्ड हुए वीडियो ने दुनिया का ध्यान खींचा, लेकिन इसे “नई जनजाति” कहना अभी सही नहीं
अमेज़न: ब्राजील के अमेज़न जंगल से सामने आया एक हवाई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घने जंगल के बीच एक आदिवासी बस्ती और वहां मौजूद लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो के बाद दावा किया जा रहा है कि यह ऐसी जनजाति है जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रह रही है।
हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस खास वीडियो में दिखाई देने वाले समुदाय की पहचान और उसके पूरी तरह “अलग-थलग” होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए इसे किसी नई या अज्ञात जनजाति की खोज कहना जल्दबाजी होगी।
फिर भी, ब्राजील के अमेज़न में ऐसे isolated Indigenous communities वास्तव में मौजूद हैं, जो बाहरी समाज से संपर्क से दूर रहते हैं। ब्राजील की सरकारी संस्था FUNAI ऐसे समुदायों के क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा करती है।
इन समुदायों के लिए जंगल केवल घर नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, भोजन और जीवन का आधार है। विशेषज्ञों और संरक्षण संस्थाओं का जोर इस बात पर है कि उनकी जमीन, निजता और अपनी जीवनशैली चुनने के अधिकार का सम्मान किया जाए।
वायरल वीडियो ने भले ही कई सवाल खड़े किए हों, लेकिन इसकी सबसे बड़ी सीख यही है कि अमेज़न में आज भी ऐसी मानव सभ्यताएं मौजूद हैं, जिनका जीवन प्रकृति के बेहद करीब है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कहा कि पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ। तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।
    2
    पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे
शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। 
जिसमें कहा कि  पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। 
बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ।
तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया
रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Sandeep Harsh
    Sandeep Harsh
    Local News Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    1
    SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा
निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.