logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_Sandeep Harsh
Sandeep Harsh
Local News Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    1
    SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा
निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई। जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके। भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।
    1
    EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, 

भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक

पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा  रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया।
पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई।
जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके।
भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। 
पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • EWS सरलीकरण आरक्षण को लेकर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान, सर्व समाज से की एकजुट होने की अपील ​पाली / समाचार ब्यूरो: ​EWS आरक्षण सरलीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ रहने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे पर वह हर कदम पर उनका पूरा साथ देंगे। ​कार्यक्रम के दौरान विधायक भाटी का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर एक विशाल रोडशो निकाला गया, जिसमें लगभग 100 कार और 50 पिकअप गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। स्वागत के दौरान JCB से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विधायक का जोशीले अंदाज में अभिनंदन किया। ​रिपोर्ट: दिपांशु चौहान | न्यू राजस्थान धारा
    1
    EWS सरलीकरण आरक्षण को लेकर शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का बड़ा बयान, सर्व समाज से की एकजुट होने की अपील
​पाली / समाचार ब्यूरो:
​EWS आरक्षण सरलीकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ रहने की अपील की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि इस मुद्दे पर वह हर कदम पर उनका पूरा साथ देंगे।  
​कार्यक्रम के दौरान विधायक भाटी का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर एक विशाल रोडशो निकाला गया, जिसमें लगभग 100 कार और 50 पिकअप गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। स्वागत के दौरान JCB से फूलों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने विधायक का जोशीले अंदाज में अभिनंदन किया।  
​रिपोर्ट: दिपांशु चौहान | न्यू राजस्थान धारा
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वे सांसद सेवा केंद्र में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले:देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूरे आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। विपक्ष का 'मतभेद' का दावा पूरी तरह झूठा है। *. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का सच:* यह पत्र आयोग की किसी नीति या IT प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली तक सीमित आंतरिक मामला था। इसका SIR से कोई लेना-देना नहीं है। *4. फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:* SIR के लिए फॉर्म-6 से संलग्न घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को ही वैध ठहरा चुका है। किसी प्रक्रिया में कोई हेरफेर नहीं किया गया है। आयोग हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए कटिबद्ध है:* जबकि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है, आयोग रैन बसेरों, मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर रहा है जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कभी EVM को 'ब्लैक बॉक्स' बताना, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। चुनाव आयोग की इस स्पष्टता के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तथ्यों का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे
    3
    चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई

चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई
रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 
पाली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा महापौर  नमिता बुबकिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वे सांसद सेवा केंद्र में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया  सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले:देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूरे आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। विपक्ष का 'मतभेद' का दावा पूरी तरह झूठा है।
*. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का सच:* यह पत्र आयोग की किसी नीति या IT प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली तक सीमित आंतरिक मामला था। इसका SIR से कोई लेना-देना नहीं है।
*4. फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:* SIR के लिए फॉर्म-6 से संलग्न घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को ही वैध ठहरा चुका है। किसी प्रक्रिया में कोई हेरफेर नहीं किया गया है।
आयोग हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए कटिबद्ध है:* जबकि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है, आयोग रैन बसेरों, मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर रहा है
जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कभी EVM को 'ब्लैक बॉक्स' बताना, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।
चुनाव आयोग की इस स्पष्टता के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तथ्यों का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • EWS यात्रा सरलीकरण के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत; सर्व समाज से एकजुट रहने की अपील, JCB से हुई पुष्प वर्षा न्यूज़: दीपांशु चौहान | राजस्थान धारा ​पाली | EWS यात्रा सरलीकरण कार्यक्रम के तहत पाली आगमन पर शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मंच से सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुहिम और समाज के हर संघर्ष में वह पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे। ​100 कारों और 50 पिकअप के साथ निकला भव्य रोड शो स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस काफिले में 100 से अधिक कारें और 50 से ज्यादा पिकअप गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो के पूरे मार्ग में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लोगों ने नारेबाजी कर विधायक का स्वागत किया। ​JCB से हुई फूलों की बारिश विधायक भाटी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए समर्थकों ने अनोखा तरीका अपनाया। रोड शो के मुख्य मार्ग पर JCB मशीनों की मदद से विधायक के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहजनक बना रहा।
    4
    EWS यात्रा सरलीकरण के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत; सर्व समाज से एकजुट रहने की अपील, JCB से हुई पुष्प वर्षा
न्यूज़: दीपांशु चौहान | राजस्थान धारा  
​पाली | EWS यात्रा सरलीकरण कार्यक्रम के तहत पाली आगमन पर शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया।  
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मंच से सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुहिम और समाज के हर संघर्ष में वह पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे।  
​100 कारों और 50 पिकअप के साथ निकला भव्य रोड शो
स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस काफिले में 100 से अधिक कारें और 50 से ज्यादा पिकअप गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो के पूरे मार्ग में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लोगों ने नारेबाजी कर विधायक का स्वागत किया।  
​JCB से हुई फूलों की बारिश
विधायक भाटी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए समर्थकों ने अनोखा तरीका अपनाया। रोड शो के मुख्य मार्ग पर JCB मशीनों की मदद से विधायक के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहजनक बना रहा।
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कहा कि पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ। तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।
    2
    पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे
शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। 
जिसमें कहा कि  पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। 
बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ।
तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया
रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • जोधपुर केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड में शहीद 3 दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि, पाली में निकाला कैंडल मार्च पाली में 3 दमकलकर्मियों को नगर निगम के अग्निशमन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण अग्निकांड में 3 दमकलकर्मियों की मौत हो गई थी। उनके सम्मान में पाली नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी और सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। शाम को पूरे फायर स्टाफ की ओर से सूरजपोल चौराहे से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्तंभ पहुंचकर दमकलकर्मियों और अधिकारियों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि बासनी स्थित केमिकल फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान केमिकल की चपेट में आने से 14 से 15 दमकलकर्मी झुलस गए थे, जिनमें से 3 फायरफाइटर्स की मौत हो गई थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया।
    1
    जोधपुर केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड में शहीद 3 दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि, पाली में निकाला कैंडल मार्च
पाली में 3 दमकलकर्मियों को नगर निगम के अग्निशमन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण अग्निकांड में 3 दमकलकर्मियों की मौत हो गई थी।
उनके सम्मान में पाली नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी और सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। शाम को पूरे फायर स्टाफ की ओर से सूरजपोल चौराहे से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्तंभ पहुंचकर दमकलकर्मियों और अधिकारियों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दे कि बासनी स्थित केमिकल फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान केमिकल की चपेट में आने से 14 से 15 दमकलकर्मी झुलस गए थे, जिनमें से 3 फायरफाइटर्स की मौत हो गई थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया।
    user_DHARA DIGITAL NEWS
    DHARA DIGITAL NEWS
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ओसियां के पास नेवरा रोड पर सड़क हादसासड़क हादसे में नेवरा के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर नेवरा रोड। ओसियां-जोधपुर हाईवे पर नेवरा रोड के पास हुए सड़क हादसे में नेवरा गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र एवं हनुमान सिंह राजपुरोहित के पुत्र का निधन हो गया। हादसे की खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। सड़क हादसे में नेवरा के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर नेवरा रोड। ओसियां-जोधपुर हाईवे पर नेवरा रोड के पास हुए सड़क हादसे में नेवरा गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र एवं हनुमान सिंह राजपुरोहित के पुत्र का निधन हो गया। हादसे की खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
    1
    ओसियां के पास नेवरा रोड पर सड़क हादसासड़क हादसे में नेवरा के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नेवरा रोड। ओसियां-जोधपुर हाईवे पर नेवरा रोड के पास हुए सड़क हादसे में नेवरा गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र एवं हनुमान सिंह राजपुरोहित के पुत्र का निधन हो गया। हादसे की खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
सड़क हादसे में नेवरा के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नेवरा रोड। ओसियां-जोधपुर हाईवे पर नेवरा रोड के पास हुए सड़क हादसे में नेवरा गांव के सरपंच लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित के पौत्र एवं हनुमान सिंह राजपुरोहित के पुत्र का निधन हो गया। हादसे की खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
    user_Omprakash Prajapat
    Omprakash Prajapat
    बापिणी, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.