चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वे सांसद सेवा केंद्र में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले:देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूरे आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। विपक्ष का 'मतभेद' का दावा पूरी तरह झूठा है। *. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का सच:* यह पत्र आयोग की किसी नीति या IT प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली तक सीमित आंतरिक मामला था। इसका SIR से कोई लेना-देना नहीं है। *4. फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:* SIR के लिए फॉर्म-6 से संलग्न घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को ही वैध ठहरा चुका है। किसी प्रक्रिया में कोई हेरफेर नहीं किया गया है। आयोग हर पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए कटिबद्ध है:* जबकि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है, आयोग रैन बसेरों, मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर रहा है जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कभी EVM को 'ब्लैक बॉक्स' बताना, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। चुनाव आयोग की इस स्पष्टता के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तथ्यों का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे
चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और INDI गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा ने पत्रकार वार्ता में दी सफाई रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली मोबाइल नंबर 9929048133 पाली। भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा महापौर नमिता बुबकिया ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त प्रेस नोट ने कांग्रेस और INDI गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और मनगढंत कहानियों की राजनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वे सांसद सेवा केंद्र में पत्रकार वार्ता
को संबोधित कर रहे थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया सर्वसम्मति से हुए सभी फैसले:देश भर में संचालित स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सहित सभी प्रमुख निर्णय पूरे आयोग की पूर्ण सहमति से लिए गए हैं। विपक्ष का 'मतभेद' का दावा पूरी तरह झूठा है। *. कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजे गए पत्र का सच:* यह पत्र आयोग की किसी नीति या IT प्रभाग से संबंधित नहीं था, बल्कि डेपुटेशन पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली तक सीमित आंतरिक मामला था। इसका SIR से कोई लेना-देना नहीं है। *4. फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर:* SIR के लिए फॉर्म-6 से संलग्न घोषणापत्र को माननीय सर्वोच्च न्यायालय 27 मई 2026 को ही वैध ठहरा चुका है। किसी प्रक्रिया में कोई हेरफेर नहीं किया गया है। आयोग हर
पात्र नागरिक को मताधिकार देने के लिए कटिबद्ध है:* जबकि विपक्ष केवल अफवाहें फैलाता है, आयोग रैन बसेरों, मजदूरों और बेघरों के लिए विशेष कैंप लगाकर और घर-घर जाकर BLO के माध्यम से फॉर्म एकत्र कर रहा है जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीझ और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप मढ़ने लगता है। कभी EVM को 'ब्लैक बॉक्स' बताना, कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। चुनाव आयोग की इस स्पष्टता के बाद कांग्रेस नेतृत्व को देश और संवैधानिक संस्थाओं से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए और तथ्यों का सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर पुर्व सभापति महेंद्र बोहरा जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी उपस्थित रहे
- EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई। जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके। भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- जोधपुर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन। 23 सितंबर के धमाके के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने रिश्तेदारों पर बनाया दबाव तो किया सरेंडर।1
- हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात हंगामा: शराब पार्टी के बाद दो पक्षों में मारपीट जोधपुर।शहर के हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान हंगामे की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिसोर्ट में देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब का भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी। आज जोधपुर के महापौर श्रीमान प्रसन्नचंद जी मेहता साहब के निवास स्थान पर जाकर मां भटियाणी पुत्र संगठन द्वारा माला पहनाकर बधाई दी। प्रदेश महासचिव उम्मेद सिंह3
- अमेज़न के जंगल में दिखी रहस्यमयी आदिवासी बस्ती, वीडियो वायरल आसमान से रिकॉर्ड हुए वीडियो ने दुनिया का ध्यान खींचा, लेकिन इसे “नई जनजाति” कहना अभी सही नहीं अमेज़न: ब्राजील के अमेज़न जंगल से सामने आया एक हवाई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में घने जंगल के बीच एक आदिवासी बस्ती और वहां मौजूद लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो के बाद दावा किया जा रहा है कि यह ऐसी जनजाति है जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह अलग रह रही है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस खास वीडियो में दिखाई देने वाले समुदाय की पहचान और उसके पूरी तरह “अलग-थलग” होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए इसे किसी नई या अज्ञात जनजाति की खोज कहना जल्दबाजी होगी। फिर भी, ब्राजील के अमेज़न में ऐसे isolated Indigenous communities वास्तव में मौजूद हैं, जो बाहरी समाज से संपर्क से दूर रहते हैं। ब्राजील की सरकारी संस्था FUNAI ऐसे समुदायों के क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा करती है। इन समुदायों के लिए जंगल केवल घर नहीं, बल्कि उनकी संस्कृति, भोजन और जीवन का आधार है। विशेषज्ञों और संरक्षण संस्थाओं का जोर इस बात पर है कि उनकी जमीन, निजता और अपनी जीवनशैली चुनने के अधिकार का सम्मान किया जाए। वायरल वीडियो ने भले ही कई सवाल खड़े किए हों, लेकिन इसकी सबसे बड़ी सीख यही है कि अमेज़न में आज भी ऐसी मानव सभ्यताएं मौजूद हैं, जिनका जीवन प्रकृति के बेहद करीब है।1
- पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कहा कि पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ। तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।2
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने को लेकर राठौड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना1