logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधे भेंटकर सम्मानित करते हुए किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जल संरचनाओं जैसे- तालाबों, पोखरों, कुओं, आहरों एवं पईनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जल संचयन संरचनाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया।सभी सरकारी भवनों पर अनिवार्य रूप से छत वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण का निर्देश दिया गया। जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा विशेष रूप से स्कूल एवं कॉलेज परिसर में संबंधित पदाधिकारियों को पौधे लगाने का सख्त निर्देश दिया गया। पंचायत में आहर-पईन का जीर्णोद्धार, विस्तृत सर्वे कार्य, अमृत सरोवर का निर्माण तथा चापाकलों एवं कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को जैविक खेती, परंपरागत कृषि और मौसम अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) शेखपुरा द्वारा प्रस्तुत 29 अगस्त 2026 तक की अवयववार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित 44 के लक्ष्य के सापेक्ष 30 पर कार्य प्रगति पर हैशेष लंबित कार्यों को पूर्ण कराने को कहा गया। सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण के लिए कुल 93 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 18 पूर्ण हो चुके हैं और 31 पर कार्य जारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास व नगर निकायों के कुल 27 भवनों में आर.डब्ल्यू.एच. निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में कुल 2,84,050 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2,600 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा 18,000 पर कार्य प्रगति पर है। इस बैठक में जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के संबंधित अधिकारी एवं अंचलाधिकारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, अतः किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

21 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
21 hrs ago

मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधे भेंटकर सम्मानित करते हुए किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जल संरचनाओं जैसे- तालाबों, पोखरों, कुओं, आहरों एवं पईनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जल संचयन संरचनाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया।सभी सरकारी भवनों पर अनिवार्य रूप से छत वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण का निर्देश दिया गया। जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा विशेष रूप से स्कूल एवं कॉलेज परिसर में संबंधित पदाधिकारियों को पौधे लगाने का सख्त निर्देश दिया गया। पंचायत में आहर-पईन का जीर्णोद्धार, विस्तृत सर्वे कार्य, अमृत सरोवर का निर्माण तथा चापाकलों एवं कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को जैविक खेती, परंपरागत कृषि और मौसम अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) शेखपुरा द्वारा प्रस्तुत 29 अगस्त 2026 तक की अवयववार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित 44 के लक्ष्य के सापेक्ष 30 पर कार्य प्रगति पर हैशेष लंबित कार्यों को पूर्ण कराने को कहा गया। सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण के लिए कुल 93 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 18 पूर्ण हो चुके हैं और 31 पर कार्य जारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास व नगर निकायों के कुल 27 भवनों में आर.डब्ल्यू.एच. निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में कुल 2,84,050 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2,600 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा 18,000 पर कार्य प्रगति पर है। इस बैठक में जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के संबंधित अधिकारी एवं अंचलाधिकारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, अतः किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

More news from बिहार and nearby areas
  • मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर', जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लिया जायजा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। ​शिविर स्थल पर पहुँचने पर मेहूस पंचायत के मुखिया द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह, पौधा और शॉल भेंट कर सहृदय स्वागत एवं सम्मानित किया गया। ​77 आवेदनों में से 58 का मौके पर ही निष्पादन ​प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), शेखपुरा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि ​आज के इस सहयोग शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। ​प्राप्त आवेदनों में से 58 मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। ​शेष 19 लंबित आवेदनों को समयसीमा के भीतर और पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम गागौर पंचायत में शिविर अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुआ 34 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित किया गया शेष 07 आवेदनों को समयसीमा के अंदर संबंधित पदाधिकारियों निष्पादन कराने हेतु कहा गया। इसी क्रम में ​शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया जिसमें ​04 नए जॉब कार्ड एवं 03 लेबर कार्ड का वितरण किया गया। ​जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां ​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गाँव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। ​"सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल आपूर्ति (नल-जल), गली-नाली निर्माण, भूमि विवाद और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।" — श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी (शेखपुरा) ​वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ​इस सहयोग शिविर में प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (एडीएम), प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
    1
    मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर', जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लिया जायजा
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
​शिविर स्थल पर पहुँचने पर मेहूस पंचायत के मुखिया द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह, पौधा और शॉल भेंट कर सहृदय स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
​77 आवेदनों में से 58 का मौके पर ही निष्पादन
​प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), शेखपुरा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि ​आज के इस सहयोग शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। ​प्राप्त आवेदनों में से 58 मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।
​शेष 19 लंबित आवेदनों को समयसीमा के भीतर और पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम गागौर पंचायत में शिविर अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुआ 34 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित किया गया शेष 07 आवेदनों को समयसीमा के अंदर संबंधित पदाधिकारियों निष्पादन कराने हेतु कहा गया।  इसी क्रम में ​शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया जिसमें 
​04 नए जॉब कार्ड एवं 03 लेबर कार्ड का वितरण किया गया।
​जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां ​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गाँव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।
​"सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल आपूर्ति (नल-जल), गली-नाली निर्माण, भूमि विवाद और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।"
— श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी (शेखपुरा)
​वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
​इस सहयोग शिविर में प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (एडीएम), प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • लखीसराय। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज के जाने के विरोध में निकला आक्रोश कुमार एवं किया पुतला दहन लखीसराय। राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चितरंजन आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहीद द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद द्वार के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं, जिससे भाजपा सरकार घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवालों का जवाब देने के बजाय मुकदमों के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    लखीसराय। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज के जाने के विरोध में निकला आक्रोश कुमार एवं किया पुतला दहन
लखीसराय। राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चितरंजन आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहीद द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद द्वार के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं, जिससे भाजपा सरकार घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवालों का जवाब देने के बजाय मुकदमों के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • पक़रीबरावा यदुवंशी जागृति मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कैलाश प्रसाद यादव बने नए संयोजक पक़रीबरावा यदुवंशी जागृति मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कैलाश प्रसाद यादव बने नए संयोजक
    1
    पक़रीबरावा यदुवंशी जागृति मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कैलाश प्रसाद यादव बने नए संयोजक
पक़रीबरावा यदुवंशी जागृति मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कैलाश प्रसाद यादव बने नए संयोजक
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • जिला परिवाहन पदाधिकारी की खास अपील एवं चालान से संबंधित दी अहम जानकारी सभी जिला वासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से पुराने एवं लंबित ट्रैफिक चालानों तथा त्रुटिपूर्ण चालानों के मामलों के निपटारे का अवसर मिलेगा। विभागीय निर्देशों के अंतर्गत पात्र मामलों में विशेष छूट, अधिकतम 50 प्रतिशत तक, प्रदान किए जाने का प्रावधान है।अतः सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों से अनुरोध है कि वे दिनांक 12 सितंबर 2026 को लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर अपने लंबित/त्रुटिपूर्ण ट्रैफिक चालानों का नियमानुसार निपटारा कराएं तथा उपलब्ध छूट का लाभ उठाएं।
    1
    जिला परिवाहन पदाधिकारी की खास अपील एवं चालान से संबंधित दी अहम जानकारी 
सभी जिला वासियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 सितंबर 2026 को लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से पुराने एवं लंबित ट्रैफिक चालानों तथा त्रुटिपूर्ण चालानों के मामलों के निपटारे का अवसर मिलेगा। विभागीय निर्देशों के अंतर्गत पात्र मामलों में विशेष छूट, अधिकतम 50 प्रतिशत तक, प्रदान किए जाने का प्रावधान है।अतः सभी संबंधित वाहन मालिकों एवं चालकों से अनुरोध है कि वे दिनांक 12 सितंबर 2026 को लखीसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर अपने लंबित/त्रुटिपूर्ण ट्रैफिक चालानों का नियमानुसार निपटारा कराएं तथा उपलब्ध छूट का लाभ उठाएं।
    user_CHANDAN MISHRA6936
    CHANDAN MISHRA6936
    Local News Reporter लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • बाल शनिधाम मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन शीला का कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निकलेगा कलश यात्रा
    1
    बाल शनिधाम मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति और गोवर्धन शीला का कृष्ण जन्माष्टमी के दिन निकलेगा कलश यात्रा
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • यूजीसी लागू करो कॉलेजियम सिस्टम समाप्त करो, अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।
    1
    यूजीसी लागू करो कॉलेजियम सिस्टम समाप्त करो, अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • मंगलवार को आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार मंगलवार को आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के कई अति-संवेदनशील इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सहरा, बटौरा, सुजावलपुर, जैसे गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अक्सर मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और सड़कों की सुरक्षा व मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को प्रभावित या सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए तुरंत टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। ​ उप स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने, पशु दवाओं का स्टॉक रखने और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंचल और आपदा विभाग को राहत सामग्री की अग्रिम उपलब्धता, पॉलीथिन शीट्स की पर्याप्त व्यवस्था, नावों का समय पर पंजीकरण कराने, सामुदायिक किचेन के निर्माण की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाटकुसुभा) सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।
    1
    मंगलवार को  आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
मंगलवार को  आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के कई अति-संवेदनशील इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सहरा, बटौरा, सुजावलपुर, जैसे गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अक्सर मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और सड़कों की सुरक्षा व मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को प्रभावित या सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए तुरंत टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है।
​ उप स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने, पशु दवाओं का स्टॉक रखने और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंचल और आपदा विभाग को राहत सामग्री की अग्रिम उपलब्धता, पॉलीथिन शीट्स की पर्याप्त व्यवस्था, नावों का समय पर पंजीकरण कराने, सामुदायिक किचेन के निर्माण की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाटकुसुभा) सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • बेढ़ना में चार युवकों की मौत से गमगीन हुए विधायक अनंत सिंह, शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    1
    बेढ़ना में चार युवकों की मौत से गमगीन हुए विधायक अनंत सिंह, शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता
बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.