मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर', जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लिया जायजा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। शिविर स्थल पर पहुँचने पर मेहूस पंचायत के मुखिया द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह, पौधा और शॉल भेंट कर सहृदय स्वागत एवं सम्मानित किया गया। 77 आवेदनों में से 58 का मौके पर ही निष्पादन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), शेखपुरा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज के इस सहयोग शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 58 मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष 19 लंबित आवेदनों को समयसीमा के भीतर और पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम गागौर पंचायत में शिविर अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुआ 34 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित किया गया शेष 07 आवेदनों को समयसीमा के अंदर संबंधित पदाधिकारियों निष्पादन कराने हेतु कहा गया। इसी क्रम में शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया जिसमें 04 नए जॉब कार्ड एवं 03 लेबर कार्ड का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गाँव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। "सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल आपूर्ति (नल-जल), गली-नाली निर्माण, भूमि विवाद और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।" — श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी (शेखपुरा) वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति इस सहयोग शिविर में प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (एडीएम), प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।

- लखीसराय। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज के जाने के विरोध में निकला आक्रोश कुमार एवं किया पुतला दहन लखीसराय। राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चितरंजन आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहीद द्वार तक आक्रोश मार्च निकाला गया। जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहीद द्वार के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जनहित के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं, जिससे भाजपा सरकार घबरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सवालों का जवाब देने के बजाय मुकदमों के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- पकरीबरावां में आईजी विकास वैभव का औचक निरीक्षण: साइबर क्राइम पर नकेल और ट्रैफिक जाम से राहत के दिए सख्त निर्देश; ग्रामीणों ने FIR वापसी की लगाई गुहार पकरीबरावां में आईजी विकास वैभव का औचक निरीक्षण: साइबर क्राइम पर नकेल और ट्रैफिक जाम से राहत के दिए सख्त निर्देश; ग्रामीणों ने FIR वापसी की लगाई गुहार1
- जब तक भारत में जात-पात के नाम पर भेदभाव छुआछूत होगा तब तक आरक्षण जारी रहेगा। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच1
- बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा1
- चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो जा सकती है जान, मझौली स्कूल में RPF- GRP ने बच्चों को किया जागरूक चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो जा सकती है जान, मझौली स्कूल में RPF- GRP ने बच्चों को किया जागरूक चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना महज शरारत नहीं, बल्कि यात्रियों की जान के लिए गंभीर खतरा है। स्टोन पेल्टिंग की घटनाओं पर रोक लगाने और बच्चों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मझौली में RPF और GRP बख्तियारपुर की टीम ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। जवानों ने बच्चों को बताया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकने से खिड़की के शीशे टूट सकते हैं और यात्रियों को गंभीर चोट लगने के साथ उनकी जान भी जा सकती है। बच्चों से ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होने तथा आसपास किसी व्यक्ति द्वारा पत्थरबाजी किए जाने पर तत्काल पुलिस या रेलवे सुरक्षा बल को सूचना देने की अपील की गई। अभियान के दौरान ACP (Alarm Chain Pulling) यानी आपातकालीन स्थिति के अलावा अनावश्यक रूप से चेन खींचने से बचने की हिदायत दी गई। इसके दुरुपयोग पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। इसके अलावा ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से नशीला पदार्थ या खाद्य सामग्री नहीं लेने तथा नशाखुरानी से बचने के उपायों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया। RPF और GRP की टीम ने बच्चों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, सुरक्षित रेल यात्रा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना RPF, GRP अथवा रेलवे हेल्पलाइन को देने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा का संदेश उनके परिवार और गांव-समाज तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े सवाल भी पूछे और सुरक्षित रेल यात्रा के नियमों को समझा। RPF और GRP के जवानों ने बच्चों से स्वयं सुरक्षित रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्टोन पेल्टिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल बख्तियारपुर के IPF जवाहरलाल सहित RPF के सभी जवान मौजूद रहे।1
- मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधे भेंटकर सम्मानित करते हुए किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जल संरचनाओं जैसे- तालाबों, पोखरों, कुओं, आहरों एवं पईनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जल संचयन संरचनाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया।सभी सरकारी भवनों पर अनिवार्य रूप से छत वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण का निर्देश दिया गया। जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा विशेष रूप से स्कूल एवं कॉलेज परिसर में संबंधित पदाधिकारियों को पौधे लगाने का सख्त निर्देश दिया गया। पंचायत में आहर-पईन का जीर्णोद्धार, विस्तृत सर्वे कार्य, अमृत सरोवर का निर्माण तथा चापाकलों एवं कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को जैविक खेती, परंपरागत कृषि और मौसम अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) शेखपुरा द्वारा प्रस्तुत 29 अगस्त 2026 तक की अवयववार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित 44 के लक्ष्य के सापेक्ष 30 पर कार्य प्रगति पर हैशेष लंबित कार्यों को पूर्ण कराने को कहा गया। सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण के लिए कुल 93 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 18 पूर्ण हो चुके हैं और 31 पर कार्य जारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास व नगर निकायों के कुल 27 भवनों में आर.डब्ल्यू.एच. निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में कुल 2,84,050 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2,600 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा 18,000 पर कार्य प्रगति पर है। इस बैठक में जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के संबंधित अधिकारी एवं अंचलाधिकारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, अतः किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।1
- बहुजन समाज एक, जुट हो। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।1
- बेढ़ना में चार युवकों की मौत से गमगीन हुए विधायक अनंत सिंह, शोकाकुल परिवारों को दी आर्थिक सहायता बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- बेढ़ना में चार युवकों की मौत से मचा कोहराम, गमगीन अनंत सिंह पहुंचे शोकाकुल परिवारों के बीच, दी आर्थिक मदद बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।1