बेढ़ना में चार युवकों की मौत से मचा कोहराम, गमगीन अनंत सिंह पहुंचे शोकाकुल परिवारों के बीच, दी आर्थिक मदद बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
बेढ़ना में चार युवकों की मौत से मचा कोहराम, गमगीन अनंत सिंह पहुंचे शोकाकुल परिवारों के बीच, दी आर्थिक मदद बाढ़। बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार युवकों की मौत की घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह बेढ़ना गांव पहुंचे और मृतकों के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक अनंत सिंह ने मृत युवकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार खुद को अकेला न समझें। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा साझा की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। विधायक ने कहा कि चार युवकों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से वे स्वयं भी काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को जब भी और जिस समय भी उनकी आवश्यकता होगी, वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवारों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। साथ ही दिवंगत युवकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
- बाढ़ कोर्ट में राजद के पूर्व प्रत्याशी लल्लू मुखिया की पेशी, बोले- न्यायालय पर पूरा भरोसा1
- चेरिया बरियारपुर RTPS काउंटर पर अनियमितता के आरोप, प्रमाणपत्र बनवाने में लोगों को परेशानी1
- ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार के पीसी के बाद बेढ़ना गांव के मृतक के परिजन थाना पहुंचे और प्रेम प्रसंग मामले को झूठा बताया1
- मेहूस पंचायत में जिला प्रशासन का 'सहयोग शिविर', जिलाधिकारी शेखर आनंद ने लिया जायजा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए आज शेखपुरा प्रखंड अंतर्गत मेहूस पंचायत में विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) श्री शेखर आनंद ने स्वयं शिविर स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं और जन-समस्याओं के निष्पादन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। शिविर स्थल पर पहुँचने पर मेहूस पंचायत के मुखिया द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को जल-जीवन-हरियाली का प्रतीक चिन्ह, पौधा और शॉल भेंट कर सहृदय स्वागत एवं सम्मानित किया गया। 77 आवेदनों में से 58 का मौके पर ही निष्पादन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), शेखपुरा ने शिविर की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आज के इस सहयोग शिविर में ग्रामीणों की ओर से कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 58 मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष 19 लंबित आवेदनों को समयसीमा के भीतर और पारदर्शी ढंग से निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम गागौर पंचायत में शिविर अंतर्गत कुल 41 आवेदन प्राप्त हुआ 34 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण निष्पादित किया गया शेष 07 आवेदनों को समयसीमा के अंदर संबंधित पदाधिकारियों निष्पादन कराने हेतु कहा गया। इसी क्रम में शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने लाभार्थियों के बीच कार्ड का वितरण किया जिसमें 04 नए जॉब कार्ड एवं 03 लेबर कार्ड का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने आमजनों को इन कार्डों से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा लाभों और रोजगार के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके गाँव-पंचायत स्तर पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। "सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल आपूर्ति (नल-जल), गली-नाली निर्माण, भूमि विवाद और प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी मूलभूत समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।" — श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी (शेखपुरा) वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति इस सहयोग शिविर में प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। मौके पर पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्ता (एडीएम), प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी तथा भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।1
- #बाढ़ शराब पीने से हुई मौत जांच मामले में नया मोड़ प्रेम प्रसंग या साज़िश ? पुलिस गलत या परिजन ? Mobile Tv News1
- शराब पार्टी में चार की मौत को प्रेम प्रसंग बताने पर भड़के ग्रामीण, बाढ़ थाने को घेरा बाढ़ -शराब पार्टी के दौरान बेढ़ना में चार लोगों की मौत के मामले को ग्रामीण एसपी के प्रेम प्रसंग बताने के बाद ग्रामीणों ने देर रात बाढ़ थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस हड़बड़ी में मामले को निपटाने के चक्कर में एक सभ्य परिवार की शादीशुदा महिला को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि मृतक निशु का मोबाइल फोन थाने में जमा है। अगर उसका किसी लड़की से प्रेम संबंध था, तो उसका कॉल डिटेल निकाला जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस क्लोज़ करने के चक्कर में जातिगत दुर्भावना से कार्य कर एक शादीशुदा महिला को बदनाम किया है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाली को पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत मामले में मुख्य साजिश रचने वाला बताया था। उन्होंने कहा कि लाली की बहन का निशि से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसके अन्य मित्र उसे बराबर चिढ़ाते रहते थे। इसी से परेशान होकर उसने शराब पार्टी में सभी दोस्तों को बुलाया और शराब पिलाने से पहले पैग में जहर मिला दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पांचवां पैग लाली का था, जिसे वैसे ही छोड़कर वह मौके से फरार हो गया। लाली ने रुदल कुमार के पास से जहर लाया था। उन्होंने कहा कि जहर की प्रकृति की पुष्टि एफएसएल रिपोर्ट के बाद होगी। इस मामले में पुलिस ने लाली, रुदल कुमार और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।1
- बाढ़ शराबकांड में 4 मौ !तों का खुलासा! | प्यार-मोहब्बत के चक्कर में गई 4 जानें? | SP का बड़ा खुलासा । Mobile Tv News1
- बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग में रची गई थी साजिश: 3 आरोपी गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध (नाबालिग) बालक को निरुद्ध किया गया है। शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़ में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल (FSL) जांच के लिए भेजा गया है। बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। एसआईटी (SIT) टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है/1
- अनंत सिंह सेजनता बोली दादा दारू वाला पे कार्रवाई करथीन बाढ में जहरीली शराब सेमौत1