logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पकरीबरावां में आईजी विकास वैभव का औचक निरीक्षण: साइबर क्राइम पर नकेल और ट्रैफिक जाम से राहत के दिए सख्त निर्देश; ग्रामीणों ने FIR वापसी की लगाई गुहार पकरीबरावां में आईजी विकास वैभव का औचक निरीक्षण: साइबर क्राइम पर नकेल और ट्रैफिक जाम से राहत के दिए सख्त निर्देश; ग्रामीणों ने FIR वापसी की लगाई गुहार

14 hrs ago
user_Avdhesh kumar raj
Avdhesh kumar raj
Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
14 hrs ago

पकरीबरावां में आईजी विकास वैभव का औचक निरीक्षण: साइबर क्राइम पर नकेल और ट्रैफिक जाम से राहत के दिए सख्त निर्देश; ग्रामीणों ने FIR वापसी की लगाई गुहार पकरीबरावां में आईजी विकास वैभव का औचक निरीक्षण: साइबर क्राइम पर नकेल और ट्रैफिक जाम से राहत के दिए सख्त निर्देश; ग्रामीणों ने FIR वापसी की लगाई गुहार

More news from बिहार and nearby areas
  • मंगलवार को आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार मंगलवार को आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के कई अति-संवेदनशील इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सहरा, बटौरा, सुजावलपुर, जैसे गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अक्सर मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और सड़कों की सुरक्षा व मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को प्रभावित या सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए तुरंत टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है। ​ उप स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने, पशु दवाओं का स्टॉक रखने और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंचल और आपदा विभाग को राहत सामग्री की अग्रिम उपलब्धता, पॉलीथिन शीट्स की पर्याप्त व्यवस्था, नावों का समय पर पंजीकरण कराने, सामुदायिक किचेन के निर्माण की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाटकुसुभा) सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। ​जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।
    1
    मंगलवार को  आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
मंगलवार को  आगामी बाढ़ और सुखाड़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखर आनंद ने घाटकुसुभा प्रखंड के कई अति-संवेदनशील इलाकों का विस्तृत निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने सहरा, बटौरा, सुजावलपुर, जैसे गांवों का दौरा कर धरातल पर तैयारियों का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पाया कि हरोहर नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्षेत्र में भीषण बाढ़ की समस्या पैदा हो जाती है, जिससे अक्सर मुख्य सड़कें और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीण कार्य विभाग तथा कार्यपालक अभियंता (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल) को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने और सड़कों की सुरक्षा व मरम्मत सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को प्रभावित या सुखाड़ प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए तुरंत टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा गया है।
​ उप स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टरों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड, ओआरएस घोल, ब्लीचिंग पाउडर और आवश्यक दवाओं का स्टॉक हमेशा तैयार रखा जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ की स्थिति में मवेशियों के लिए पर्याप्त चारे का प्रबंध करने, पशु दवाओं का स्टॉक रखने और डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अंचल और आपदा विभाग को राहत सामग्री की अग्रिम उपलब्धता, पॉलीथिन शीट्स की पर्याप्त व्यवस्था, नावों का समय पर पंजीकरण कराने, सामुदायिक किचेन के निर्माण की रूपरेखा तैयार रखने और गोताखोरों को अलर्ट पर रखने का स्पष्ट निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इनमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत सह प्रभारी पदाधिकारी (आपदा प्रबंधन), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण कार्य विभाग), जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाटकुसुभा) सहित अन्य जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।
​जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कार्य करें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • जब तक भारत में जात-पात के नाम पर भेदभाव छुआछूत होगा तब तक आरक्षण जारी रहेगा। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच
    1
    जब तक भारत में जात-पात के नाम पर भेदभाव छुआछूत होगा तब तक आरक्षण जारी रहेगा। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • जिराइन नदी में पानी आने से किसानों में खुशी, जलस्तर बढ़ने से सिंचाई की उम्मीद जगी। धान समेत खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा।
    1
    जिराइन नदी में पानी आने से किसानों में खुशी, जलस्तर बढ़ने से सिंचाई की उम्मीद जगी।
धान समेत खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा।
    user_दैनिक खबर नालंदा
    दैनिक खबर नालंदा
    Bihar Sharif, Nalanda•
    5 hrs ago
  • 🚨 जमीन के लिए बेटों ने पिता को पीटा! इंदापुर में VIDEO वायरल महाराष्ट्र के इंदापुर में जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके दो बेटों ने डंडों से पिता की पिटाई की। बताया जा रहा है कि विवाद पत्नी के नाम दर्ज जमीन को बेचने को लेकर शुरू हुआ था। घटना इंदापुर के सलीम लॉन्स इलाके के पास की बताई जा रही है। मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    🚨 जमीन के लिए बेटों ने पिता को पीटा! इंदापुर में VIDEO वायरल
महाराष्ट्र के इंदापुर में जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनके दो बेटों ने डंडों से पिता की पिटाई की।
बताया जा रहा है कि विवाद पत्नी के नाम दर्ज जमीन को बेचने को लेकर शुरू हुआ था। घटना इंदापुर के सलीम लॉन्स इलाके के पास की बताई जा रही है।
मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • हिसुआ में युवक की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर की आगजनी; दो गिरफ्तार नवादा के हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने नवादा-हिसुआ-गया रोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। वहीं, पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
    4
    हिसुआ में युवक की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर की आगजनी; दो गिरफ्तार
नवादा के हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने नवादा-हिसुआ-गया रोड पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। वहीं, पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधे भेंटकर सम्मानित करते हुए किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जल संरचनाओं जैसे- तालाबों, पोखरों, कुओं, आहरों एवं पईनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जल संचयन संरचनाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया।सभी सरकारी भवनों पर अनिवार्य रूप से छत वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण का निर्देश दिया गया। जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा विशेष रूप से स्कूल एवं कॉलेज परिसर में संबंधित पदाधिकारियों को पौधे लगाने का सख्त निर्देश दिया गया। पंचायत में आहर-पईन का जीर्णोद्धार, विस्तृत सर्वे कार्य, अमृत सरोवर का निर्माण तथा चापाकलों एवं कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को जैविक खेती, परंपरागत कृषि और मौसम अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) शेखपुरा द्वारा प्रस्तुत 29 अगस्त 2026 तक की अवयववार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित 44 के लक्ष्य के सापेक्ष 30 पर कार्य प्रगति पर हैशेष लंबित कार्यों को पूर्ण कराने को कहा गया। सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण के लिए कुल 93 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 18 पूर्ण हो चुके हैं और 31 पर कार्य जारी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास व नगर निकायों के कुल 27 भवनों में आर.डब्ल्यू.एच. निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले में कुल 2,84,050 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2,600 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा 18,000 पर कार्य प्रगति पर है। इस बैठक में जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के संबंधित अधिकारी एवं अंचलाधिकारी जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, अतः किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
    1
    मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक 
मंगलवार को जिला पदाधिकारीशेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के अंतर्गत विभागवार परिचर्चा एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं उपस्थित अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पौधे भेंटकर सम्मानित करते हुए किया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जल संरचनाओं जैसे- तालाबों, पोखरों, कुओं, आहरों एवं पईनों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर तुरंत अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। जल की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जल संचयन संरचनाएं विकसित करने का निर्देश दिया गया।सभी सरकारी भवनों पर अनिवार्य रूप से छत वर्षा जल संचयन संरचना के निर्माण का निर्देश दिया गया। जिले में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने तथा विशेष रूप से स्कूल एवं कॉलेज परिसर में संबंधित पदाधिकारियों को पौधे लगाने का सख्त निर्देश दिया गया। पंचायत में आहर-पईन का जीर्णोद्धार, विस्तृत सर्वे कार्य, अमृत सरोवर का निर्माण तथा चापाकलों एवं कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला कृषि पदाधिकारी को जैविक खेती, परंपरागत कृषि और मौसम अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) शेखपुरा द्वारा प्रस्तुत 29 अगस्त 2026 तक की अवयववार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित 44 के लक्ष्य के सापेक्ष 30 पर कार्य प्रगति पर हैशेष लंबित कार्यों को पूर्ण कराने को कहा गया।
सार्वजनिक चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण के लिए कुल 93 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 18 पूर्ण हो चुके हैं और 31 पर कार्य जारी है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास व नगर निकायों के कुल 27 भवनों में आर.डब्ल्यू.एच. निर्माण का लक्ष्य है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 इकाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।  जिले में कुल 2,84,050 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य रखा गया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2,600 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा 18,000 पर कार्य प्रगति पर है।
इस बैठक में जिले के प्रमुख प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें अपर समाहर्ता,
उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (जांच), सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, निदेशक (राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम), जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के संबंधित अधिकारी एवं अंचलाधिकारी 
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जल-जीवन-हरियाली अभियान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, अतः किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी दिए गए लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • बहुजन समाज एक, जुट हो। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।
    1
    बहुजन समाज एक, जुट हो। अनिल पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच।
    user_Anil Paswan
    Anil Paswan
    Actor बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    1 hr ago
  • बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या; दूसरे दिन भी दुकानदार अपने इच्छा से बाजार बंद हिसुआ, नवादा। बाइक सटने के मामूली विवाद में हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद हिसुआ में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दुकानदार अपनी इच्छा से हिसुआ बाजार बंद रखा। बाजार बंद रहने से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी। स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मृतक की शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या; दूसरे दिन भी दुकानदार अपने इच्छा से बाजार बंद हिसुआ, नवादा। बाइक सटने के मामूली विवाद में हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद हिसुआ में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दुकानदार अपनी इच्छा से हिसुआ बाजार बंद रखा। बाजार बंद रहने से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी। स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मृतक की शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
    1
    बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या; दूसरे दिन भी दुकानदार अपने इच्छा से बाजार बंद

हिसुआ, नवादा। बाइक सटने के मामूली विवाद में हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद हिसुआ में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दुकानदार अपनी इच्छा से हिसुआ बाजार बंद रखा। बाजार बंद रहने से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी।
स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है।
वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मृतक की शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या; दूसरे दिन भी दुकानदार अपने इच्छा से बाजार बंद
हिसुआ, नवादा। बाइक सटने के मामूली विवाद में हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद हिसुआ में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दुकानदार अपनी इच्छा से हिसुआ बाजार बंद रखा। बाजार बंद रहने से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी।
स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है।
वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मृतक की शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।
    user_Sanjay Verma
    Sanjay Verma
    बिजनेस के साथ साथ पत्रकारिता नवादा, नवादा, बिहार•
    2 hrs ago
  • नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल... नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल... दिनांक 1-2.09.2026 को करीब मध्य रात्री में थानाध्यक्ष थरथरी को ग्राम संतन बीघा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष थरथरी द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में मोटर स्टार्टर को लेकर दो पक्षों के बीच (जो आपस में गोतिया हैं) विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना होना पाया गया, जिसमें दो व्यक्तियों के गोली लगने से जख्मी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई । इलाज के दौरान जख्मी संजीव कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतन बीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा की मृत्यु हो गई। एक अन्य जख्मी कविंद्र कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतनबीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल का FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रेतर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल...
नालंदा जिले के थरथरी थाना अंतर्गत स्टार्टर के विवाद में चली गोली एक मरा एक घायल...
दिनांक 1-2.09.2026 को करीब मध्य रात्री में थानाध्यक्ष थरथरी को ग्राम संतन बीघा में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष थरथरी द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई।
प्रारंभिक जांच में मोटर स्टार्टर को लेकर दो पक्षों के बीच (जो आपस में गोतिया हैं) विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना होना पाया गया, जिसमें दो व्यक्तियों के गोली लगने से जख्मी हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई । इलाज के दौरान जख्मी संजीव कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतन बीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा की मृत्यु हो गई। एक अन्य जख्मी कविंद्र कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-नंदकिशोर प्रसाद, ग्राम संतनबीघा, थाना थरथरी, जिला नालंदा घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
घटनास्थल का FSL टीम द्वारा वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है। घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में अग्रेतर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.