logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

1 hr ago
user_RAMA SHANKAR SHUKLA
RAMA SHANKAR SHUKLA
Media company Lalganj, Rae Bareli•
1 hr ago

रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार अमेठी। जिले के ग्राम कोलवा, मजरे ठेंगहा निवासी सुरेश कनौजिया ने ऑनलाइन मोबाइल दुकान का सामान बुक कराने के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश कनौजिया ने बताया कि उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल दुकान का सामान ऑनलाइन बुक किया था। विक्रेता के कहने पर उसने पूरी भुगतान राशि ₹25,335 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद भी काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। जब उसने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह विक्रेता से संपर्क भी नहीं कर पा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उसने भुगतान संबंधी दस्तावेज, चैट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी।
    1
    ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार
अमेठी। जिले के ग्राम कोलवा, मजरे ठेंगहा निवासी सुरेश कनौजिया ने ऑनलाइन मोबाइल दुकान का सामान बुक कराने के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सुरेश कनौजिया ने बताया कि उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल दुकान का सामान ऑनलाइन बुक किया था। विक्रेता के कहने पर उसने पूरी भुगतान राशि ₹25,335 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद भी काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। जब उसने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह विक्रेता से संपर्क भी नहीं कर पा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उसने भुगतान संबंधी दस्तावेज, चैट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    2
    अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत 
अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    4
    अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी
अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी
अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    user_Dinesh kumar Gupta
    Dinesh kumar Gupta
    Aged Care अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया , 10 हजार पेंशन की मांग अमेठी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया। सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने व्यापारियों की समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
    2
    व्यापारियों की समस्याएं सुन सरकार से समाधान का भरोसा दिलाया
, 10 हजार पेंशन की मांग 
अमेठी
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल शनिवार को अमेठी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और सरकार से शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
सबसे पहले कंछल कस्बे में स्थित देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद एक निजी होटल में व्यापारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला महामंत्री प्रभाकर उपाध्याय ने  व्यापारियों की   समस्याएं रखते हुए निराकरण की मांग किया। जिला उपाध्यक्ष देव चंद्र सिंह ने विद्युत विभाग से जुड़ी परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की।   मुसाफिरखाना व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश अग्रहरि ने अंगवस्त्र एवं भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल बीमा, ट्रेनों में माल खरीदने जाने वाले व्यापारियों के लिए 10 सीटों का आरक्षण, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण, व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने तथा दुकानों के लिए एक करोड़ रुपये तक का बीमा उपलब्ध कराने की मांग की। 
उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी लाइसेंस आजीवन वैध किए जाएं। उन्होंने  प्रांतीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय हुआ तो संगठन उसका पुरजोर विरोध करेगा।
बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों के व्यापारी, पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य  मौजूद रहे।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा।
यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    प्रेस  विज्ञप्ति
आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद
अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग   प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए।  
उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य  पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग। प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप। मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
    3
    अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल 

पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश 


मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, 

जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग।

प्रभारी निरीक्षक  मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप।

मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग।

पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।


अमेठी-रायबरेली से भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी द्वारा राहुल गांधी पर की गई कथित टिप्पणी का मामला पकड़ा तुल 
पूरे मामले को लेकर अमेठी में भी कांग्रेस नेताओं में दिखा काफी आक्रोश 
मुसाफिरखाना कोतवाली व जामो थाना पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन, 
जनपद रायबरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ एफआईआर की मांग।
प्रभारी निरीक्षक  मुसाफिरखाना व जामो थाना अध्यक्ष को सौंपा गया प्रार्थना पत्र, कांग्रेस पार्टी के कर्यक्ताओ ने सार्वजनिक मंच से कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का लगाया आरोप।
मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
    user_रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    रिपोर्टर केशव बाजपेयी
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी* * दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है। दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है
    1
    लखनऊ के थाना वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक को चार दबंगों ने बेरहमी से मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी जान से मारने की धमकी दी*
*
दबंगों के नाम चांद बाबू, मयूर, इरफान पटी, रिजवान, इन चारों दबंगों ने एक युवक को जमकर मारा पीटा तालिबानी सजा दी
पीड़ित युवक वजीरगंज थाने पहुंचा वहां पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई, पीड़ित ने बताया कि हमने लिखित तहरीर दी उसके बाद भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। 
और हमें मारपीट और गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी जान माल का खतरा उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। 
पीड़ित युवक ने बताया इन चार दबंगों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी है जिसको चाहते हैं उसको मारते हैं पीटते हैं और पुलिस दबंगों पर कार्यवाही तक नहीं करती है।
दबंगई चरम सीमा पार कर चुकी है पूर्व में इस्लाम नाम के व्यक्ति को भी जमकर मारा पीटा था गाली गलौज की थी उसके बावजूद वजीरगंज पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। वजीरगंज पुलिस बड़ी घटना का कर रही इंतजार
प्रदेश सरकार लगातार गुंडा मुक्त अभियान चला रही है दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है, पुलिस हाथ पर हाथ रखी बैठी हुई है बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
इन चार दबंगों के वजीरगंज थाना क्षेत्र में हौसले बुलंद रहते हैं स्थानीय लोगों के अनुसार वजीरगंज पुलिस की संरक्षण में दबंगई करते हैं। इन चार दबंगों पर पूर्व में भी दर्जनों अपराधिक मुकदमा दर्ज है
    user_Akash Gupta
    Akash Gupta
    Press advisory अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.