logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।

9 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। आपकी राय क्या है? क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं। आपकी राय क्या है? क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
आपकी राय क्या है?
क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
राकेश सिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र में समर्थन का दायरा लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
समर्थकों का दावा है कि लोधी समाज के लोग भी खुलकर पूर्व विधायक राकेश सिंह के समर्थन में आगे आ रहे हैं।
आपकी राय क्या है?
क्या विकास कार्य ही चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
    1
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। 
उन्होंने कहा कि,
“9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
    1
    बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद

बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में  पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    4
    अमेठी में अवैध कब्जे पर चला प्रसाशन का बुलडोजर

हाईकोर्ट लखनऊ के आदेश पर हुई कार्यवाही

डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की तैयारी
अमेठी में सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।लखनऊ हाईकोर्ट के आदेश पर शनिवार को मुसाफिरखाना तहसील के बाजारशुकुल में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन पर वर्षों से किया गया अवैध कब्जा जेसीबी से हटाया गया। प्रशासन ने अब इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है।इस दौरान स्थानीय थाने की पुलिस और राजस्व टीम मौके पर मौजूद रही।
सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आज दोपहर करीब दो बजे मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के बाजारशुकुल स्थित इंदरिया ग्राम पंचायत की जमीन को शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दायर भाईलाल पासी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश एवं अन्य जनहित याचिका में पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नायब तहसीलदार जगदीशपुर राम लखन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने चिन्हित भूमि पर जेसीबी की मदद से बने अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।जिस कारण पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नायब तहसीलदार राम लखन वर्मा ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत ने खाली कराई गई भूमि के सदुपयोग के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। पंचायत के अनुसार इस जमीन पर कृषि विज्ञान केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि वर्षों से कब्जा की गई सरकारी जमीन अब सार्वजनिक उपयोग में आएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में चिन्हित अन्य सरकारी भूमियों पर भी चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप
रायबरेली के रहवा गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराए जाने में लेखपाल की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
नोट: समाचार में लगाए गए आरोप ग्रामीणों के हैं। संबंधित हल्का लेखपाल या प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    5 hrs ago
  • ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस प्रतापगढ़। ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल, जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस, नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम, बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा
    1
    ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला,

जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रतापगढ़।
ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला,
जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस,
6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,
29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत,
परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल,
जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक,
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस,
नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम,
बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.