Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
VBed Vyas
बाबागंज विकासखंड के महेवा मलकिया में ग्रामीण मेधावियों की सफलता से शैक्षिक परिवेश को मजबूती- विनोद बाबागंज विकासखण्ड के महेवा मलकिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में पुरा छात्र मेधा एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज व प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज एवं रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं विश्वविख्यात संत कृपालु जी महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय के छात्र शैलेष सरोज, दीपा यादव, सलोनी व देव गुप्ता ने गणेश वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र द्वारा अवधेश्वर नाथ धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के साथ थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवधेश्वर नाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिवनारायण वैस सहित पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी, पीड़ित ने सीओ मनोज मिश्रा से लगाई न्याय की गुहार अमेठी। जिले के ग्राम कोलवा, मजरे ठेंगहा निवासी सुरेश कनौजिया ने ऑनलाइन मोबाइल दुकान का सामान बुक कराने के नाम पर ₹25,335 की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुरेश कनौजिया ने बताया कि उसने व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल दुकान का सामान ऑनलाइन बुक किया था। विक्रेता के कहने पर उसने पूरी भुगतान राशि ₹25,335 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। भुगतान के बाद भी काफी समय बीत जाने के बावजूद सामान नहीं भेजा गया। जब उसने कई बार फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे वह विक्रेता से संपर्क भी नहीं कर पा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। उसने भुगतान संबंधी दस्तावेज, चैट और अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। सीओ अमेठी मनोज मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में ऑनलाइन ठगी की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर टीम की मदद से मोबाइल नंबर, बैंक खाते एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कराई जाएगी।1
- अमेठी में समाधान दिवस पर महिला ने घर के सामने अवैध कब्जे की शिकायत अमेठी में एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने घर के सामने अवैध रूप से टीनशेड लगाकर रास्ते और सहन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अमेठी से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। अमेठी तहसील क्षेत्र के ग्राम कुडवा महमदपुर निवासी गुड़िया ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके घर के सामने जबरन टीनशेड लगा दिया है। इससे उनके परिवार को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में बताया गया है कि ग्राम कुडवा महमदपुर स्थित गाटा संख्या 206 हरिजन आबादी (नवीन पट्टी) की भूमि पर यह अतिक्रमण किया गया है। महिला का आरोप है कि टीनशेड के साथ-साथ उनके घर के सामने एक समरसेबल मोटर भी लगा दी गई है। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। गुड़िया ने यह भी बताया कि वह इस संबंध में कई दिनों से लगातार अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने पर उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा गया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। उपजिलाधिकारी अमेठी पंकज मिश्र ने बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की राजस्व और पुलिस टीम द्वारा जांच कराई जाएगी। यदि अवैध अतिक्रमण या किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।2
- *दिनांक 31.07.2026 को परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा शव रखकर सड़क जाम एवं विरोध-प्रदर्शन किए जाने के प्रकरण में थाना जेठवारा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*1
- यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।1
- प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 11/06/2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद अमेठी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में जिला कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई. जिसमें पूर्व की बैठक कार्यवाही की समीक्षा की गई ,पूर्व बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी को अमेठी जनपद के 33 बाजारो के अलग-अलग प्रभार का दायित्व दिया गया था, जिसमें परिपेक्ष्य में आज पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में आज जनपद में व्यापार मंडल के संगठन का विस्तार करते हुए हथकिला बाजार,भादर बाजार, मिश्रौली बाजार का गठन किया गया। जिसमें हथकिला बाजार के अध्यक्ष के पद पर सुधांशु शुक्ला, भादर बाजार के अध्यक्ष के पद पर मानवेन्द्र सिंह को संगठन को मनोनीत करते हुए अन्य पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। वहीं जिला उपाध्यक्ष देवचन्द्र सिंह ने आए हुए सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की मजबूत करने के लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होना चाहिए। उसे मौके पर प्रभाकर उपाध्याय , शिवम प्रजापति ,कुलदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल घनश्याम सोनी गौरव शुक्ला तथा टीकर माफी की संपूर्ण कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं घिसट कर पहुंचे फरियादी अमेठी तहसील में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं, घिसटकर पहुंचे फरियादी अमेठी। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था की वजह से कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी दौरान लोनियापुर निवासी दिव्यांग राममूरत गुप्ता घिसट-घिसटकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि उनके भाई द्वारा 1 अगस्त 2026 को उनके घर के ऊपर से केबल का तार निकाल दिया गया है। बारिश के मौसम में खुले तार के कारण करंट लगने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। राममूरत गुप्ता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी अमेठी पंकज कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उप जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, तहसील परिसर में दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई और प्रशासन से मांग की कि संपूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।4
- बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* * ब्रेकिंग प्रतापगढ़** **बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* **प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।1