बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* * ब्रेकिंग प्रतापगढ़** **बेल्हा देवी पुल पर तेज रफ्तार i10 कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया** गाड़ी पर लिखा dm office ड्राइवर नशे में धुत्त* **प्रतापगढ़।** शहर के बेल्हा देवी पुल पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार **Hyundai i10** कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, i10 कार ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और मौके से भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक **मारुति अर्टिगा (UP32 NF 2657)** को भी जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में **बच्चों समेत कुल 7 लोग सवार** थे। हादसे के बाद अर्टिगा चालक ने ओवरटेक कर i10 कार को रोक लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि i10 का चालक **नशे की हालत में** था। वहीं, कार के पीछे **"DM ऑफिस"** लिखा हुआ था तथा पीछे की सीट पर बड़ी संख्या में फाइलें रखी थीं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन किसी सरकारी विभाग का था या नहीं। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही **चिलबिला पुलिस** मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों और वाहन से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

- जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास1
- कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के गोनामऊ के उसराहा गाँव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा1
- ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।1
- गोनोमऊ स्थित उसराहा गाँव को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू खीरों विकासखंड के गोनोमऊ स्थित उसराहा गाँव को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में रही इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क कई वर्षों से खराब स्थिति में थी, जिसके कारण गाँव के निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की थी। अंकुर, राजू, सुनील और मुकेश सहित कई ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राकेश सिंह से संपर्क कर सड़क की खराब हालत से अवगत कराया था। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क का जायजा लिया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की उम्मीद जगी है, जिसे स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।1
- ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस प्रतापगढ़। ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल, जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस, नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम, बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा1