Shuru
Apke Nagar Ki App…
जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास
RAMA SHANKAR SHUKLA
जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास
More news from Rae Bareli and nearby areas
- जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास1
- कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के गोनामऊ के उसराहा गाँव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा1
- *नई दिल्ली: सीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने बताया...* BJP में शामिल होने का ऑफर मिला है.....1
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।4
- गोनोमऊ स्थित उसराहा गाँव को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू खीरों विकासखंड के गोनोमऊ स्थित उसराहा गाँव को जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत में रही इस सड़क के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क कई वर्षों से खराब स्थिति में थी, जिसके कारण गाँव के निवासियों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए पहल की थी। अंकुर, राजू, सुनील और मुकेश सहित कई ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राकेश सिंह से संपर्क कर सड़क की खराब हालत से अवगत कराया था। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने ग्रामीणों की शिकायत पर सड़क का जायजा लिया था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम आवागमन की उम्मीद जगी है, जिसे स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।1
- जहरीले सांप के डसने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम अमेठी ll अमेठी में गुरुवार रात गांव में सो रहे 11 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन जबतक बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के पूरे रामदत्त मजरे भैंसड़ा गांव में गुरुवार रात चारपाई पर सो रहे एक 11 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही बच्चा चिल्लाया और कुछ काट लेने के बात परिजनों को बताई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते, सांप के जहर से असर दिखाना शुरू कर दिया।। आनन फानन में परिजन जबतक बच्चे को लेकर सीएचसी नौगिरवा पहुंचते, उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। सावधानी व बचाव ll बरसात के मौसम में कॉमन करैत जिसे हम नाग व कोबरा के नाम से जानते हैं। ये रात के अंधेरे में चारपाई पर चढ़कर बिस्तर में घुसकर काट लेते हैं। सावधानी व बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोएं। बिना रोशनी के अंधेरे में निकलने से बचें ll1