भरथना/इटावा) बकेवर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इटावा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी ‘मानू’ एवं जिला महामंत्री हरनाथ सिंह कुशवाहा का फूलमालाओं व मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता बृजेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान नव नियुक्त कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही जिला कार्यसमिति के नव नियुक्त सदस्य बृजेश शर्मा एवं आदित्य मोहन शर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय दीक्षित, अक्षित पाठक, मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, आदित्य मोहन शर्मा, आशीष मोहन शर्मा, बबलू त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, छोटे तिवारी, सभासद पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सभासद दीपक राजपूत, सभासद शिवम त्रिपाठी, डॉ. सुधीर शर्मा, राजन शुक्ला, कमलेश शर्मा, धरणीधर शुक्ला, योगेश शर्मा, शशिकांत त्रिपाठी, नंदू शुक्ला, लाल सिंह ठाकुर, पॉपी चौहान, अंकित शर्मा, राजा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
भरथना/इटावा) बकेवर नगर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इटावा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी ‘मानू’ एवं जिला महामंत्री हरनाथ सिंह कुशवाहा का फूलमालाओं व मिष्ठान्न खिलाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता बृजेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस दौरान नव नियुक्त कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही जिला कार्यसमिति के नव नियुक्त सदस्य बृजेश शर्मा एवं आदित्य मोहन शर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय दीक्षित, अक्षित पाठक, मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, आदित्य मोहन शर्मा, आशीष मोहन शर्मा, बबलू त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, छोटे तिवारी, सभासद पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सभासद दीपक राजपूत, सभासद शिवम त्रिपाठी, डॉ. सुधीर शर्मा, राजन शुक्ला, कमलेश शर्मा, धरणीधर शुक्ला, योगेश शर्मा, शशिकांत त्रिपाठी, नंदू शुक्ला, लाल सिंह ठाकुर, पॉपी चौहान, अंकित शर्मा, राजा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।
- Post by Rohit Kumar1
- Post by LBK supar fast live News TV1
- औरैया। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद का शुक्रवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय ककोर स्थित सपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मुकुट पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान रुक्मिणी निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह गांव-गांव और गली-गली जाकर सर्व समाज की माताओं और बहनों को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी निष्ठा, शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 में सत्ता में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि रुक्मिणी निषाद को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। इससे महिलाओं में राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं। रुक्मिणी निषाद के स्वागत को लेकर औरैया शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें जालौन की सीमा तक छोड़ने के लिए साथ गए, जहां उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता लाल जी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, राजनारायण बघेल, खुशी लाल निषाद, अनवर यादव, भगवती निषाद, मधु यादव, मीना कठेरिया, स्नेहलता दोहरे, रश्मी यादव, निर्मला राजपूत, किरण, साधना यादव, हरी शंकर यादव, योगेश विरासिया और अजय दोहरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सर्वेश बाबू गौतम1
- बकेवर (इटावा)।नगर बकेवर में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियों के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इटावा रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह में जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी ‘मानू’ एवं जिला महामंत्री हरनाथ सिंह कुशवाहा का फूलमालाओं व मिष्ठान्न खिलाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता बृजेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। समारोह के दौरान नव नियुक्त कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही जिला कार्यसमिति के नव नियुक्त सदस्य बृजेश शर्मा एवं आदित्य मोहन शर्मा का भी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजय दीक्षित, अक्षित पाठक, मंडल अध्यक्ष विनोद चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, आदित्य मोहन शर्मा, आशीष मोहन शर्मा, बबलू त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, छोटे तिवारी, सभासद पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सभासद दीपक राजपूत, सभासद शिवम त्रिपाठी, डॉ. सुधीर शर्मा, राजन शुक्ला, कमलेश शर्मा, धरणीधर शुक्ला, योगेश शर्मा, शशिकांत त्रिपाठी, नंदू शुक्ला, लाल सिंह ठाकुर, पॉपी चौहान, अंकित शर्मा, राजा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया।1
- जनपद के ग्राम बुढादाना निवासी स्वर्गीय सांसद फूलन देवी की बहन रुक्मणी निषाद को सपा महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इस पर रुक्मणी निषाद ने संजय निषाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की संजय निषाद सिर्फ अपनी दुकान चला रहे हैं और लोगों को लूटने का कार्य कर रहे हैं। बताया कि वह मंच पर रो कर वह सिर्फ ढकोसले बाजी कर रहे हैं।1
- काली वाहन मंदिर में अनूठी शादी, प्रेमी युगल ने लिए सात जन्मों के वचन इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ग्राम पचावली निवासी आकाश (पुत्र अरविंद कुमार) एवं जनपद औरैया के फफूंद क्षेत्र स्थित ग्राम बर्रु की रहने वाली सुनीता उर्फ गुड़िया (पुत्री राम नरेश) का विवाह इटावा के प्रसिद्ध काली वाहन मंदिर में सादगीपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात पचावली में गुड़िया की बुआ के घर पर हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्रेम में बदल गई। करीब एक वर्ष तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। परिवारों को जानकारी होने पर प्रारंभ में कुछ कहासुनी हुई, लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह के लिए तैयार हो गए। इसके बाद नवरात्रि के पावन अवसर पर काली वाहन मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया, जहां वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ निभाने का संकल्प लिया। मंदिर में आयोजित इस अनूठी शादी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंदिर के महंत ने भी दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया और इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर रीना, दीपक कुमार, सुष्मिता देवी, सत्येंद्र सिंह, विकास, पत्रकार सुशील कान्त, सोनू कुमार, संजय कुमार, अरविन्द कुमार, रामनरेश,एवं छोटी बिट्टी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाददाता--सुशील कान्त1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद का शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय ककोर स्थित सपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मुकुट पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान रुक्मिणी निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह गांव-गांव और गली-गली जाकर सर्व समाज की माताओं और बहनों को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी निष्ठा, शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 में सत्ता में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि रुक्मिणी निषाद को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। इससे महिलाओं में राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता लाल शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, राजनारायण बघेल, खुशी लाल निषाद, अनवर यादव, भगवती निषाद, मधु यादव, रश्मी यादव, निर्मला राजपूत, किरण, साधना यादव, प्रियंका, स्नेहलता दोहरे, मीना कठेरिया, हरी शंकर यादव, योगेश विरासिया और अजय दोहरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के तहत सराहनीय कार्य किया गया। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में गुम हुआ बैग पुलिस ने बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की रात करीब 9:30 बजे जयप्रकाश मिश्रा निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी ने सूचना दी कि वह ग्रेटर नोएडा से उपचार कराकर इटावा लौटे थे। रेलवे स्टेशन से घर जाते समय रास्ते में सब्जी खरीदते वक्त उनका बैग, जिसमें जीवनरक्षक दवाइयां, मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान था, कहीं गुम हो गया। सूचना मिलते ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और थोड़े ही समय में बैग को समस्त सामान सहित बरामद कर लिया। बाद में बैग उसके स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया। अपना सामान सुरक्षित पाकर पीड़ित ने इटावा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।1