रुक्मिणी निषाद का औरैया में प्रथम आगमन, सपा कार्यालय में भव्य स्वागत औरैया। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रुक्मिणी निषाद का शुक्रवार को जनपद में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्यालय ककोर स्थित सपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और मुकुट पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान रुक्मिणी निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह गांव-गांव और गली-गली जाकर सर्व समाज की माताओं और बहनों को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा जताया कि पूरी निष्ठा, शक्ति और समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाजवादी पार्टी को वर्ष 2027 में सत्ता में लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य किया जाएगा। वहीं जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि रुक्मिणी निषाद को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। इससे महिलाओं में राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं। रुक्मिणी निषाद के स्वागत को लेकर औरैया शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें जालौन की सीमा तक छोड़ने के लिए साथ गए, जहां उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता लाल जी शुक्ला, महेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार गौतम, राजनारायण बघेल, खुशी लाल निषाद, अनवर यादव, भगवती निषाद, मधु यादव, मीना कठेरिया, स्नेहलता दोहरे, रश्मी यादव, निर्मला राजपूत, किरण, साधना यादव, हरी शंकर यादव, योगेश विरासिया और अजय दोहरे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सर्वेश बाबू गौतम

- औरैया। जनपद में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे के फुफेरे भाई का कीमती मोबाइल फोन नाले में गिर गया। अपना 'इम्प्रेशन' बचाने के चक्कर में युवक बारातियों और जश्न को छोड़ घंटों गंदे नाले की खाक छानता रहा, लेकिन उसके हाथ सिर्फ मायूसी लगी। मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने शादी में रौब जमाने के लिए उसी दिन चमचमाता नया आईफोन 17 खरीदा था। बारात जब गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी रास्ते में एक खुला नाला आया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवक का हाथ अचानक फिसला और उसका लाखों का फोन सीधे गहरे नाले में जा गिरा।जैसे ही फोन गिरा, युवक के होश उड़ गए। उसने बिना वक्त गंवाए अपने महंगे कपड़ों की परवाह किए बिना नाले में छलांग लगा दी। एक तरफ आतिशबाजी हो रही थी और बारात आगे बढ़ रही थी, वहीं दूसरी ओर युवक की 'सर्च लाइट' फोन तलाश रही थी।तकरीबन दो घंटे तक चले इस 'रेस्क्यू ऑपरेशन' के बावजूद फोन का कहीं पता नहीं चला। अंततः युवक को कीचड़ से लथपथ होकर बाहर निकलना पड़ा। इस घटना के बाद शादी में मौजूद मेहमानों के बीच युवक का 'इम्प्रेशन' जमने के बजाय वह मजाक का पात्र बन गया।1
- औरैया।समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चैत्र नवरात्र नवमी के पावन अवसर पर आज दिनाँक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम-धीरजपुर में विशाल कन्याओं के पूजन के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया, आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया, उसके उपरांत उनको प्रसाद स्वरूप पूड़ी सब्जी मिष्ठान आदि द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा, फल, उपहार, नमकीन आदि भेंट किए गए, कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा सामूहिक देवी माता के जयघोष के साथ आयोजन का समापन हुआ, कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी एल.एन. गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका पुष्पा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार विशाल कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" की प्रभारी बबिता ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, प्राचीन मान्यता हैं कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) "सखी ग्रुप" की सक्रिय सदस्य अनीता पोरवाल, प्रखर गुप्ता, तारावती, फूलगंज सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरगोविंद तिवारी, धर्म अग्रवाल (लोली), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के उप-प्रबंधक प्रदीप सिंह सेंगर, धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार, नैतिक, शिवानी, दिव्या, अवनी आदि श्रद्धालु, ग्रामीण बच्चे व महिलाएं मौजूद रहीं।*2
- जनसत्तादल सुप्रीमो महाराजा कुंवर रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया"1
- Post by Kanhaiya lal1
- *चैत्र नवरात्र की नवमी पर कन्याओं का पूजन व उनको भोज कराया गया देवी स्वरूप कन्याओं को दक्षिणा व उपहार भेंट किए गए* समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा चैत्र नवरात्र नवमी के पावन अवसर पर आज दिनाँक 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूरी पर पश्चिम दिशा में स्थित समिति के ग्रामीण कार्यालय ग्राम-धीरजपुर में विशाल कन्याओं के पूजन के उपरांत कन्या भोज का आयोजन किया गया, आयोजन के अंतर्गत नन्हीं कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक व पुष्प वर्षा कर उनका आरती पूजन किया गया, उसके उपरांत उनको प्रसाद स्वरूप पूड़ी सब्जी मिष्ठान आदि द्वारा श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा, फल, उपहार, नमकीन आदि भेंट किए गए, कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा सामूहिक देवी माता के जयघोष के साथ आयोजन का समापन हुआ, कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी एल.एन. गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी समाजसेविका पुष्पा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। कन्या भोज कार्यक्रम में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के ग्रामीण कार्यालय धीरजपुर में नवरात्रि में प्रति वर्ष दो बार विशाल कन्या भोज कार्यक्रम विधि विधान से आयोजित किया जाता है, कार्यक्रम के अंतर्गत महिला शाखा तुलसी की प्रभारी बबिता ने बताया कि नवरात्र के 9 दिनों देवी दुर्गा मां के नौ पावन स्वरूपों की साधना अत्यंत शुभकारी व फलदाई मानी जाती है, अष्टमी व नवमी के दिन देवी स्वरूप कन्याओं के विशेष पूजन व कन्या भोज का विशेष महत्व होता है, प्राचीन मान्यता हैं कि नवरात्रि में कन्याओं में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है, सच्चे मन से कन्या पूजन व कन्या भोज कराने से सर्व मनोकामना व विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) सखी ग्रुप की सदस्य अनीता पोरवाल, प्रखर गुप्ता, तारावती, फूलगंज सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरगोविंद तिवारी, धर्म अग्रवाल (लोली), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के उप-प्रबंधक प्रदीप सिंह सेंगर, धर्मेंद्र कुमार, हिमांशु दुबे, सतीश कुमार, नैतिक, शिवानी, दिव्या, अवनी आदि श्रद्धालु, ग्रामीण बच्चे व महिलाएं मौजूद रहीं।*4
- औरैया ब्रेकिंग--बारात में आये युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, सेल्फी लेते समय युवक का आईफोन 17 प्रो नाले में गिरा,आईफोन गिरने के बाद बारात छोड़ नाले में घुसा युवक, नाले में आईफोन ढूंढते नज़र आया युवक, कानपुर से बारात में आया था युवक, कई घंटों की मशक्कत के बाद भी नाले में गिरा फोन नही मिला,फुफेरे भाई की शादी पर आज ही खरीदा था आईफोन 17 प्रो,फोन गिरने के बाद नाले के बाहर लगा बारातियों का जमाबड़ा, औरैया शहर के तकिया चौराहे का मामला। पूरा मामला सोशल मीडिया पर हुआ वायरल1
- औरैया। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि रुक्मिणी निषाद को महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से समाज में सकारात्मक संदेश गया है। इससे महिलाओं में राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुटे हुए हैं। रुक्मिणी निषाद के स्वागत को लेकर औरैया शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कार्यकर्ता उन्हें जालौन की सीमा तक छोड़ने के लिए साथ गए, जहां उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।1
- यूजीसी एवं ईडब्ल्यूएस सरलीकरण मामले पर जो मशाल समाज के युवा भाई बहनों ने जगाई है उसे बुझने नहीं देना है - एडवोकेट रीना एन सिंह1
- Post by Kanhaiya lal1