logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*केल्हारी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई रफ्तार, जीवन दीप समिति ने लिए कई अहम फैसले* *विधायक रेणुका सिंह की अध्यक्षता में बैठक, डेंटल यूनिट शुरू; शव वाहन, मरचुरी, 64 KVA DG सेट सहित स्टाफ नर्स व चौकीदार की नियुक्ति का निर्णय* *एमसीबी/31 जुलाई 2026/* भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति (JDS) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पताल अधोसंरचना के विकास तथा मरीजों एवं उनके परिजनों की सहूलियत से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान केल्हारी में नई डेंटल यूनिट का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को दांतों से संबंधित उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। *विधायक निधि से शव वाहन की घोषणा* विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी विधायक निधि से सर्वसुविधायुक्त शव वाहन (मॉर्चरी वैन) उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे जरूरतमंद परिवारों को शव परिवहन की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें आर्थिक एवं व्यावहारिक परेशानियों से राहत मिलेगी। *अस्पताल अधोसंरचना को मिलेगा विस्तार* बैठक में चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, किचन शेड तथा अस्पताल की अधूरी बाउंड्री वॉल के निर्माण पर भी सहमति बनी। इन कार्यों को CMPHDF मद से कराये जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं अस्पताल में DMF मद से मरचुरी स्थापित करने की दिशा में भी जल्द कार्रवाई किए जाने पर सहमति बनी। अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 64 KVA DG सेट उपलब्ध कराने हेतु शासन को मांग पत्र भेजा जाएगा। *CCTV और Ac से बढ़ेगी मरीजों की सुविधा* जीवन दीप समिति मद से अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए Ac की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इससे अस्पताल परिसर की निगरानी बेहतर होने के साथ मरीजों और उनके परिजनों को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा। *कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, नई नियुक्तियों को मंजूरी* बैठक में JDS कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए JDS मद से स्टाफ नर्स एवं चौकीदार के पदों पर नई नियुक्तियां करने का भी फैसला लिया गया। *जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद* बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनीता, विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष केल्हारी श्री रवि गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, SDM केल्हारी श्रीमती इंदिरा मिश्रा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश जायसवाल, जनपद CEO सुश्री वैशाली सिंह, संस्था प्रभारी डॉ. महेश सिंह, श्री शिशिर जायसवाल एवं डॉ. वासिक असदक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा CGMSC के कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता, CSEB के कनिष्ठ अभियंता, वन विभाग के उप वनमंडलाधिकारी, थाना प्रभारी केल्हारी, BPM मनेन्द्रगढ़ श्री सुलेमान खान, चिकित्सा अधिकारी केल्हारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से केल्हारी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार, अधोसंरचना, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति एवं मानव संसाधन से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

18 hrs ago
user_Sacchi Gathna
Sacchi Gathna
Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago
6b2de705-9d88-49cb-af02-8c05fd2b8553

*केल्हारी में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली नई रफ्तार, जीवन दीप समिति ने लिए कई अहम फैसले* *विधायक रेणुका सिंह की अध्यक्षता में बैठक, डेंटल यूनिट शुरू; शव वाहन, मरचुरी, 64 KVA DG सेट सहित स्टाफ नर्स व चौकीदार की नियुक्ति का निर्णय* *एमसीबी/31 जुलाई 2026/* भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति (JDS) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पताल अधोसंरचना के विकास तथा मरीजों एवं उनके परिजनों की सहूलियत से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान केल्हारी में नई डेंटल यूनिट का शुभारंभ किया गया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को दांतों से संबंधित उपचार के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। *विधायक निधि से शव वाहन की घोषणा* विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी विधायक निधि से सर्वसुविधायुक्त शव वाहन (मॉर्चरी वैन) उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे जरूरतमंद परिवारों को

1d175852-90c1-49ed-8688-659004350420

शव परिवहन की सुविधा मिल सकेगी और उन्हें आर्थिक एवं व्यावहारिक परेशानियों से राहत मिलेगी। *अस्पताल अधोसंरचना को मिलेगा विस्तार* बैठक में चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास, किचन शेड तथा अस्पताल की अधूरी बाउंड्री वॉल के निर्माण पर भी सहमति बनी। इन कार्यों को CMPHDF मद से कराये जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। वहीं अस्पताल में DMF मद से मरचुरी स्थापित करने की दिशा में भी जल्द कार्रवाई किए जाने पर सहमति बनी। अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 64 KVA DG सेट उपलब्ध कराने हेतु शासन को मांग पत्र भेजा जाएगा। *CCTV और Ac से बढ़ेगी मरीजों की सुविधा* जीवन दीप समिति मद से अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए Ac की व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए CCTV कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इससे अस्पताल परिसर की निगरानी बेहतर होने के साथ मरीजों और उनके परिजनों को अधिक सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा। *कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, नई नियुक्तियों को मंजूरी* बैठक में JDS कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही

1749a038-b3d9-4c61-b5e5-9080481cc975

अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए JDS मद से स्टाफ नर्स एवं चौकीदार के पदों पर नई नियुक्तियां करने का भी फैसला लिया गया। *जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद* बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनीता, विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष केल्हारी श्री रवि गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चिकित्सा एवं प्रशासनिक अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, SDM केल्हारी श्रीमती इंदिरा मिश्रा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश जायसवाल, जनपद CEO सुश्री वैशाली सिंह, संस्था प्रभारी डॉ. महेश सिंह, श्री शिशिर जायसवाल एवं डॉ. वासिक असदक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। इसके अलावा CGMSC के कार्यपालन अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता, CSEB के कनिष्ठ अभियंता, वन विभाग के उप वनमंडलाधिकारी, थाना प्रभारी केल्हारी, BPM मनेन्द्रगढ़ श्री सुलेमान खान, चिकित्सा अधिकारी केल्हारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से केल्हारी क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार, अधोसंरचना, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति एवं मानव संसाधन से जुड़ी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा जिला - एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग) आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई
    2
    खोगापानी जनप्रतिनिधि व पार्षद सड़क पर गड्ढे को लेकर बहस - बहसी? 
ब्यूरो रिपोर्टर - राजकुमार विश्वकर्मा
जिला -  एम. सी. बी. मनेदगढ(छ. ग)
आपको बता दे की एम. सी. बी. जिले के अंतर्गत कोयलांचल क्षेत्र खोगापानी मे शुक्रवार को नगर पंचायत खोगापानी के जनप्रतिनिधि  व पार्षद  सड़क पर गड्ढे को लेकर पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे हुए थे इस विषय को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने पार्षद बहस - बहसी हो गये जिसको लेकर पाषर्द गढ़ नाराज हो गए और बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं जिससे मौके में नया तहसीलदार पहुंचे और उन्हें आश्वासन दी गई
    user_Sacchi Gathna
    Sacchi Gathna
    Advertising Photographer चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,
    1
    नगर पंचायत खोगापानी में रोड का हाल देखकर पार्षद लोग बैठे
जगदीश मधुकर जी आपकी आवाज़ उठाने का तरीका प्रभावशाली है खोंगापानी की जनता की मांगों को लेकर आपके द्वारा किया जा रहा संघर्ष सराहनीय है,,,, उम्मीद है आपकी सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी हों,खोंगापानी की जनता आपके साथ मजबूती से खड़ी है,,,,
    user_Rajesh Shah
    Rajesh Shah
    Astrologer मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • दो शब्द आप बोलेंगे क्या वीडियो देख कर अगर मन हो तो दिल खोल के बोले 😅
    1
    दो शब्द आप बोलेंगे क्या वीडियो देख कर अगर मन हो तो दिल खोल के बोले 😅
    user_Guru Reality Show
    Guru Reality Show
    पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    1
    दुनिया भर में कर्ज लेने में हमारा स्थान नंबर वन पहुंच गया है।
    user_BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    BHIMGE BUSSINESS GROUP. KCR
    Entrepreneur मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    1
    कहीं ना कहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बात मैं सच्चाई है।
    user_KCR, KODWAHI NEWS
    KCR, KODWAHI NEWS
    Newspaper publisher मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* *समाचार* *कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश* *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर* गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
    1
    *नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर*
*समाचार*
*कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपलब्धियों में वृद्धि के दिए निर्देश*
*नक्शा बटांकन और स्वामित्व योजना के लंबित अधिकार अभिलेखों के वितरण पर जोर*
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 31 जुलाई 2026/ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण कर विभागीय उपलब्धियों का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व सेवाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुँचना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए अंतिम प्रकाशन के बाद वितरण हेतु लंबित 791 अधिकार अभिलेखों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस योजना के अंतर्गत मैप-2 के 129 ग्रामों के नक्शे प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें 79 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन पूर्ण हो गया है। अब तक 1,781 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनमें से 990 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जा चुका है। शेष अभिलेखों का वितरण अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं अविवादित बंटवारे का एक भी प्रकरण समय-सीमा से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने नक्शा बटांकन का कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करते हुए अगले 15 दिनों में 7,500 नक्शा बटांकन पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया। साथ ही प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार तथा मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक कर एग्रीस्टैक बकेट क्लेम में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार पत्रों में उत्तराधिकारियों के नाम जोड़ने, सीमांकन, डायवर्सन, अभिलेख शुद्धता, आधार एवं मोबाइल प्रविष्टि, आरबीसी 6-4, ई-कोर्ट में लंबित प्रकरण, ऑनलाइन नामांतरण तथा उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन, सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालयों में बैठकर प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं अपर कलेक्टर को राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण कर प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
भूमि आबंटन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नवीन कन्या महाविद्यालय, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, उद्यानिकी महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, लाइवलीहुड कॉलेज, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं भवनों के लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर भूमि आबंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री अमित बेक, एसडीएम मरवाही सुश्री निकिता मरकाम, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।
    user_Lavekesh singh dixit
    Lavekesh singh dixit
    Local News Reporter मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • "महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग" मनेंद्रगढ़/एमसीबी। महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों की गरिमा को लेकर राजनीतिक माहौल शुक्रवार को उस समय गर्मा गया, जब जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में राजीव गांधी चौक, खेड़िया टॉकीज़ के पास प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और युवा पीढ़ी की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी सीधा आघात हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लाम्बा के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शब्द समाज में व्यापक प्रभाव छोड़ते हैं, इसलिए उनकी भाषा मर्यादित और जिम्मेदार होनी चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक या असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और महिला कांग्रेस ऐसे हर मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी। पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार सामने आ रहे ऐसे बयान समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है और संबंधित नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीता कली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    4
    "महिलाओं के सम्मान पर सियासत गरम: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग"

मनेंद्रगढ़/एमसीबी।
महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों की गरिमा को लेकर राजनीतिक माहौल शुक्रवार को उस समय गर्मा गया, जब जिला महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा सांसद कंगना रनौत के विरोध में राजीव गांधी चौक, खेड़िया टॉकीज़ के पास प्रतीकात्मक पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं और युवा पीढ़ी की बेटियों के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां न केवल असंवेदनशील हैं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान पर भी सीधा आघात हैं। प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लाम्बा के निर्देश तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शब्द समाज में व्यापक प्रभाव छोड़ते हैं, इसलिए उनकी भाषा मर्यादित और जिम्मेदार होनी चाहिए।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान किसी भी लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अपमानजनक या असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती और महिला कांग्रेस ऐसे हर मुद्दे पर मुखर होकर आवाज उठाती रहेगी।
पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रुकमणी खोपरागढ़े ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के लगातार सामने आ रहे ऐसे बयान समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखाना आवश्यक है और संबंधित नेताओं को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम सिंह ने कहा कि देश की बेटियों के आत्मसम्मान पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (शहर) रूमा चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस (ग्रामीण) निर्मला चतुर्वेदी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और देश की बेटियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए है।
प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, पार्षद किरण कुजूर, पूर्व पार्षद हमीदा खातून, बबीता यादव, शशि चंदेल, नीलमां शामल, ममता रजक, सीता कली, दीपा सिंह, सरोज, ज्योति, शकीला बाला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    बेलगाम रफ्तार का कहर: तेज़ रफ़्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, शहर की यातायात व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी।
शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे मनेन्द्रगढ़ शहर में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीजी 16 बी 8323 नंबर की एक कार ने खेडिया टॉकीज के पास से लेकर मेन रोड मौहार पारा तक कई लोगों को लगातार टक्कर मार दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि कार चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते और वाहन को रोकने का प्रयास करते, तब तक चालक तेज़ी से मौके से फरार हो चुका था। इस घटना ने शहर की यातायात व्यवस्था और लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की व्यस्त सड़कों पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन प्रभावी निगरानी और कड़ी कार्रवाई के अभाव में ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं। नागरिकों ने दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, घायलों को समुचित उपचार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की है। 
बहरहाल घायलों की संख्या और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.