Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: पुलिस ने लूट के 24 लाख रुपये किये बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
CITY NEWS
CITY NEWS: पुलिस ने लूट के 24 लाख रुपये किये बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लुंजीगंज अस्पताल के सामने कथित मीट कारोबार, सावन में श्रद्धालुओं की आवाजाही से उठे सवाल। ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद। श्रावण मास के दौरान लुंजीगंज अस्पताल के सामने एक मकान के कमरे में कथित रूप से मीट का कारोबार किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के बीचों-बीच नहीं, बल्कि रास्ते से कुछ दूरी पर बने एक कमरे के अंदर पक्षियों को काटने और मीट तैयार करने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस स्थान पर यह गतिविधि होने की बात कही जा रही है, उसके आसपास से पूजा-पाठ करने वाले श्रद्धालु तथा कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लोग भी आवागमन करते हैं। लोगों का कहना है कि कमरे से निकलने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में धार्मिक गतिविधियों के बीच इस तरह की गतिविधि से आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि कमरे के भीतर पक्षियों को काटे जाने के कारण गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनती है। सूत्रों की माने तो इस गतिविधि पर आपत्ति है, लेकिन वे सीधे तौर पर विरोध करने से बचते हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करनी चाहिए और यह देखना चाहिए कि वहां मीट काटने और बेचने के लिए वैध अनुमति है या नहीं। अब सवाल यह है कि लूंगीगंज अस्पताल के सामने, रास्ते से कुछ दूरी पर कमरे के अंदर कथित रूप से चल रहे इस कारोबार की जिम्मेदार विभागों को जानकारी है या नहीं? यदि अनुमति है तो उसकी शर्तों का पालन हो रहा है या नहीं और यदि अनुमति नहीं है तो कार्रवाई कब होगी? स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने, स्वच्छता व्यवस्था की जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग प्राइवेट अस्पताल की भेट चढ़ी आज फिर एक प्रसूता, बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत दिनांक 19तारीख को फिर एक गर्भवती महिला प्राइवेट अस्पताल मे प्रसव पीड़ा होने पर पति द्वारा भर्ती कराया गया पति राकेश शंखबार द्वारा अपनी पत्नी रोशनी तिवारी को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिसस अस्पताल नेकपुर में भर्ती कराया गया रोशनी देवी ने एक स्वस्थ बच्चे को मेडिसस अस्पताल में जन्म दिया उसके बाद रोशनी देवी की हालत बिगड़ गई अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण रोशनी देवी की मौत हो गई बहन चांदनी देवी और नंद आंचल सिंह द्वारा आरोप लगाया गया कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से बोल लापरवाही की गई जिससे मेरी बहन को बच्चा देने के बाद ब्लीडिंग ना बंद होने के कारण अस्पताल परिसर में ही मौत हो गई उसके बाद अत्यधिक हालत बिगड़ जाने और मर जाने के बाद अस्पताल परीक्षण ने मेरी बहन को अस्पताल से बाहर निकाल दिया रोशनी तिवारी की शादी 2 जून 2025 को राकेश शंखवार के साथ हुई थी मुझसे कहा इसको बाहर ले जाओ हम सभी परिवारीजन रोशनी को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताललेकर पहुंचे इमरजेंसी में तैनाद डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया सबको मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी गई है रोशनी देवी के पति राकेश और ननद व बहन का रो रो कर बुरा हाल है वाईट बहिन चांदनी देवी वाईट ननद आँचल सिंह फर्रुखाबाद ब्रेकिंग प्राइवेट अस्पताल की भेट चढ़ी आज फिर एक प्रसूता, बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत दिनांक 19तारीख को फिर एक गर्भवती महिला प्राइवेट अस्पताल मे प्रसव पीड़ा होने पर पति द्वारा भर्ती कराया गया पति राकेश शंखबार द्वारा अपनी पत्नी रोशनी तिवारी को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिसस अस्पताल नेकपुर में भर्ती कराया गया रोशनी देवी ने एक स्वस्थ बच्चे को मेडिसस अस्पताल में जन्म दिया उसके बाद रोशनी देवी की हालत बिगड़ गई अत्यधिक ब्लीडिंग होने के कारण रोशनी देवी की मौत हो गई बहन चांदनी देवी और नंद आंचल सिंह द्वारा आरोप लगाया गया कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से बोल लापरवाही की गई जिससे मेरी बहन को बच्चा देने के बाद ब्लीडिंग ना बंद होने के कारण अस्पताल परिसर में ही मौत हो गई उसके बाद अत्यधिक हालत बिगड़ जाने और मर जाने के बाद अस्पताल परीक्षण ने मेरी बहन को अस्पताल से बाहर निकाल दिया रोशनी तिवारी की शादी 2 जून 2025 को राकेश शंखवार के साथ हुई थी मुझसे कहा इसको बाहर ले जाओ हम सभी परिवारीजन रोशनी को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताललेकर पहुंचे इमरजेंसी में तैनाद डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया सबको मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस सूचना भेज दी गई है रोशनी देवी के पति राकेश और ननद व बहन का रो रो कर बुरा हाल है वाईट बहिन चांदनी देवी वाईट ननद आँचल सिंह4
- उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर सुढ़ियामऊ में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस सुढ़ियामऊ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भगत सिंह, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई व भारतीय सेना से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। बजरंग दल के जिला सह संयोजक विनय वर्मा, प्रधानाचार्य हिमांशु सिंह राठौर, वाइस प्रिंसिपल विनोद सिंह व प्रबंधक प्रशांत सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, पुलिस टीम और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।1
- CITY NEWS: पुलिस ने लूट के 24 लाख रुपये किये बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट एक वृद्ध महिला ने लगाई न्याय की गुहार1
- Post by Avnish Kumar1
- रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा रिश्वत लेते बिजली विभाग का जेई गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ दबोचा संवाददाता निशांत त्रिवेदी फर्रुखाबाद। विद्युत कनेक्शन के नाम पर ₹10 हजार की रिश्वत लेना बिजली विभाग के जेई अजीत राजपूत को भारी पड़ गया। बुधवार को विजिलेंस टीम ने गुगौरा विद्युत उपकेंद्र पर छापेमारी कर उन्हें कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक महिला उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए जेई को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी जेई के खिलाफ लंबे समय से रिश्वतखोरी और सुविधा शुल्क वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। घरेलू विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगवाने और अन्य कार्यों में भी अवैध वसूली के आरोप लगाए जाते रहे हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी जेई के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है, जबकि विजिलेंस टीम अन्य शिकायतों और संभावित अनियमितताओं की भी जांच कर रही है।2
- बिजली कनेक्शन के स्टीमेट के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते जेई व एसएसओ गिरफ्तार शानू खान जिला संवाददाता फर्रुखाबाद। बिजली कनेक्शन के स्टीमेट के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को याकूतगंज विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) अजीत राजपूत और एसएसओ चंद्रभान को रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। टीम दोनों आरोपितों को फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची, जहां देर तक कार्रवाई चलती रही।गुगौरा निवासी शिकायतकर्ता मनसा राम के बिजली कनेक्शन के स्टीमेट के नाम पर जेई अजीत राजपूत ने उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने मामले को ट्रेस किया। बुधवार को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए गुगौरा सब स्टेशन से जेई और एसएसओ को रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई एंटी करप्शन टीम कानपुर के प्रभारी राम आसरे त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई। ट्रैप टीम के साथ कलेक्ट्रेट के दो कर्मचारियों को भी गवाह के रूप में शामिल किया गया था। कार्रवाई के बाद टीम दोनों आरोपितों को फतेहगढ़ कोतवाली लेकर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में बिजली विभाग के जेई और कर्मचारी भी कोतवाली पहुंच गए। बताया गया कि मामले की लिखापढ़ी सिविल लाइन चौकी में बैठकर की गई। इसके बाद एंटी करप्शन टीम कोतवाली से रवाना हुई, लेकिन बाद में दोबारा फतेहगढ़ कोतवाली पहुंची और वहीं बैठकर कार्रवाई पूरी की। पूरे घटनाक्रम को लेकर काफी देर तक पुलिस और एंटी करप्शन अधिकारियों की गतिविधियां जारी रहीं। एटा निवासी है एसएसओ पकड़े गए एसएसओ चंद्रभान निवासी पंचपुरा, थाना अलीगंज, जनपद एटा बताए गए हैं। वहीं जेई अजीत राजपूत लखनऊ के ओमैक्स शहीद पथ, थाना गोमतीनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं और गुगौरा सब स्टेशन के जेई के पद पर तैनात थे। पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाई एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिले में इससे पहले भी एंटी करप्शन टीम द्वारा रिश्वत लेते कई कर्मचारियों और अधिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बुधवार की कार्रवाई के बाद विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।1