गौरीफंटा में ब्राउन शुगर के साथ नेपाल के दो नागरिकों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार गौरीफंटा में ब्राउन शुगर के साथ नेपाल के दो नागरिकों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार गौरीफंटा खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे कवच अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नेपाल राष्ट्र के नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। संयुक्त टीम द्वारा गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर स्थित डिगनिया तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से आ रहे तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ग्राम बनगवां निवासी ध्रुव राना उर्फ दिलशान के कब्जे वाली पल्सर बाइक (यूपी 31 सीके 6368) की सीट के नीचे से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वहीं, नेपाल के कैलाली जिले के धनगढ़ी निवासी प्रतीक खड़का के कब्जे से 5.09 ग्राम ब्राउन शुगर व एक यामाहा बाइक (से 7 प 5767) तथा जुगेड़ा (कैलाली, नेपाल) निवासी समेन्द्र बोगटी के पास से 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, वीर प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल विनीत कुमार, विकास बाबू और एसएसबी 39वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट संदीप कुमार मीणा की टीम शामिल रही।
गौरीफंटा में ब्राउन शुगर के साथ नेपाल के दो नागरिकों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार गौरीफंटा में ब्राउन शुगर के साथ नेपाल के दो नागरिकों समेत तीन तस्कर गिरफ्तार गौरीफंटा खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे कवच अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नेपाल राष्ट्र के नागरिक शामिल हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। संयुक्त टीम द्वारा गौरीफंटा-पलिया मार्ग पर स्थित डिगनिया तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों से आ रहे तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ग्राम बनगवां निवासी ध्रुव राना उर्फ दिलशान के कब्जे वाली पल्सर बाइक (यूपी 31 सीके 6368) की सीट के नीचे से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वहीं, नेपाल के कैलाली जिले के धनगढ़ी निवासी प्रतीक खड़का के कब्जे से 5.09 ग्राम ब्राउन शुगर व एक यामाहा बाइक (से 7 प 5767) तथा जुगेड़ा (कैलाली, नेपाल) निवासी समेन्द्र बोगटी के पास से 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, वीर प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश यादव, कांस्टेबल विनीत कुमार, विकास बाबू और एसएसबी 39वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट संदीप कुमार मीणा की टीम शामिल रही।
- गौशाला में कई दिनों से मृत पड़े मिले गोवंश, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैंडलाइन: ग्रामीणों ने मीडिया को दी सूचना, मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में मिले; ग्राम विकास अधिकारी का फोन नहीं उठा, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही जलालाबाद, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरूवारी स्थित गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला परिसर में चार-पांच गोवंश कई दिनों से मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। मृत गोवंशों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मीडिया कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंश कई दिनों से इसी हालत में पड़े हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। मामले की जानकारी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, खंड विकास अधिकारी विकास किशोर शर्मा से मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब मामले की जानकारी मिली है और किसी अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। गौशाला में गोवंशों की मौत के कारण, मृत गोवंशों के निस्तारण में देरी और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति और जिम्मेदारी की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।1
- आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर पर पुलिस द्वारा अभद्रता करने पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया1
- ***किसानों की समस्याओं पर डीएम सख्त, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण का अल्टीमेटम*** शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक में किसानों की समस्याओं और शिकायतों को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से काम करने और मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, कृषक प्रतिनिधि और 33 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कार्बन क्रेडिट के संबंध में प्रेजेंटेशन उपलब्ध न कराने पर डीएम ने डीएफओ से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं पशु बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाली धनराशि में वृद्धि के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। 👉रबी सीजन की तैयारियों पर जोर जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने रबी सत्र 2026-27 के लिए अनुदान पर बीज और निःशुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कराने की जानकारी दी गई। किसान नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी बुकिंग करा सकेंगे। ई-लॉटरी में चयनित किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजे जाएंगे, जिसके आधार पर उन्हें राजकीय कृषि बीज भंडार से तोरिया मिनीकिट बीज मिलेगा। 👉फसल बचाव के बताए उपाय कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार ने बारिश के बाद फसलों के बचाव और प्रबंधन की जानकारी दी। धान और तिलहनी फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण के उपाय बताए गए। उन्होंने तिलहनी फसलों की बुवाई के लिए उचित समय, बीज दर, कतार दूरी और बीजोपचार की जानकारी देते हुए डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट के प्रयोग की सलाह दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किसानों को कृषि रक्षा रसायनों पर अनुदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान संबंधित कृषि रक्षा इकाई से रसायन खरीदकर केवल कृषक अंश का भुगतान करेंगे। 👉योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर जोर जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि छोटे एवं सीमांत किसानों को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत रियायती वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन इकाइयों के लिए परियोजना लागत पर 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान बताया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए चल रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान की जानकारी दी और किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की। बैठक में उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, भूमि संरक्षण अधिकारी रामप्रकाश राण, सहायक अभियंता नलकूप नरोत्तम लाल दिवाकर, जिला प्रबंधक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शमी आलम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कृषक प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- प्रसूता की मौत के आरोपों के बीच डॉ. केपी गुप्ता ने PM-CM का दिया उदाहरण, बयान पर शाहजहांपुर। पुवायां स्थित चरक हॉस्पिटल में प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत के मामले में आरोपों से घिरे डॉ. केपी गुप्ता द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके एक बयान ने चर्चा छेड़ दी। पत्रकार के शराब के नशे में ऑपरेशन करने के आरोप पर सफाई देते हुए डॉ. गुप्ता ने उदाहरण के तौर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि वह यह कह दें कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शराब पीकर सभी फैसले लेते हैं तो यह कहना बेवकूफी और निराधार होगा। इसी उदाहरण को लेकर अब सवाल उठ रहा है कि ऐसे गंभीर चिकित्सा विवाद में देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदर्भ देना कितना उचित था। गौरतलब है कि नौ सितंबर को चरक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर मौत हो गई थी। मृतका के ससुर जोगराज की तहरीर पर 10 सितंबर को पुवायां कोतवाली में डॉ. फिरोज और डॉ. केपी गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तहरीर में डॉ. केपी पर नशे की हालत में लापरवाही से ऑपरेशन करने का आरोप भी लगाया गया था। अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए PM-CM के उदाहरण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।1
- मिलावट के खिलाफ प्रदर्शन आम आदमी हो रहा प्रताड़ित, न्याय की गुहार पेट्रोल और खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ व्यापार मण्डल के युवा जिला अध्यक्ष अनवार ने खोला मोर्चा, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल (पंजी.) जिला इकाई शाहजहाँपुर ने आज शहर में पेट्रोल और अन्य खाद्य पदार्थों में हो रही अंधाधुंध मिलावट और घटतौली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस गंभीर समस्या के निवारण हेतु नगर मजिस्ट्रेट को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।गाड़ियों के इंजन हो रहे खराब, ग्राहकों को लग रहा चूनाव्यापार मण्डल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से पेट्रोल पम्पों पर होने वाली अनियमितताओं को उजागर किया गया1
- gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen follow Karen YouTube channel subscribe Karen gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen share Karen1
- 132विधान सभा से संभावित प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी के सत्ता पक्ष के विधायक द्वारा दी गई जान से मारने धमकी1
- ****तमंचा लेकर घूम रहा था युवक, रोजा पुलिस ने दबोचा**** शाहजहांपुर। रोजा पुलिस ने अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात ग्राम अटसलिया ओवरब्रिज के पास से ओम गुप्ता (36) निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, रोजा को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 417/26, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार और वसंत कुमार शामिल रहे1
- piapre khane se kaon si bimari dur Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1