NH-80 पर 10 सालों से बदहाली, 100 मीटर दूर टोल… फिर भी सड़क बदहाल! हाथीदह (एनएच-80): बड़हिया से गोसाईं गांव तक एनएच-80 की सड़क पिछले करीब 10 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों को रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूसा लदी ठेला-गाड़ियां भी किसी तरह इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बदहाल सड़क से महज 100 मीटर की दूरी पर टोल रोड मौजूद है, जहां वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जबकि यह मुख्य मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे पैदल यात्रियों और वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। यह सड़क बाढ़, मोकामा, लखीसराय और मुंगेर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे आम जनता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
NH-80 पर 10 सालों से बदहाली, 100 मीटर दूर टोल… फिर भी सड़क बदहाल! हाथीदह (एनएच-80): बड़हिया से गोसाईं गांव तक एनएच-80 की सड़क पिछले करीब 10 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। बड़े-बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों को रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भूसा लदी ठेला-गाड़ियां भी किसी तरह इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बदहाल सड़क से महज 100 मीटर की दूरी पर टोल रोड मौजूद है, जहां वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जबकि यह मुख्य मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे पैदल यात्रियों और वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। यह सड़क बाढ़, मोकामा, लखीसराय और मुंगेर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों बीत जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे आम जनता को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों और राहगीरों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग करते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की है।
- अपने 'साहब' को विदा करते वक्त छलक पड़े जवानों के जज़्बात, मोकामाघाट सीआरपीएफ़ में भावुक कर देने वाला नज़ारा शनिवार की शाम मोकामाघाट स्थित सीआरपीएफ़ ग्रुप सेंटर भावनाओं से सराबोर हो गया। सेवानिवृत्त डीआईजी रविंद्र भगत जब अपने सरकारी आवास से अंतिम विदाई लेकर रवाना हुए, तो पूरा परिसर "डीआईजी साहब की जय" के नारों से गूंज उठा। हर ओर सम्मान, अपनापन और बिछड़ने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। कई जवानों की आंखें नम थीं, क्योंकि वे अपने ऐसे अधिकारी को विदा कर रहे थे, जिन्हें वे सिर्फ कमांडर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते थे। अपने अंतिम प्रस्थान से पहले डीआईजी रविंद्र भगत पीर बाबा की मजार पहुंचे, जहां उन्होंने चादर चढ़ाकर देशभर में तैनात सीआरपीएफ़ जवानों की सुरक्षा, सुख-शांति और कुशलता की दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यकाल में निर्मित मां शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्रुप सेंटर के मुख्य द्वार पर उन्होंने एक ऐसा कार्य किया जिसने उनकी संवेदनशील सोच को फिर से सबके सामने ला दिया। उन्होंने तीन स्थानीय युवाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में बिना किसी परिचय के घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई थी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे लोगों का सम्मान पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। विदाई के सबसे भावुक क्षण में जवानों ने अपने प्रिय अधिकारी को गाड़ी में बैठाया और फूलों की वर्षा कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया। इस दौरान कई जवान अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। एक जवान ने भावुक होकर कहा, "सर के जाने से ऐसा लग रहा है जैसे परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर जा रहा हो।" जैसे-जैसे उनका काफिला आगे बढ़ा, कैंप परिसर में रहने वाले जवानों और उनके परिवारों ने रास्ते भर खड़े होकर हाथ हिलाकर, फूल बरसाकर और शुभकामनाएं देकर उन्हें विदाई दी। हर कोई उस अधिकारी को अपने अंदाज में सम्मान देना चाहता था, जिसने अपने कार्यकाल में अनुशासन के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की भी मिसाल कायम की। यह विदाई केवल एक अधिकारी की रवानगी नहीं थी, बल्कि विश्वास, सम्मान और आत्मीयता से बने एक गहरे रिश्ते की भावुक विदाई थी। मोकामाघाट सीआरपीएफ़ की यह शाम वहां मौजूद हर व्यक्ति की यादों में लंबे समय तक जीवित रहेगी।1
- चेवाड़ा अंबेडकर भवन में जनता दरबार, छह मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन चेवाड़ा अंबेडकर भवन में जनता दरबार, छह मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां भूमि एवं अन्य विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पूर्व से लंबित आठ मामलों के साथ चार नए मामले भी प्रस्तुत किए गए। सभी मामलों की सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष समाधान का प्रयास किया गया।सुनवाई के दौरान कुल छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक दस्तावेज एवं जांच की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए कानून के दायरे में रहकर विवादों का समाधान करने की सलाह दी। जनता दरबार में अंचल अधिकारी शोभा देवी की अध्यक्षता में मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान चेवाड़ा थाना एवं करंडे थाना की पुलिस भी मौजूद रही, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और सुनवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।शनिवार शाम लगभग 4:00 बजे जनता दरबार का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।1
- बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के तहत किया गया वितरण1
- बेगूसराय NH 31 हरपुर चौक पर. हाईवे ट्रक ने दो महिला को सड़क पार करने के दरमियान ट्रक ने दो महिला को कुचल दिया जिनमें एक महिला के दर्दनाक मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मौके पर पहुंची बरौनी रिफाइनरी की पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और स्थानीय लोगों को समझा बूझकर4
- अभी-अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी... शेखपुरा - अभी अभी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लहरिया कट बाइक चालक, ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट वालो का कटा चालान, 68 हजार की हुई वसूली, यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव शाहा ने दी जानकारी.1
- रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित बैठें पंचायत कर्मी, बीडीओ अमर कुमार ने दिए निर्देश प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन, चेवाड़ा में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमर कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर सरकारी कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ अमर कुमार ने सभी पंचायत कर्मियों को अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में कर्मियों की नियमित उपस्थिति से आम लोगों को प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा अन्य आवश्यक सेवाएं समय पर मिल सकेंगी। उन्होंने लापरवाही या अनावश्यक अनुपस्थिति पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में लंबित योजनाओं की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।1
- बेलछी से दो बच्चे लापता पुलिस लगातार कर रही है प्रयास परिजनों का रो रोकर बुरा हाल कोरारी गाँव से दो बचे लापता बाइक सवार बच्चे को लेकर फरार पुलिस सीसीटीवी कैमरे का कर रही है अवलोकन? आयुष श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 लगातार पीड़ित परिवार से संपर्क में दिया आश्वासन। टेक्निकल टीम लगी काम पर वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।1
- बाढ़ की बेटी नेहा सिंह का सेवा संकल्प जारी, लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू बाढ़ से एक बार फिर सेवा और श्रद्धा की मिसाल देखने को मिली है। सावन के पावन अवसर पर बाढ़ की बेटी नेहा सिंह और रामलक्ष फाउंडेशन ने लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्तों के लिए बाढ़ से सुल्तानगंज तक निःशुल्क एसी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के बाबा धाम यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। लक्ष्मी निवास, कोर्ट एरिया स्थित आवास से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नेहा सिंह ने नारियल फोड़कर और बाबा भोलेनाथ का ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया। इस दौरान पूरा परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। रवाना होने से पहले नेहा सिंह स्वयं बस में पहुंचीं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा के दौरान सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में मेडिकल किट, प्राथमिक उपचार, फल, भोजन, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। नेहा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक तंगी के कारण बाबा भोलेनाथ के दर्शन से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद रहा तो यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर बाढ़ के विधायक डॉ. सियाराम सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा, मानवता और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। लगातार दूसरे वर्ष संचालित यह निःशुल्क एसी बस सेवा अब केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक बन चुकी है।1