logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवेंद्रनगर में रेलवे पुल पर अंधेरा बन सकता है हादसे का सबब… लोकेशन देवेंद्रनगर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा रेलवे पुल पर अंधेरा बन सकता है हादसे का सबब… देवेंद्रनगर नगर में इन दिनों रेलवे निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जगह-जगह नए पुल बनाए गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही तो आसान हुई है, लेकिन सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। रात के समय इन पुलों पर घना अंधेरा छाया रहता है। न तो सड़क स्पष्ट दिखाई देती है और न ही कोई प्रकाश व्यवस्था की गई है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह पुल खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। गौरतलब है कि कई गांवों के लोग रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं और अधिकांश लोग शाम या रात के समय ही घर लौटते हैं। ऐसे में अंधेरे में इन पुलों से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही लाइट की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन कब जागेगा? क्या लाइट की व्यवस्था कर लोगों को राहत देगा, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

11 hrs ago
user_Ashok Vishwakarma
Ashok Vishwakarma
Mobile Phone Shop देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

देवेंद्रनगर में रेलवे पुल पर अंधेरा बन सकता है हादसे का सबब… लोकेशन देवेंद्रनगर रिपोर्टर अशोक विश्वकर्मा रेलवे पुल पर अंधेरा बन सकता है हादसे का सबब… देवेंद्रनगर नगर में इन दिनों रेलवे निर्माण कार्य तेजी से जारी है। जगह-जगह नए पुल बनाए गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही तो आसान हुई है, लेकिन सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। रात के समय इन पुलों पर घना अंधेरा छाया रहता है। न तो सड़क स्पष्ट दिखाई देती है और न ही कोई प्रकाश व्यवस्था की गई है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह पुल खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। गौरतलब है कि कई गांवों के लोग रोजाना इसी रास्ते से आते-जाते हैं और अधिकांश लोग शाम या रात के समय ही घर लौटते हैं। ऐसे में अंधेरे में इन पुलों से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही लाइट की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन कब जागेगा? क्या लाइट की व्यवस्था कर लोगों को राहत देगा, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

  • user_Jageshwar Pandey
    Jageshwar Pandey
    Amanganj, Panna
    dono side per bord lagaya jay
    11 hrs ago
  • user_Jageshwar Pandey
    Jageshwar Pandey
    Amanganj, Panna
    abhi kary pragati per hai
    11 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सिमरिया। बनौली कुआताल मेला मे आज सन 1857 की क्रांति की अमर शहीद वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    1
    सिमरिया। बनौली कुआताल मेला मे आज सन 1857 की क्रांति की अमर शहीद वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनसमुदाय ने अर्पित की श्रद्धांजलि पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौरा में 1857 की क्रांति की महान नायिका रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बड़ा मलहरा की विधायिका सुश्री राम सिंह भारती जी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा बांदा के जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत जी, जिला कमांडर छतरपुर करण सिंह राजपूत जी, विधानसभा प्रत्याशी बांदा धीरज राजपूत जी, वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद सिंगरौल जी, पूर्व सैनिक एवं सरपंच राम शिरोमणि लोधी जी तथा प्राचार्य रामकिशोर अहिरवार जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन अत्यंत सफल, उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजन समिति की कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज सेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सभी ने उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह लोधी जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से युवा नेता बीपी सिंह लोधी राजेश सिंह राजपूत लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन जिला अध्यक्ष दिनेश बाबूजी, बाबू सिंह लोधी जी दिनेश सिंह राजपूत विपणन, राजन सिंह लोधी जी, का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित- डॉ केपी राजपूत पूर्व बीएमओ अजयगढ़, चंद्र पाल सिंह लोधी जी छतरपुर, उमरी सरपंच बाला प्रसाद लोधी,नंदपाल सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
    4
    वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनसमुदाय ने अर्पित की श्रद्धांजलि
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदौरा में 1857 की क्रांति की महान नायिका रानी अवंती बाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बड़ा मलहरा की विधायिका सुश्री राम सिंह भारती जी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री कुसुम सिंह महदेले द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा बांदा के जिला अध्यक्ष कल्लू राजपूत जी, जिला कमांडर छतरपुर करण सिंह राजपूत जी, विधानसभा प्रत्याशी बांदा धीरज राजपूत जी, वरिष्ठ अधिवक्ता शारदा प्रसाद सिंगरौल जी, पूर्व सैनिक एवं सरपंच राम शिरोमणि लोधी जी तथा प्राचार्य रामकिशोर अहिरवार जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति का उत्साह स्पष्ट रूप से देखा गया और सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
यह आयोजन अत्यंत सफल, उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की सफलता के पीछे आयोजन समिति की कड़ी मेहनत, समर्पण और समाज सेवा की भावना स्पष्ट रूप से झलकती है।
अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सभी ने उनके बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह लोधी जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से युवा नेता बीपी सिंह लोधी राजेश सिंह राजपूत लक्ष्य शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन जिला अध्यक्ष दिनेश बाबूजी, बाबू सिंह लोधी जी दिनेश सिंह राजपूत विपणन, राजन सिंह लोधी जी, का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित-
डॉ केपी राजपूत पूर्व बीएमओ अजयगढ़, चंद्र पाल सिंह लोधी जी छतरपुर, उमरी सरपंच बाला प्रसाद लोधी,नंदपाल सिंह सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    8 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    2
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जिला झांसी तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरधा में देसी शराब के ठेके को बंद कराने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने एकजुट होकर ठेके के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ दी।
    1
    जिला झांसी तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरधा में देसी शराब के ठेके को बंद कराने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने एकजुट होकर ठेके के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ दी।
    user_Arun Lodhi
    Arun Lodhi
    Media and information sciences faculty अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गौ सेवा की अनुकरणीय पहल रमपुरवा धाम उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश
    1
    गौ सेवा की अनुकरणीय पहल रमपुरवा धाम उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जानकारों के मुताबिक विवाद की जड़ पैसे का लेन देन एवं एक सड़क का टेंडर है। बताया जा रहा है कि 10-15 दिन पहले एक रोड का टेंडर खुला। यह टेंडर गौरव सिंह के नाम पर खुला, इसमें रघुराज सिंह का भी एक टेंडर था पहले दोनों के बीच में मित्रता हुआ करती थी। टेंडर खुलने के बाद रघुराज सिंह ने इस टेंडर पर काम करने की बात कही। इसी को लेकर मामला बिगड़ता चला गया और विवाद की स्थितियां बन गई। इस विवाद के बाद रघुराज कहीं चले गए। मामला ठंडा हो रहा था कि आज पेप्टिक सिटी में गुलाब पार्क में एक बैठक कॉलोनी की आयोजित की गई थी। उस बैठक में रघुराज और गौरव दोनों पहुंचे हुए थे। वहां पर भी दोनों के बीच कुछ कहा सुनी होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद रघुराज वहां से चले आए। जब गौरव कार्यक्रम से लौट रहे थे तो रघुराज ने इन्हें रोकने की कोशिश की। ना रोकने पर उन्होंने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। फायर की आवाज सुन गौरव ने गाड़ी रूकवाई और शीशा नीचे करके कहा कि दादा क्या कर रहे हैं। इसके बाद रघु ने जाकर गौरव के ऊपर बट से हमला कर दिया। आज ही शायद भोपाल से आए थे कुछ अन्य लोग भी उनके साथ थे इस दौरान गौरव के साथ लकी नामक व्यक्ति भी बैठा हुआ था। हमला होते देख गौरव वहां से तेजी से आगे निकल गए।
    1
    जानकारों के मुताबिक विवाद की जड़ पैसे का लेन देन एवं एक सड़क का टेंडर है। बताया जा रहा है कि 10-15 दिन पहले एक रोड का टेंडर खुला। यह टेंडर गौरव सिंह के नाम पर खुला, इसमें रघुराज सिंह का भी एक टेंडर था पहले दोनों के बीच में मित्रता हुआ करती थी। टेंडर खुलने के बाद रघुराज सिंह ने इस टेंडर पर काम करने की बात कही। इसी को लेकर मामला बिगड़ता चला गया और विवाद की स्थितियां बन गई। इस विवाद के बाद रघुराज कहीं चले गए। मामला ठंडा हो रहा था कि आज पेप्टिक सिटी में गुलाब पार्क में एक बैठक कॉलोनी की आयोजित की गई थी। उस बैठक में रघुराज और गौरव दोनों पहुंचे हुए थे। वहां पर भी दोनों के बीच कुछ कहा सुनी होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद रघुराज वहां से चले आए। जब गौरव कार्यक्रम से लौट रहे थे तो रघुराज ने इन्हें रोकने की कोशिश की। ना रोकने पर उन्होंने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया।
फायर की आवाज सुन गौरव ने गाड़ी रूकवाई और शीशा नीचे करके कहा कि दादा क्या कर रहे हैं। इसके बाद रघु ने जाकर गौरव के ऊपर बट से हमला कर दिया। आज ही शायद भोपाल से आए थे कुछ अन्य लोग भी उनके साथ थे इस दौरान गौरव के साथ लकी नामक व्यक्ति भी बैठा हुआ था। हमला होते देख गौरव वहां से तेजी से आगे निकल गए।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गुरुकुल में शिक्षक की क्रूरता... उज्जैन के वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र को बेरहमी से पीटा उज्जैन के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक आवासीय गुरुकुल में छात्र के दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोने की बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने उसे बेरहमी से पीटा। प्रदेश के उज्जैन में स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक गुरुकुल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र की निर्ममता से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छोटी-सी बात पर दिखाई क्रूरता जानकारी के मुताबिक छात्र का दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोना शिक्षक को नागवार गुजरा। इसी बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने हरी छड़ी से छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है, जबकि अन्य विद्यार्थी सहमे हुए चुपचाप बैठे दिखाई दे रहे हैं।
    1
    गुरुकुल में शिक्षक की क्रूरता... उज्जैन के वेद विद्या प्रतिष्ठान में छात्र को बेरहमी से पीटा उज्जैन के महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक आवासीय गुरुकुल में छात्र के दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोने की बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने उसे बेरहमी से पीटा।
प्रदेश के उज्जैन में स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान से जुड़े एक गुरुकुल का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र की निर्ममता से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। घटना ने गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
छोटी-सी बात पर दिखाई क्रूरता जानकारी के मुताबिक छात्र का दूसरे बच्चे के बिस्तर पर सोना शिक्षक को नागवार गुजरा। इसी बात पर शिक्षक दत्तदास सेवड़े ने हरी छड़ी से छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में छात्र दर्द से कराहता नजर आ रहा है, जबकि अन्य विद्यार्थी सहमे हुए चुपचाप बैठे दिखाई दे रहे हैं।
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Video Creator सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • विश्व जल दिवस के अवसर पर जल महोत्सव कार्यक्रम का समापन नदी को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी :सीईओ जिला पंचायत सामुदाय की भागीदारी से चलेगा जल गंगा संबर्धन अभियान जल संरचनाओ का संरक्षण हमारी नई पीढ़ी के लिये धरोहर .......................................... अजयगढ़:- विश्व जल दिवस के अवसर पर स्वयं सेवी संस्था समर्थन ने ग्राम पंचायत शहपुरा में जल महोत्वसव कार्यक्रम का आयोजन किया एवं जल गंगा संबर्धन अभियान को जन भागीदारी से करने की वात कही।कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी,परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार,ग्राम पंचायत के संरपंच महेन्द्र दीक्षित,रिलायंस फाउन्डेसन के जिलापरियोजना प्रबंधक मुकेश सिंह सेंगर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रारंभ में साहिब सिंह चंदेल नवाकुर संस्था गड़रपुर की टीम ने स्वागत एवं जल गंगा संबर्धन अभियान जागरूकता गीत प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार ने कहा की सरकार की योजना के साथ जनता की भागीदारी से स्थायी संरचनाओ का निमार्ण होता है।जब लोग आगे आते है तो विकास स्थायी होता है।जल गंगा संबर्धन अभियान हमें अपनी जल धरोहर को संरक्षित करने की प्रेरणा देता है।सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह ने कहा की समर्थन द्वारा तैयार ग्राम विकास योजना में लिये गये जल संरक्षण के कार्य बहुत ही सराहनीय पहल है।हमें इस पर कार्य करना है।जल संरक्षण एवं नदी हमारी जीवन के लिये जरूरी है।नदी हमारी सभ्यता की जननी रही है।शाहपुरा ग्राम शौभाग्यशाली है जहां नदी बहती है वह भी बारह मासी है इसको सहेजना एवं संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।विश्व जल दिवस के अवसर पर रिलांयस फाउन्डेसन के सहायोग से चलाये गये जल महोत्सव की प्रगति से जिला प्रबंधक मुकेश सिंह सेंगर ने सबको अवगत कराया । आरती के विश्कर्मा के द्वारा जल जांच के महात्व एवं पपेट शो के माध्यम से नदी जल संरक्षण की जानकारी दी जो व्यावहार परिवर्तन में सहायक है। कार्यक्रम के अन्त में जल संरक्षण की शपथ एवं पेयजल में उपयोगी कूप का सभी वालिन्टयर ने साफ सफाई की।सरंपंच एवं सभी ग्रामीणो की उपस्थिति में रून्ज नदी जो शहपुरा गांव के बगल से निकलती है उसका पूजन किया एवं महत्व पर चर्चा की।इस अवसर पर नदी के पुनर्जीवन के लिये नदी के दोनो तरफ सहयोग नालो पर गेवियन संरचना निर्माण के लिये सभी की सहमति बनी है।कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष कुमार झा ने किया एवं आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदीप तिवारी,अशाीष कुमार झा,ज्ञानेद्र तिवारी, समाजसेवी संतोष तिवारी,आरती विश्कर्मा,हरेन्द्र,विकास, कौशिल्या,मीत पटेल,रोहिणी सिंह,नवनीत,शिखा,विजयकांन्त, उमेंश एवं शाहपुरा पंचायत मित्र सोनू खरे,विजय अहिरवार , पंचायत मित्र एवं ग्रामीण शामिल रहे।
    4
    विश्व जल दिवस के अवसर पर जल महोत्सव कार्यक्रम का समापन
नदी को जीवित रखना हम सबकी जिम्मेदारी :सीईओ जिला पंचायत
सामुदाय की भागीदारी से चलेगा जल गंगा संबर्धन अभियान
जल संरचनाओ का संरक्षण हमारी नई पीढ़ी के लिये धरोहर 
..........................................
अजयगढ़:- विश्व जल दिवस के अवसर पर स्वयं सेवी संस्था समर्थन ने ग्राम पंचायत शहपुरा में जल महोत्वसव कार्यक्रम का आयोजन किया एवं जल गंगा संबर्धन अभियान को जन भागीदारी से करने की वात कही।कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी,परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार,ग्राम पंचायत के संरपंच महेन्द्र दीक्षित,रिलायंस फाउन्डेसन के जिलापरियोजना प्रबंधक मुकेश सिंह सेंगर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रारंभ में साहिब सिंह चंदेल नवाकुर संस्था गड़रपुर की टीम ने स्वागत एवं जल गंगा संबर्धन अभियान जागरूकता गीत प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार ने कहा की सरकार की योजना के साथ जनता की भागीदारी से स्थायी संरचनाओ का निमार्ण होता है।जब लोग आगे आते है तो विकास स्थायी होता है।जल गंगा संबर्धन अभियान हमें अपनी जल धरोहर को संरक्षित करने की प्रेरणा देता है।सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह ने कहा की समर्थन द्वारा तैयार ग्राम विकास योजना में लिये गये जल संरक्षण के कार्य बहुत ही सराहनीय पहल है।हमें इस पर कार्य करना है।जल संरक्षण एवं नदी हमारी जीवन के लिये जरूरी है।नदी हमारी सभ्यता की जननी रही है।शाहपुरा ग्राम शौभाग्यशाली है जहां नदी बहती है वह भी बारह मासी है इसको सहेजना एवं संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।विश्व जल दिवस के अवसर पर रिलांयस फाउन्डेसन के सहायोग से चलाये गये जल महोत्सव की प्रगति से जिला प्रबंधक मुकेश सिंह सेंगर ने सबको अवगत कराया । आरती के विश्कर्मा के द्वारा जल जांच के महात्व एवं पपेट शो के माध्यम से नदी जल संरक्षण की जानकारी दी जो व्यावहार परिवर्तन में सहायक है। कार्यक्रम के अन्त में जल संरक्षण की शपथ एवं पेयजल में उपयोगी कूप का सभी वालिन्टयर ने साफ सफाई की।सरंपंच एवं सभी ग्रामीणो की उपस्थिति में रून्ज नदी जो शहपुरा गांव के बगल से निकलती है उसका पूजन किया एवं महत्व पर चर्चा की।इस अवसर पर नदी के पुनर्जीवन के लिये नदी के दोनो तरफ सहयोग नालो पर गेवियन संरचना निर्माण के लिये सभी की सहमति बनी है।कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष कुमार झा ने किया एवं आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रदीप तिवारी,अशाीष कुमार झा,ज्ञानेद्र तिवारी, समाजसेवी संतोष तिवारी,आरती विश्कर्मा,हरेन्द्र,विकास, कौशिल्या,मीत पटेल,रोहिणी सिंह,नवनीत,शिखा,विजयकांन्त, उमेंश एवं शाहपुरा पंचायत मित्र सोनू खरे,विजय अहिरवार , पंचायत मित्र एवं ग्रामीण शामिल रहे।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    8 hrs ago
  • Post by Neeraj Ravi
    2
    Post by Neeraj Ravi
    user_Neeraj Ravi
    Neeraj Ravi
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.