*जर्जर सड़क और उड़ती धूल से राहगीर परेशान,* *समाजसेवी युवा पत्रकार ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप बनवाने की अपील* सतना । सतना शहर से ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली महादेवा से पोड़ी पतौरा सड़क की हालत पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। जिसको लेकर क्षेत्रीय समाजसेवी युवा पत्रकार अनुपम दाहिया ने सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस से मुलाकात कर ज्ञापन पत्र सौंप दशकों से जर्जर सड़क की दशा सुधारने की अपील की है । श्री दाहिया ने बताया कि सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गए है। गढ्ढे इतने बड़े है कि वाहन ही समा जाता है। रोजाना दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर घायल होते हैं। बदहाल सड़क का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 10 किलोमीटर मार्ग को तय करने में घंटे भर का समय लग जाता है। इस मार्ग में अब तक कई बार दुर्घटनाएं होने के बावजूद सड़क बनाने को लेकर कोई पहल नहीं की गई है । नागौद विधानसभा के नागौद और ऊँचेहरा के मध्य पचासों गावों यहां तक कि परसमनिया पहाड़ के लोगों का भी शहर से जोड़ने यह महत्वपूर्ण मार्ग है। देखा जाय तो यहां हर मिनट में औसत 5 से अधिक वाहन होकर गुजरते है। ग्रामीण क्षेत्र से शहर कार्य करने वाले गावो के श्रमिक ,सैकड़ों स्कूली बच्चे सहित गांव के ग्रामीण प्रतिदिन लगभग हजार से अधिक लोगों के लिए यह संपर्क पथ है। कुल मिलाकर सबसे अधिक चलने वाला प्रमुख मार्ग है ।
*जर्जर सड़क और उड़ती धूल से राहगीर परेशान,* *समाजसेवी युवा पत्रकार ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप बनवाने की अपील* सतना । सतना शहर से ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली महादेवा से पोड़ी पतौरा सड़क की हालत पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। जिसको लेकर क्षेत्रीय समाजसेवी युवा पत्रकार अनुपम दाहिया ने सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस से मुलाकात कर ज्ञापन पत्र सौंप दशकों से जर्जर सड़क की दशा सुधारने की अपील की है । श्री दाहिया ने बताया कि सड़क में जानलेवा गड्ढे बन गए है। गढ्ढे इतने बड़े है कि वाहन ही समा जाता है। रोजाना दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिर घायल होते हैं। बदहाल सड़क का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है
कि महज 10 किलोमीटर मार्ग को तय करने में घंटे भर का समय लग जाता है। इस मार्ग में अब तक कई बार दुर्घटनाएं होने के बावजूद सड़क बनाने को लेकर कोई पहल नहीं की गई है । नागौद विधानसभा के नागौद और ऊँचेहरा के मध्य पचासों गावों यहां तक कि परसमनिया पहाड़ के लोगों का भी शहर से जोड़ने यह महत्वपूर्ण मार्ग है। देखा जाय तो यहां हर मिनट में औसत 5 से अधिक वाहन होकर गुजरते है। ग्रामीण क्षेत्र से शहर कार्य करने वाले गावो के श्रमिक ,सैकड़ों स्कूली बच्चे सहित गांव के ग्रामीण प्रतिदिन लगभग हजार से अधिक लोगों के लिए यह संपर्क पथ है। कुल मिलाकर सबसे अधिक चलने वाला प्रमुख मार्ग है ।
- Post by Neeraj Ravi2
- गौ सेवा की अनुकरणीय पहल रमपुरवा धाम उचेहरा जिला सतना मध्य प्रदेश1
- जानकारों के मुताबिक विवाद की जड़ पैसे का लेन देन एवं एक सड़क का टेंडर है। बताया जा रहा है कि 10-15 दिन पहले एक रोड का टेंडर खुला। यह टेंडर गौरव सिंह के नाम पर खुला, इसमें रघुराज सिंह का भी एक टेंडर था पहले दोनों के बीच में मित्रता हुआ करती थी। टेंडर खुलने के बाद रघुराज सिंह ने इस टेंडर पर काम करने की बात कही। इसी को लेकर मामला बिगड़ता चला गया और विवाद की स्थितियां बन गई। इस विवाद के बाद रघुराज कहीं चले गए। मामला ठंडा हो रहा था कि आज पेप्टिक सिटी में गुलाब पार्क में एक बैठक कॉलोनी की आयोजित की गई थी। उस बैठक में रघुराज और गौरव दोनों पहुंचे हुए थे। वहां पर भी दोनों के बीच कुछ कहा सुनी होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद रघुराज वहां से चले आए। जब गौरव कार्यक्रम से लौट रहे थे तो रघुराज ने इन्हें रोकने की कोशिश की। ना रोकने पर उन्होंने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। फायर की आवाज सुन गौरव ने गाड़ी रूकवाई और शीशा नीचे करके कहा कि दादा क्या कर रहे हैं। इसके बाद रघु ने जाकर गौरव के ऊपर बट से हमला कर दिया। आज ही शायद भोपाल से आए थे कुछ अन्य लोग भी उनके साथ थे इस दौरान गौरव के साथ लकी नामक व्यक्ति भी बैठा हुआ था। हमला होते देख गौरव वहां से तेजी से आगे निकल गए।1
- कटनी। संस्कार और सम्मान की आड़ में अपराध करने का एक हैरान कर देने वाला मामला कटनी से सामने आया है। यहाँ एक शातिर चोर ने पहले तो एक बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर गले लगने के बहाने उनकी जेब साफ कर दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे की है। जबलपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर राजेंद्र कुमार निगम (65 वर्ष) अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। जब वे कटनी में मईजी नदी के पास एक पान की दुकान पर रुके, तभी काले रंग की बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा। पैर छुए, गले लगा और कर दी हाथ साफ बुजुर्ग राजेंद्र जी को देखते ही शातिर युवक ने पहले उनके पैर छुए। बुजुर्ग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक जबरदस्ती उनके गले लग गया। इसी 'गले लगने' के ड्रामे के दौरान युवक ने बड़ी ही सफाई से राजेंद्र जी की जेब में रखे 12,500 रुपये निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। CCTV में कैद हुई वारदात रविवार को जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक ने पहले श्रद्धा दिखाई और फिर पलक झपकते ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच जारी पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने शहर के बुजुर्गों और नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है कि वे अनजान लोगों के अत्यधिक 'स्नेह' और 'सम्मान' से सावधान रहें। रिपोर्टर: राहुल सोनी मध्य भारत न्यूज़1
- *चैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि* *प्रातः काल* *श्रृंगार एवं आरती* 🙏 *प्रधान पुजारी* 🙏 माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर धाम मध्य प्रदेश4
- गोली काण्ड अपडेट _*घायल गौरव सिंह गोलू छीदा का बयान आया सामने*_ सतना। सतना जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के पेपेक्ट कॉलोनी में गोली चलने की खबर में घायल गौरव सिंह गोलू का आया बयान सामने, उनके द्वारा बताया जा रहा है कि मैं अपने गाड़ी से जा रहा था तो रघु सिंह अपने तीन-चार गाड़ियों के साथ मेरी गाड़ी को रुकवाया जब मैं गाड़ी रोक दिया और कांच खोला तो उसने पिस्तौल निकाल के फायरिंग कर दी, जैसे फायरिंग किया तो मैं गाड़ी लॉक कर दी पिस्तौल की फायरिंग मिस हो गई, और बोला गेट खोल जब मैं गेट खोला तो उसने पिस्तौल के बट से मेरे आंख में मार दिया, घायल से पूछा गया कि आपका आपसी विवाद क्या है, वही जानकारी अनुसार गोलू सिंह द्वारा बताया जा रहा है कि, आपसी विवाद कुछ नहीं है!1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *कुएं में मिला 4 वर्षीय नर तेंदुए का शव, जांच जारी* बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में एक कुएं से नर तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच की। प्राथमिक दृष्टि में मौत डूबने से मानी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद NTCA नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1
- Post by Neeraj Ravi2