Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी2024 कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान विधानसभा प्रतापगढ़ विधायक प्रत्याशी 2023 गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
न्यूज़ रिपोर्टर कमल मीणा
चित्तौड़गढ़ लोकसभा सांसद प्रत्याशी2024 कमल मीणा बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ राजस्थान विधानसभा प्रतापगढ़ विधायक प्रत्याशी 2023 गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 9079008107
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- Post by Parmeshvar redash1
- ग्राम पंचायत लोहागढ़ दांतली फला ब्लाक धरियावद जिला प्रतागढ़ की घटाना 30/4/2026 एक भेस जल गई अंदर सामग्री जल कर राख1
- चित्तौड़गढ़। जिले के मानपुरा निवासी होमगार्ड जवान प्रकाश लोधा ने अपने बेटे ऋधम मेवाड़ के मुंडन संस्कार के अवसर पर एक सराहनीय और अनोखी पहल करते हुए चित्तौड़गढ़ किले पर करीब 200 बंदरों (वानर सेना) को भोजन प्रसाद वितरित कराया। परिवार की इस खुशी को खास बनाते हुए प्रकाश लोधा ने धार्मिक आस्था और सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता लक्ष्मी जी से परिवार की सुख-समृद्धि एवं बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विशेष रूप से बंदरों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई, जिसे श्रद्धा भाव से वितरित किया गया। किले क्षेत्र में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। इस तरह के आयोजन समाज में जीव-जंतुओं के प्रति दया, सेवा और धार्मिक आस्था का संदेश देते हैं, जिससे सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है4
- Post by Alert Nation News1
- Post by Pratap singh Kishnawat1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Parmeshvar redash1
- निम्बाहेड़ा/जयपुर, 30 अप्रैल 2026 चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में जावदा-मंगलवाड़ मार्ग पर बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्रवासियों को झकझोर कर रख दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह रहा कि हादसे के समय महिला के छोटे-छोटे बच्चे भी साथ थे, जो सौभाग्य से सुरक्षित बच गए। इस घटना ने न केवल एक परिवार को गहरा आघात दिया है, बल्कि क्षेत्र में व्याप्त सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। लगातार हादसों से दहशत में क्षेत्रवासी स्थानीय नागरिकों के अनुसार जावदा-मंगलवाड़ मार्ग लंबे समय से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और खराब निर्माण कार्य के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में हुए प्रमुख हादसे: डोरिया चौराहा-मंडावली मार्ग पर एक दुर्घटना में पति-पत्नी की मृत्यु। उसी घटना में दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया। क्षेत्र में पूर्व में भी कई दुर्घटनाओं में जनहानि हो चुकी है। *शिलान्यास के बावजूद कार्य ठप* जानकारी के अनुसार, उक्त मार्ग के निर्माण हेतु लगभग दो माह पूर्व शिलान्यास किया गया था, किंतु आज तक कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की धीमी कार्यप्रणाली के कारण स्थिति यथावत बनी हुई है। जनता में आक्रोश, प्रशासन से जवाबदेही की मांग लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। सोशल मीडिया और स्थानीय मंचों पर लोग प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि टोल टैक्स देने के बावजूद उन्हें सुरक्षित सड़क सुविधा नहीं मिल रही है। *जनहित में प्रमुख मांगें* जावदा-मंगलवाड़ मार्ग का फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। वर्तमान सड़क की तत्काल अस्थाई मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाए। निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानक, संकेतक बोर्ड एवं वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लगातार हो रहे हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए। *सबसे बड़ा प्रश्न* क्या प्रशासन इन घटनाओं से सबक लेकर ठोस कदम उठाएगा, या फिर यह मार्ग यूं ही लोगों की जान लेता रहेगा? क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।4